बुधवार, 20 नवंबर 2019

कारसेवकों की राजनीतिक बली,आज ही के दिन चढी।

कारसेवकों की राजनीतिक बली,आज ही के दिन चढी।
मुलायम-जफरयाब जिलानी को अयोध्या में बाबरी होने की जानकारी नही थी।राम मंदिर के लिए अयोध्या जानी जाती है।
1949 हिंदू महासभा के आंदोलन के बाद श्रीराम जन्मस्थान कलंकमुक्त हुआ था।200गज परिसर में गैरहिन्दू प्रतिबंधित था।
19 अक्तु.1990 प्रधानमंत्री ने महामहिमजी से अध्यादेश निकालकर 43 एकड़ अविवादित भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा था।जो भाजप-विहिंप न्यायालय से बहिष्कृत-अधिकृत न होने से स्वीकार नहीं कर सकी।21 अक्तू.को अध्यादेश वापस हुवा था।                            
30 अक्तूबर आज के दिन राजनीतिक लाभ के लिए "बाबरी का कलंक" लगाकर कारसेवक बली चढाए गए।इसका भाजप को राजनीतिक लाभ हुआ और कल्याणसिंह मुख्यमंत्री !
कल्याणसिंह ने,सत्ता पाते ही 67:77 एकड कुल जन्मभूमि से 2:77 एकड भूमि विवादित कर 10 अक्तू.1991 को विकास के नाम कब्ज़ा ली।श्री पंच रामानंदीय निर्मोही अखाड़े ने 25 अक्तू.1991 H.C. में याचिका लगाकर इसका विरोध किया।मा.न्यायालय ने अधिग्रहण अस्थायी कहकर , उचित कहा।
दि.2/3 जुलाई 1992 पुरातत्व विभाग ने श्रीराम जन्मस्थान पर मंदिर होने के प्रमाण दिए," प्राप्त अवशेषों के आधारपर ग्यारहवीं सदी में एक आकर्षक मंदिर था,उसका विध्वंस कर सोलहवीं सदी में मस्जिद सदृश्य वास्तु खडी की गयी.प्राप्त पूजा पात्र 13-15 वी शताब्दी के है !" तब भी भाजप बाबरी कहकर अपप्रचार करती रही और अंततः 6 डिसेंबर 1992 को विध्वंस कर दिया।
निर्मोही आखाडा महंत जगन्नाथ दास जी ने इसकी FIR लिखकर ₹200 करोड भरपाई का दावा मुलवाद पत्र 4A में ठोक दिया है।
2000 लिबरहान आयोग जा रहे सुभाष भान साध के पास 1949 अयोध्या आंदोलन की फाईल थी।उनको तिलक ब्रिज स्टेशन पर धक्का देकर फाईल गायब की गई।
रावण की अपहारक मानसिकता में भी प्रामाणिकता थी !
विहिंप श्रीराम जन्मभूमि हडपने की मानसिकता सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट कर चुकी है।जब कि,सन 1528 से 77 बार राम मंदिर मुक्त कर बाबर का हुकुम नामा पानेवाले निर्मोही आखाडे ने राम मंदिर पर कब्जा रखा है। हिंदू महासभा बलिदानी कारसेवकों को श्रद्धासुमन अर्पण करती है।

बुधवार, 30 अक्टूबर 2019

कौतुक चिंतामणी

पटाखों पर संस्कृत में लिखे ग्रंथ, उत्कल के प्रतापरूद्रदेव गजपति की "कौतुक चिंतामणि" में पटाखों में प्रयोग होने वाली सामग्री बताई गयी है। 
सात सौ साल पहले के त्यागराज मंदिर, तिरुवरूर, तमिलनाडु के मंदिर के भित्तिचित्र, जिसमें दीपावली के उत्सव में पटाखों का प्रयोग चित्रित किया गया है। 
मुगलकाल का चित्र, दीपावली पर कृष्ण जी पटाखे चलाकर उत्सव मनाते हुए ।
आप सभी को शुभदीपावली, निष्कंटक होकर धूमधाम से उत्सव मनायें और "पैगन" त्योहारों पर प्रतिबंध लगाने के षडयंत्रों का उत्साह से जोरशोर से प्रत्युत्तर दें।
 
Screenshot: Sanskrit work on fireworks 'Kautukachintamani' by Gajapati Prataparudradeva (1497-1539) of Odisha gives ingredients for making fireworks. After the year 1400, 'Akasabhairava Kalpa' mentions the gun (nallika) among the 32 weapons to be worshipped by the king. Fireworks display marked the end of the king's Shastra Puja ceremony.

Photos: Over 700 year old mural in Thyagaraja temple, Thiruvarur, Tamil Nadu, depicts Diwali celebrated with fireworks.
Courtesy- Rakesh Krishnan Simha

शनिवार, 26 अक्टूबर 2019

दीपोत्सव की शुभ कामनाएँ

हमारे चारों ओर छाया असत्य और अंधकार दूर हो. दीपोत्सव की शुभ कामनाएँ .....
.
भारतवर्ष में धर्म और संस्कृति के ह्रास और पतन से मैं बहुत अधिक व्यथित हूँ| मेरी भावनाएँ बहुत अधिक आहत हैं| अपने विचारों को ही यहाँ व्यक्त कर रहा हूँ|
.
ज्योतिर्मय परम ब्रह्म से प्रार्थना है कि हमारे राष्ट्र भारतवर्ष से और हमारे निज जीवन से सब तरह का असत्य रूपी अंधकार दूर हो| हम सब का निज जीवन भगवान भुवनभास्कर की तरह परम ज्योतिर्मय हो| जीवन में शुभ ही शुभ और मंगल ही मंगल हो|
.
श्रुति भगवती का यह कथन हमारे जीवन में चरितार्थ हो .....
"न तत्र सूर्यो भाति न चन्द्रतारकं नेमा विद्युतो भान्ति कुतोऽयमग्निः|
तमेव भान्तमनुभाति सर्वं तस्य भासा सर्वमिदं विभाति ||"
.
भगवान वासुदेव हमारे निज जीवन में व्यक्त हों .....
"यदादित्यगतं तेजो जगद्भासयतेऽखिलम्| यच्चन्द्रमसि यच्चाग्नौ तत्तेजो विद्धि मामकम्||"
.
हमारा संकल्प हो ..... अश्मा भवतु नस्तनू: ....
हमारे शरीर फौलादी, हमारे संकल्प आत्मविजेता व हर क्षेत्र में विश्व विजेता बनने के हों|
.
पिता का पुत्र को उपदेश हो ... "अश्मा भव, परशुर्भव, हिरण्यमस्तृतं भव ||"
हे पुत्र ! तूँ चट्टान की तरह दृढ़ हो| महासागर की विकराल लहरें चट्टान पर प्रचंड आघात करती हैं, पर चट्टान जैसे विचलित नहीं होती, वैसे हे तूँ कभी विचलित मत होना|
तूँ परशु की तरह तीक्ष्ण हो| कोई तुम्हारे पर आघात करे तो वह तुम्हारी तीक्ष्णता से स्वयं कट जाये, और तुम जिस पर आघात करो उसका भी अस्तित्व न रहे|
तुम्हारे में स्वर्ण की सी पवित्रता हो| किसी भी तरह का कोई विकार तुम्हारे में न हो|

मेरे पुत्र ! तूँ शरीर नहीं आत्मा है| आत्मा का ही पर्याय राम है| तूँ परशुराम हो|
.
हम जीव नहीं, परमशिव हैं| शिव में ही पूर्णता है| हमारा शिवत्व निरंतर व्यक्त हो|

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019

गणेश दामोदर सावरकर बाबा राव सावरकर

**********

एक पोस्ट लिखी थी श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारतीय जनसंघ और कोविंद जी का टीपू सुलतान, शिरडी हवाई अड्डे, गौतम बुद्ध और डॉ बाबासाहेब की मूर्ति का अभिवादन करना। निर्मला सीतारमन जी का सावरकर का अभिवादन करना ।

**********

उनका तो निशां भी नहीं,
जिनके लहू से जले थे चिराग़-ए-वतन
मज़ारें जगमगा रहीं है उन गद्दारों की,
जो बेच गए शहीदों के कफ़न

.
ईस्ट इंडिया कंपनी के पैर भारत में बहुत मजबूत हो गए थे #धर्म_पुराण_ग्रन्थ_मंदिर_शिक्षा_इतिहास सब बदल दिया था । फिर तैयार किये जा रहे थे एजेंट-पर-एजेंट, जिस में सब से खतरनाख महत्मा, बंगाली गुरुदेव, चाचा, बाबा, टाटा, बिरला, जिन्न्हा आदि। ईसाई मिसनरी भी फुल फॉर्म में काम करने लगी थी । हिन्दू मुस्लिम झगडे अपने चरम पर थे। इन ईसाई मिसनरी को रोकने के लिए आई आरएसएस ।
.

आरएसएस की स्थापना की :-
#डॉ_केशव_बलिराम_हेडगेवार
#बालकृष्ण_शिवराम_मुंजे
#लक्ष्मण_वामन_परांजपे
#डॉ_थोलकर
और
#गणेश_दामोदर_सावरकर 

**********

.
एक राजा भोज हुए थे भारत में परमार वंश में 1010 इस्वी मे । बहुत महान राजा हुए थे अब मैं बोलूं की हम भी परमार वंश राजा भोज के वंशज हूँ तो बहुत से लोग मान लेंगे कोई बड़ी बात नहीं क्यूँ की लोगो को राजा भोज के बारे कम ही जानते हैं।

ऐसे ही “सावरकर” नाम के साथ हुआ।

.
**********
.

मेरे को बहुत गालियाँ पड सकती है इस लेख पर। देखा जायेगा ...... पोस्ट का सार लास्ट में मिलेगा ।

********

विनायक दामोदर सावरकर को आप सब जानते होंगे। मैं उन्हें बुरा नहीं कह रहा मगर वो हीरो नहीं थे, उन को हीरो बनाया गया किस और के नाम को छुपाने के लिए।

वीर सावरकर के तीन भाई और एक बहन और थी :-

.
गणेश दामोदर (बाबाराव) सावरकर,
नारायण दामोदर सावरकर तथा,
बहन नैनाबाई,
.

इन के पिताजी और माता जी का देहांत हजे और प्लेग हुआ तब ये बहुत छोटे थे घर की पूरी जिम्मेदारी “गणेश दामोदर (बाबाराव) सावरकर” पर आ गयी । तीन भाई बहन का पालन-पोषण “बाबाराव जी” ने बहुत अच्छे से किया । “बाबाराव जी” के व्यक्तित्व का बहुत गहरा प्रभाव तीनो भाई बहनों पर पड़ा। “विनायक सावरकर” ने 1901 में हाईस्कूल पास किया और इन का विवाह हो गया। रामचन्द्र त्रयम्बक चिपलूणकर की बेटी से, यहाँ से आगे की पढाई का खर्चा चिपलूणकर जी ने उठाया पुणे से BA किया और लन्दन से बैरिस्टर की पढाई की जो की तब का फैशन था ।

.
यहाँ एक नाम है

“गणेश दामोदर (बाबाराव) सावरकर”
और एक नाम
“विनायक दामोदर सावरकर”

अब जैसे की मैंने उपर लिखा है की एक “राजा भोज” हुआ करते थे एक “भोज” में भी हूँ। अगर कुछ कहानी लिख दूँ की मैं परमार वंश का भोज हूँ तो किसी को क्या फर्क पड़ता है।

.
यहाँ भी ये ही हुआ “गणेश दामोदर (बाबाराव) सावरकर” जी के सब कामो को “विनायक दामोदर सावरकर” के नाम कर दिया।
.

RSS के संस्थापक थे “गणेश दामोदर सावरकर” इन का कद डॉ केशव बलिराम हेडगेवार से बड़ा था । मैं आरएसएस का बहुत सम्मान करता हूँ आज अगर मैं हिन्दू हूँ तो RSS की वजह से। हेडगेवार जी की वजह से गणेश सावरकर की वजह से शिवराम मुंजे, वामन परांजपे और डॉ थोलकर की वजह से आज में भारत में हिन्दू बन के साँस ले पा रहा हूँ। 

वीर सावरकर जी के बारे में सब ने बहुत सुना होगा.........  सुना होगा नहीं..... तुम को ये ही सुनवाया गया था, सुनवाया जा रहा है, जैसे अकबर, बाबर, ताजमहल, गाँधी, नेहरु ऐसे ही “वीर सावरकर”।

उनका तो निशां भी नहीं,
जिनके लहू से जले थे चिराग़-ए-वतन
मज़ारें जगमगा रहीं है उन गद्दारों की,
जो बेच गए शहीदों के कफ़न

हमारे इतिहास ने भुला दिया “गणेश सावरकर” को  जिन के कामो का श्रेय मिला वीर सावरकर को ।

     
    

“गणेश दामोदर बाबाराव सावरकर” (13 जून, 1879 - मार्च 16, 1 9 45)  एक महान देशभक्त हुए थे भगत सिंह, चंदर्शेखर, तिलक जैसे गर्म खून वाले। चरखे वाले नहीं अपने भाई वीर सावरकर जैस नहीं।

वीर सावरकर के अंडमान जेल में जाने से बहुत पहले उन के भाई गणेश बाबाराव सावरकर अंडमान की जेल में थे।    

वीर सावरकर ने अंडमान में रहते हुए Sir Reginald Craddock's के सामने दया याचिका प्रस्तुत की ख़राब स्वास्थ का हवाला देते हुए । 

तब वीर सावरकर ने ब्रिटिश कानून, ब्रिटिश न्याय का समर्थन करने और हिंसा छोड़ने और  स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए एक सोदे के समर्थन करने पर एक समझौता किया। इस का सर्टिफिकेट गोरो ने वीर सावरकर को दिया।

"I hereby acknowledge that I had a fair trial and just sentence. I heartily abhor methods of violence resorted to in days gone by and I feel myself duty bound to uphold law and constitution to the best of my powers and I am willing to make the [1919 Montague-Chelmsford Reforms] a success in so far as I may be allowed to do so in future."
.

इस ही जेल में उन के भाई गणेश सावरकर भी थे जो ये सब देख रहे थे।
.

वीर सावरकर ने अपनी पहली Mercy Petition 30 अगस्त 1911 को दी।
दूसरी Mercy Petition 14 नवम्बर 1913 को ।
तीसरी Mercy Petition 1917 और चोथी 30 मार्च 1920 को दी ।
.

2 मई, 1921 को रतनागिरि की जेल और फिर येरवडा सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया जहाँ वो आराम से रहने लगे।
.

6 जनवरी, 1924 को ब्रिटिश हुकूमत की terms and conditions  और ढेर सरे प्रतिबंधों के तहत रिहा कर दिया गया। जिस में एक थी की रत्नागिरी छोड़ कर नहीं जाना और राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेना।

.
धीरे धीरे ये गोरो के रंग में रंग गए इन को इन की मासिक पेंशन भी नेहरू के मरने के बाद मिलनी शुरू हुई लाल बहादुर जी के समय में। और फरवरी 1966 में इन का निधन हो गया। इन की अंतिम यात्रा में कोई भी बड़ा आदमी या कोई मंत्री नहीं गया । प्रधान मंत्री मोरजी देसाई और कांग्रेस के गृह मंत्री वाईबी चव्हाण ने वीर सावरकर के सेल पर जाने से इनकार कर दिया जब वे सेल्यूलर जेल गए थे। 2003 अटल जी की सरकार ने भारत की संसद में इन की फोटो लगे और तब शुरू हुआ इन की पोल खोलने का अभियान शुरू सब अंग्रेजी अखबारों में इन के विरुद्ध लिखा गया।

ये सब गोरो की एक चाल है असली हीरो गणेश सावरकर का नाम मिटने की। और एक नकली हीरो बनाया गया और समय समय पर उन पर पुस्तके लिखी जाने लगी लन्दन में। उन को बदनाम किया जाने लगा जिस से आने वाली पीडी दुविधा में रहे की क्या सच है क्या नहीं। 

अगली पोस्ट में लिखता हूँ आगे की बात 

गणेश दामोदर बाबाराव सावरकर  के बारे में उस पोस्ट को पड़ने के बाद किसी नतीजे पर आना अभी जल्दबाजी मत करना......

**********

गणेश सावरकर :-
जो भी आपने ने अंडमान की सेलूलर जेल के यातनाओ के किस्से सुने हैं वो सब गणेश सावरकर जी के साथ हुआ था। वहां पर कैदियों के साथ जितनी भी हड़ताल और उन के हक की लड़ाई लड़ी वो सब गणेश सावरकर जी ने करी।

गणेश सावरकर जी अपना सारा काम नासिक से करते थे। इन के पीछे युवाओ की बहुत बड़ी फोज थी ।

“अभिनव भारत सोसायटी” की स्थापना भी गणेश सावरकर जी ने ही करी थी ना की वीर सावरकर ने।

उस समय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा “वन्दे मातरम” को गाना या नारा लगाना राजद्रोह होता था। ये एक नारा काफी होता था जेल में डालने के लिए।  
.  
1905 को लार्ड कर्जन ने बंगाल विभाजन की घोषणा की और पुरे देश में इस का विरोध शुरू हो गया जो नासिक भी पंहुचा, नासिक में होने वाले व्याख्यान का आयोजन सब गणेश सावरकर पर था मित्र मेल के हजारो कार्यकर्त्ता इन के साथ थे। और सब “वन्दे मातरम” का नारा लगा रहे थे।

.
ये टोली ब्रिटिश कॉलोनी से गुजरी और यहाँ पुलिस ने गणेश जी पर हमला किया जवाब में गणेश जी ने भी उन को पटक पटक के पिट दिया। यहाँ पर गणेश जी को गिरिफ्तार कर लिया गया। ये सब नाटक एक षड्यंत्र था गोरो का।   
.

ये एक चाल थी, सब क्रांतिकारियों को नासिक से बहार निकालने की इन सब को मालेगांव डिवीजन के #Group_A_Category  के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया । तब ये मुकदमा और वन्दे मातरम पुरे महाराष्ट्र में प्रसिद्ध हो गया था ।
.
    
नासिक का कलेक्टर जैक्सन जो बहुत समय से गणेश सावरकर की जासूसी कर रहा था उस ने अदालत में एक कविता की पुस्तक “कवि गोविंद” और कुछ बम बनाने के पेपर दिए जिस वजह से गणेश जी को आतंकवादी घोषित कर दिया गया।
.

गणेश सावरकर पर धारा 121 और 124 के तहत 9 जून 1909 को आजीवन काले पानी की सजा दे दी गयी। जिस की खबर इन के छोटे भाई नारायण सावरकर जी ने तार के जरिये लन्दन वीर सावरकर को दी। वहां के विद्यार्थियों ने लन्दन के इंडिया हाउस में मीटिंग बुलायी और फैसला लिया की इस का बदला लिया जायेगा ।

“#मदनलाल_धींगरा”

इंडिया हाउस की स्थापना कर्जन वायली ने की थी भारतीय विद्यार्थियों के लिए। यहाँ भारत के विद्यार्थी रहते थे असल में ये इन सब पर नज़र रखना चाहते थे और जासूसी करते थे।
.

जुलाई 1909 को “मदनलाल धींगरा” जी ने कर्जन वायली को चार गोली मारी, पाचवी गोली खुद को मरने वाले थे इस से पहले उन को गिरफ्तार कर लिया गया। और #16_अगस्त_1909 को मदनलाल धींगरा जी को फांसी दे दी गयी। जब धींगरा जी की खबर भारत पहुची तो यहाँ के युवाओ में आक्रोश फुट पड़ा और इस का बदला लिया गया, #16_साल के एक लड़के #किशोर_कान्हेरे ने 21 दिसंबर 1909 को नासिक के कलक्टर जैक्सन को उसके विदाई समारोह में गोली मार दी। जिस से ब्रिटिश न्यायाधीशों में हडकंप मच गया उन का कहना था की अगर ऐसे 500 क्रन्तिकारी भारत में हो गए तो भारत से ब्रिटिश हुकूमत साफ़ हो जाएगी। 
.

फिर शुरू हुयी सब स्वतंत्रता सेनानियों की धड्पकड़। जिस कारण बहुत से सेनानी जापान बर्मा और अलग अलग जगहों में चले गए । इधर जेल में गणेश सावरकर पर दबाव बनाया गया की तुम्हारे दोनों भाइयो को गिरफ्तार कर लिया है, अपने और साथियों के पते भी बता दो तो आपको रिहा कर दिया जायेगा तथा आपको मासिक पेंशन भी दी जाएगी।
.

जिस को गणेश सावरकर ने अस्वीकार कर दिया यहाँ से शुरू हुआ गणेश सावरकर पर यातनाओ का सिलसिला। जितनी भयानक यातनाये हो सकती हैं सब दी गयी मगर गणेश सावरकर नहीं टूटे।

.
इन ही यातनाओ से गणेश सावरकर 25 वर्षो तक एक जिन्दा लाश बन के रह गए । शरीर टूट चूका था मगर आत्मशक्ति और दिमाग अब भी स्वस्थ थे।       
.

चक्की पिसना और नारियल का तेल निकलना वहां के काम हुआ करते थे बैलो की जगह कैदियों का इस्तेमाल हुआ करता था।
.

वार्डन से क्लर्क तक, सेलुलर जेल में ज्यादातर अधिकारी मुसलमान थे, खाना बनाने के लिए एक मुस्लिम रसोइया रखा हुआ था जो खाने में मिटटी का तेल मिला दिया जाता था । औसतन, हर माह में दो या तीन हिंदू कैदियों का धर्म परिवर्तित कर दिया जाता था। उन से कहा गया की केरोसीन के बिना भोजन केवल मुस्लिम को मिलेगा अगर वो खाना है तो मुसिलम बनना होगा।
.

अपने भोजन में निरंतर केरोसिन गंध को सहन करने में असमर्थ, गणेश जी ने अपना भोजन फेंक दिया। तब कैदियों द्वारा भोजन को फेंकना एक गंभीर अपराध माना जाता था। कैदियों को फर्श से भोजन खाने को मजबूर किया जाता था जिस को गणेश जी ने खाने से मना कर दिया । जल्द ही असंतोष एक पूर्ण उग्र विद्रोह हो गया।

(1996 में एक मूवी भी आई थी #काला_पानी मलयालम मूवी थी मोहनलाल और चिरंजीवी की अमरीशपुरी एक मुस्लिम के रोल में थे इस में एक एक बात सच दिखाई गयी है)
.

ये इस जेल के इतिहास की पहली सामूहिक हड़ताल थी जिस का नेतृत्व गणेश सावरकर जी ने किया। ये हड़ताल कुछ 12 दिन चली। (ये हड़ताल ही आगे भगत सिंह जी ने भी करी थी) इस हड़ताल के आगे अंग्रेजो को झुकाना पड़ा था । यहाँ फिर अंग्रेजो में मंत्रणा होने लगी की इन को फांसी दे दी जाये। गणेश सावरकर का कद और सम्मान इतना बड़ा था की अंग्रेज डर गए। मगर यातानाये बड़ा दी।      
.

गणेश की का जेल में सभी कैदी बहुत सम्मान करते थे वो अपने हिस्से का पिसा आटा और नारियल चुपके से गणेश जी के यहाँ रख देते थे जिस से उन को कम मेहनत करनी पड़े। दिन महीने साल बीते मगर यातनाये खत्म नहीं हुयी। 
.

4 जुलाई 1911 को वीर सावरकर भी सेलुलर जेल में पहुंचे। एक ही जेल में होने के बावजूद भी वो जल्दी मिल नहीं पाए आखरी बार दोनों भाई 1906 में मिले थे। 
. 

दूसरी तरफ गणेश जी के छोटे भाई नारायणराव को एक झूठे केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीँ लन्दन में वीर सावरकर को जैक्सन की हत्या के षड्यंत्र के कारण गिरफ्तार कर किया गया। दिसम्बर 1910 को वीर सावरकर को काला पानी की सजा हुयी और नारायणराव सावरकर को 6 महीने की सजा मिली।      
 
.
नारायणराव ने अपनी जेल की सजा पूरी की और रिहा होने के बाद अपनी पढाई आगे जारी रखी । मगर समस्या ये की कोई भी कॉलेज उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था तब वो कलकत्ता गए और नेशनल मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की पढाई की 23 दिसम्बर, 1912 को भारत के गर्वनर जनरल लॉर्ड हार्डिंग पर दिल्ली में रास बिहारी बोस ने बम फेंका। जिस कारण नारायणराव को कलकत्ता से गिरफ्तार कर के पुणे लाया गया मगर कुछ समय बाद इन्हें छोड़ दिया गया।

.
ये समय था हमारे “राष्ट्र_गीत_के_जन्म का, तब  #किंग_जॉर्ज_V (पंचम दा)  #भारत_भाग्य_विधाता भारत आये थे, दिसम्बर महीने में दिल्ली दरबार लगाया गया था। भारत के सभी राजा रजवाड़े और चमचे जमा हुए थे।   
.

तब भारत के भाग्य विधाता किंग जॉर्ज ने ब्रिटिश सरकार को आदेश दिया की सभी राजनीतिक कैदियों की सजा की समीक्षा की जाये, रिहा किया जाये या सजा कम की जाये । जिस में गणेश सावरकर का भी नाम था मगर इन की सजा में कुछ ही महीने कम किये गए।
.

जेल में गणेश सावरकर जी का स्वास्थ गिरता गया अगस्त 1918 तक गणेश जी का वजन मात्र 42 किलोग्राम रह गया, उनके गाल ब्लैडर में इन्फेक्शन हो गया था। टेस्ट करने पर तपेदिक भी निकला। मगर उन को असपताल नहीं भेजा गया। अंग्रेज चाहते थे की गणेश सावरकर अपनी बीमारी की वजह से खुद ही मर जाएँ। वही जब वीर सावरकर बीमार हुए तब उन को एक साल तक अस्पताल में रखा गया था। गणेश सावरकर की हालत दिन पर प्रतिदिन बिगडती जा रही थी बुखार, दस्त और खांसी बहुत  कठिन समय गुजरा ।
.

यहाँ पर छोटे भाई नारायणराव लगे हुए थे अपने भाइयो की रिहाई के लिए। बड़े अधिकारियो से मिलना नेताओ से मिलना और कोर्ट में अर्जी भी देना,  बॉम्बे हाई कोर्ट के मी_लार्ड तब भी वैसे ही थे जैसे आज कल हैं 24 दिसंबर 1919 को, बॉम्बे सरकार ने सावरकर भाइयों को छोड़कर सभी राजनीतिक कैदियों को क्षमादान के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए तैयार हो गई ,  30 दिसंबर 1919 को घोषण हुयी की सावरकर भाइयों को क्षमादान नहीं मिल सकता ।
.

ये खबर जंगल में आग की तरह फैली तब फरवरी 1920 में बाल गंगाधर तिलक ने सरकार को खुद लिखित में कहा था कि वीर सावरकर को मुक्त किया जाएगा। सरकार ने वीर और गणेश सावरकर पर बहुत सी धाराए और कारण बता दिए की इस वजह से इन को नहीं छोड़ा जा सकता।
.

1920 में सावरकर भाइयों की रिहाई की मांग करते हुए #Indian_National_Union ने सरकार को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया इस ज्ञापन में #70000_हस्ताक्षर थे। यहाँ पर महात्मा गांधी ने सावरकर भाइयों की रिहाई की मांग का समर्थन किया। महात्मा गांधी की तो ब्रिटिश सुनते थे यहाँ पर सेनानियों ने गाँधी पर दबाव डाला और मजबूर किया।
.

अंग्रेजो को भी लगा की अब गणेश सावरकर पित्त मूत्राशय की सूजन की वजह से जल्दी ही मर जायेंगे। तब अंग्रेजो ने गणेश जी और वीर जी को रिहा करने का ऐलान किया। सेलुलर जेल में कैदी खुश भी थे और दुखी भी थे। यहाँ से वीर विनायक “वीर” बने और जाते जाते एक नारा दिया “एक देव, एक देश, एक जाति, एक जीव, एक भाषा” ।
.

यहाँ से सावरकर भाइयो को कलकत्ता ले जाया गया, कलकत्ता में उतरने के बाद  दोनो भाइयों को अलीपुर जेल में 15 दिनों तक रखा गया। 26 मई 1921 को गणेश सावरकर को  ब्रिटिश गार्डों द्वारा बहार ले जाया गया,  गणेश सावरकर पित्ताशय के दर्द की वजह से चल नहीं पा रहे थे, वहां से उन को ट्रेन में ले जाया गया । वीर सावरकर समझ गए थे की ये उन की अंतिम मुलाकात है।

.
गणेश सावरकर को बीजापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया। जहाँ उन्हें एक तहखाने में बंद कर दिया गया जो मच्छरों और कीड़ों से भरी हुयी थी। अगले दिन फिर वो ही चक्की पिसने का काम दे दिया गया । गणेश सावरकर जी जो उस वक्त अतिसार, माइग्रेन, खाँसी और तपेदिक के शिकार थे जो ढंग से खड़े भी नहीं हो प् रहे थे उन से इतना मेहनत वाला काम करवाया जा रहा था। 5 महीने गणेश जी इस जेल में रहे।    

.
दिसंबर 1921 की शुरुआत में सबसे छोटा भाई नारायणराव गणेश जी से मिलने गया। तब वार्डन ने नारायणराव को गाँधी टोपी उतरने को बोला। तब नारायणराव गणेश जी मिले बैगर ही चले गए और इस बात को वाइसरॉय, जिला मजिस्ट्रेट और सभी अख़बारों में भेजा। सरकार को झुकना पड़ा नारायणराव फिर अनुमति ले कर गणेश जी से मिलने गए।

.
नारायणराव ने गणेश जी को एक जिन्दा लाश के रूप में देखा । गणेश जी एक समय में एक मिनट से भी ज्यादा बोल नहीं पा रहे थे । तब नारायणराव मुंबई पहुंचे, तो उन्होंने बॉंबे क्रॉनिकल के हॉर्निमैन की सहायता से गणेश जी का प्रचार किया। इसका प्रभाव ये हुआ की गणेश जी को बीजापुर जेल साबरमती जेल स्थानांतरित करा । बीजापुर जेल सेलूलर जेल के मुकाबले कई ज्यादा भयावह थी इन कुछ महीनो में गणेश जी मोत के बहुत करीब पहुच गए थे।

.
साबरमती जेल में सब को यकीं हो गया था की गणेश जी बस अब कुछ दिनों के मेहमान हैं । वह एक सिंधी सेनानी जयरामदास दौलतराम ने जब ये देखा तो उन्हें बहुत दुःख हुआ की गणेश सावरकर जैसे महान व्यक्ति इस तरह नहीं मर सकते । उन्होंने गुप्त रूप से एक चिट्टी नारायणराव को भेजी।

.
नारायणराव के प्रयासों से सिविल सर्जन का इंतजाम हुआ और गणेश जी को सुबह नौ बजे से दो बजे तक जांच की। उन्होंने कहा कि गणेश जी अधिक से अधिक 1-2 दिनों तक जीवित रह सकते हैं।

.
जब ये बात ब्रिटिश हुक्मरानों के पास पहुची तो बहुत खुश हुए। और राय व्यक्त की अगर गणेश जेल में मर गए तो सरकार की जवाबदेही होगी इस डर से गणेश जी की रिहाई के आदेश दे दिए गए। ब्रिटिश हुक्मरानों पूरी तरह आश्वस्त थे की अब गणेश सावरकर मर जायेंगे।  

.
फिर गणेश जी अपने छोटे भाई नारायणराव की देख रेख में रहे। और अपनी इच्छा शक्ति से मौत को मात दे दी ।  
.

यहाँ से गणेश सावरकर के जीवन में एक नया अध्याय शुरू हुआ। यहाँ गणेश सावरकर ने हिंदू समाज को फिर से जागृत करने का संकल्प उठाया । गणेश सावरकर जी ने काशी में रहते हुए राष्ट्रमीमांसा आणि हिंदुस्थानचे राष्ट्रस्वरूप पुस्तक लिखी। जो बाद में वीर सावरकर के नाम से छपने लगी।
.

1925 में गणेश सावरकर नागपुर पहुचे वहां उन की मुलाकात डॉ हेडगेवार जी से हुयी। डॉ हेडगेवार जी भी जानते थे की गणेश जी युवाओ की पहली पसंद है और युवाओ में बहुत लोकप्रिय हैं हजारो की संख्या में युवा उन के दर्शन मात्र को आते थे।

.
यहाँ जन्म हुआ RSS का यहाँ नीव पड़ी आरएसएस की, आरएसएस का ध्वज गणेश सावरकर जी ने ही तैयार किया आरएसएस की प्रतिज्ञा भी गणेश सावरकर जी ने ही लिखी थी। गणेश सावरकर और डॉ हेडगेवार के गुरु डॉ॰ बालकृष्ण शिवराम मुंजे ने ही डॉ हेडगेवार को अध्यक्ष चुना और 28/9/1925 (विजयदशमी दिवस) के दिन आरएसएस राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का जन्म हुआ। 

.
आरएसएस का मुकाबला ईसाई मिसनरी से गाँधी से अम्बेडकर से था आज आरएसएस जहाँ है उस में सब से महत्वपूर्ण योगदान गणेश दामोदर बाबाराव सावरकर का है। 

.
गणेश सावरकर जी ने एक पुस्तक और लिखी नागपुर में रहते हुए #रामस्वामी_अय्यर ने कुछ शोध पत्रों से जिस में उन्होंने यीशु की पोल पट्टी खोली थी और यीशु को को हिन्दू बताया था ‘#क्राइस्ट_परिचय’  नामक इस पुस्तक ने भूचाल मचा दिया इस पुस्तक पर बैन लगा दिया गया अब 70 साल बाद ये पुस्तक फिर प्रकाशित होने जा रही है इस पुस्तक में ये दावा किया गया है कि ईसाई धर्म पहले हिंदू सम्प्रदाय था और ईसा मसीह की मृत्यु कश्मीर में हुई थी। पुस्तक दावा करती है कि प्रभु यीशू जन्म से एक ‘विश्वकर्मा ब्राह्मण’ थे और ईसाईयत हिंदुत्व का एक पंथ है।
16 मार्च, 1 9 45 को अपनी पुरानी बीमारी की वजह शरीर छोड़ दिया । गणेश जी की अंत्येष्टि पर लाखो लोग एकत्र हुए प्रार्थना सभा आयोजित हुयी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भगवा ध्वज झुका दिया गया। और देश का एक वीर सपूत अपना काम पूरा कर के चला गया।

.
बदले में क्या मिला इस देशभक्त को आरएसएस तक ने भुला दिया। काला पानी की जितनी भी बातें वीर सावरकर या विनायक सावरकर से जुडी है वो सब गणेश सावरकर की हैं 'अभिनव भारत' और 'मित्र मेला' की शुरुवात, गणेश सावरकर की जितनी किताबे और कविता सब वीर सावरकर के नाम पर हैं सब गणेश सावरकर की हैं ।
.

गणेश सावरकर एक ऐसा नाम था जिस का पुरे महराष्ट्र ही नहीं पुरे भारत में सम्मान था इज्जत थी, षड्यंत्र के तहत उन को फसाया गया और काला पानी की सजा दी जिस की गूंज लन्दन तक गयी और "मदनलाल धींगरा जी" ने कर्जन वायली की हत्या की जिस कारण उनको फांसी हुयी और इस का प्रतिशोध लेने के लिए एक 16 साल के लड़के "किशोर कान्हेरे" ने नासिक के कलक्टर "जैक्सन" की हत्या कर दी और फांसी पर झूल गया। ये सब गणेश सावरकर से बहुत प्यार करते थे। ब्रिटिश हुकूमत के लिए खोफ बन गए थे गणेश सावरकर।           

.**********

वीर सावरकर के बारे में ज्यादा नहीं लिखूंगा मगर सच तो सच ही है I

क्यूँ मोका मिलता है इन वामी इतिहासकारों को अंगुली उठाने सावरकर पर? आरएसएस पर? क्यूँ की हम गलत इतिहास पड़ रहे हैं ये इतिहास भी अंग्रेजो और वामीयो का लिखा हुआ है I 

.
वीर सावरकर पहले कांग्रेस में थे परन्तु जैक्सन की हत्या के षड्यंत्र में अंग्रेज़ो ने इनको "आजीवन कैद" की सज़ा दी। वीर सावरकर ने अगले वर्ष ही अंग्रेजों से माफी मांगी, शर्त ये रखी गई कि स्वतंत्रता संग्राम से दूर रहेंगे , तदनुसार वीर सावरकर ने कहा

" हिन्दुओं को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने की बजाए अपनी शक्ति देश के अंदर मुसलमानों और इसाईयों से लड़ने के लिए लगानी चाहिए "

ध्यान में लें कि तब पूरे देश का हिन्दू मुस्लिम सिख एक साथ मिलाकर आजादी के लिए लड़ - मर रहा था, और शहीद हो रहा था,

.
अपने पूर्वार्ध जीवन में आज़ादी की लड़ाई में किये गये संघर्ष , त्याग , वीरता और योगदान के लिए इनका सम्मान उचित है ! जीवन का उत्तरार्ध दुखद है !
सावरकर '' नास्तिक '' थे ,और धर्म को सामजिक बुराइयों की जड़ कहते थे I

"शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग की।"

"वीर सावरकर कहते थे की गाय की उपयोगिता खत्म होने पर उसको मारना पाप नही - शरद पंवार"
इलू 
***********
सब ज्ञान नेट से लिया हुआ है और हर तारीख की पड़ताल की है जो मेरे को उचित लगा मैंने लिखा..

भूल चुक लेना देना माफ़ करना, दुःख मुझ है

उनका तो निशां भी नहीं,
जिनके लहू से जले थे चिराग़-ए-वतन
मज़ारें जगमगा रहीं है उन गद्दारों की,
जो बेच गए शहीदों के कफ़न......

जय श्री राम

पोस्ट Manoj Bhoj जी की फेसबुक से कॉपी किया गया है ।

रविवार, 8 जुलाई 2018

कलियुग में भगवान् कृष्ण का अपने पवित्र नाम के रुप मे अवतार !!

मन्दबुद्धि लोग क्षणिक वरदानों के लिय़े देवताओं की पूजा करते हैं  ! अत: यह पूछा जा सकता है ," यदि भगवान् की पूजा करने से मनुष्य की सारी इच्छाय़ेँ पूरी हो जाती हैं तो फिर प्रत्येक व्यक्ति उनकी ही पूजा क्युं नहीं करता है?"

येकबार देवर्षि नारद ने युधिष्ठिर महाराज द्वारा पूछे गये यै़से ही प्रश्न का उत्तर इस प्रकार दिया था -

महाप्रसादे गोविन्दे नामब्रह्मणि वैष्णवे !
स्नल्प-पुण्यवतां राजन् विश्वासो नैव जायते !!

" हे राजन् ! कम पुण्यवान व्यक्ति कभी भी भगवान् गोविन्द ,उनकी कृपा , उनके पवित्र नाम या शुद्ध भक्तों के प्रति श्रद्धा विकसित नहीं कर सकता !"

इसकी पुष्टि भगवान् ने कृष्ण ने भगवद्गीता में (७.२८) इस प्रकार की है -

येषां त्वन्तगतं पापं जनानां पुण्य कर्मणाम् !
ते द्वन्द्वमोहनिर्मुक्ता भजन्ते मा ट्टढ़व्रता: !!

"जिन मनुष्यों ने पूर्वजन्मों में तथा इस जन्म मे पुण्यकर्म किये हैं और जिनके पापकर्म पूर्णतया समाप्त हो चुके हैं , वे मोह के द्वन्द्वों से मुक्त होकर संकल्पपूर्वक मेरी सेवा में तत्पर होते हैं !! "

आसुरी मनोवृत्ति वाले लोग पाप मे निमग्न रहते हैं , अतय़ैव वे आध्यात्मि ज्ञान के महत्व को बिल्कुल नहीं समझ पाते ! जिन लोगों ने वर्णाश्रम धर्म के अनूसार जीवन व्यतित करके अपने पापों का समूल नाश कर दिया है और इस तरह पर्याप्त सुकृति अर्जित कर ली है , वे ही कर्मयोग का अभ्यास करने के पात्र हैं ! वे क्रमश: ज्ञानयोग को प्राप्त होते हैं और अन्त में वे ध्यान में रहकर भगवान् के दिव्य तथा परम् पद का अनुभव करते हैं ! य़ैसे अति भाग्यशाली स्वरुप - सिद्ध व्यक्ति अपने हृदयों में नित्य दिव्यपूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् को उनके द्विभुज स्वरुप , बंशी बजाते हुवे़ श्यामसुन्दर के दर्शन कर सकते हैं !

श्रीब्रह्म-संहिता में (५.३०) भगवान् का वर्णन इस प्रकार हुआ है -
वेणुं क्वणन्तम् अरविन्ददलायताक्षं
बर्हावतंसम् असिताम्बुदसुन्दराङ्गम !!
कन्दर्प कोटि कमनीयविशेषशोभं
गोविन्दमादि पुरुषं तमहं भजामि !!

"मैं उन आदि भगवान् गोविन्द की पूजा करता हूं ,जो बंशी बजाने में दक्ष हैं ,जिनके नेत्र कमल की पंखुङियों के समान खिले हुये हैं, जिनका मस्तक मोरपंख से सुशोभित है, जो नीले रंग के बादलों जैसे सौन्दर्य रुपवाले है और जिनका अद्वितीय रुप करोङों कामदेवों को मोहनेवाला है !"

अवैध सम्बन्ध बनाना , दूसरों के दोष निकालना तथा अकारण हिंसा जैसे पाप करनेवाले लोगों को विरले ही आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति या आत्म - साक्षात्कार हो पाता है ! पापकर्म अज्ञान के गहन अंधकार को गहनतर बनाते हैं जबकि पुण्यकर्म जीवन में दिव्य ज्ञान का प्रकाश लाते हैं ! इस द्वारा कृष्ण - साक्षात्कार होता है ! किन्तु मात्र पुण्यकर्म करने से कोई भगवत् - साक्षत्कार का पात्र नहीं बन जाता ! जब कोई व्यक्तिपुण्य कर्म करता है और साधूजनों की संगति करता है, तभी उसकी चेतना में आध्यात्मिक ज्ञान का उदय है ! वह परम सत्य के बारे में अद्वैत - द्वैत के विवाद से मुक्त हो जाता है - तो वह हृदय में कृष्ण  के दर्शन करता है और दृढतापूर्वक भगवान् की अद्वय,अद्वितीय और परम स्वामी के स्वरुप पूजा करता है ! पुण्यकर्मों की परिपूर्ण अवस्था में सतोगुण चेतना शुद्ध करके तमोगुण से उत्पन्न अविद्या और मोह के अंधकार कोदूरकर देता है रजेगुण के पूरी तरह दमन होते ही आध्यात्मिक अनुभूति मनुष्य के चेतना आकाश को प्रकाशित कर देता है !
यहां पर विचारणीय बात यह है कि क्या इस कलियुग में यज्ञ ,दान,तपस्या जैसे पुण्यकर्मों को ठीक तरह से करने के लिये़साधन उपलब्ध हैं .? सब लोग यह स्वीकार करते है कि कलियुग के अभागे लोग य़ैसा करने में समर्थ नहीं हैं ! इसी कारण से भगवान् के दयालु अवतार श्री चैतन्य महाप्रभू ने कलियुग के उद्धार के लिय़े बृहन्नारदीय पुराण के निम्नलिखित मन्त्र की प्रामाणिकता घोषित की है -

हरेर्नाम हरेर्नाम हरेर्नामैव केवलम् !
कलौ नास्त्येव नास्त्येव नास्त्येव गतिरन्यथा !!

कलह तथा दिखावे के इस युग में उद्धार का य़ेकमात्र उपाय भगवान् के पवित्र नाम का कीर्तन है, पवित्र नाम का कीर्तन है , पवित्र नाम का कीर्तन है !  इसकेअतिरिक्त कोई अन्य उपाय नहीं है ! कोई अन्य उपाय नहीं है !
कलियुग में सिद्घि पाने की ये़कमात्र विधि भगवान् के पवित्र नामों का श्रवण, कीर्तन तथा स्मरण है ! इसकी पुष्टि शास्त्रों से अनेक प्रमाणों से होती है ! कृष्ण के कल्याणकारी नाम का कीर्तन करने से समस्त अनर्थ नष्ट हो जाते हैं !
इसकी पुष्टि श्रीमद्भागवत में (१२.१२.५५) में हुई है -
अविस्मृत: कृष्णपदारविन्दयो: क्षिणोत्यभद्राणि च शं तनोति !
सत्त्वस्य शुद्धिं परमात्मभक्तिं ज्ञानं च विज्ञानविरागयुक्तम् !!
"भगवान् कृष्ण के चरणकमलों का स्मरण सभी अनर्थों को नष्ट करनेवाला तथा सर्वोच्च सौभाग्य प्रदान करनेवाला है यह हृदय को शुद्ध करता है और विज्ञान तथा वैराग्य से युक्त ज्ञान सहित परमात्मा की भक्ति प्रदान करता है !"

अत: मोह तथा द्वन्द की पहुच से बाहर रहने के लिय़े उन कृष्ण के सुन्दर स्वरुप का स्मरण तथा ध्यान करना चाहिय़े जिनका वर्ण साँवला है जो बंशी बजाते है ! मनुष्य को कृष्ण के पवित्र नामों का स्मरण तथा किर्तन करना चाहिये जो कृष्ण से अभिन्न हैऔर यह नित्य,पीर्ण शुद्ध तथा स्वतंत्र हैं ! भगवद्गीता में (८.६-७) कृष्ण ने उनको नित्य स्मरण करने की महत्ता का वर्णन किया -


यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम् !


तं तमेवैति कौन्तेय सदा तद्भावभावति:!


तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामस्मर युध्य च!


मय्यर्पितमनोबुद्धिर्मामेवैष्यस्यसंशय: !


"हे कुन्तिपुत्र ! शरीर त्यागते समय मनुष्य जिस-जिस भाव का स्मरण करता है वह उस-उस भाव को निश्चित रुप से प्राप्त होता है ! अतयैव हे अर्जुन ! तुम्हे सदैव कृष्ण रुप में मेरा चिन्तन करना चाहिये़ और साथ ही युद्ध करने के कर्तव्य को पूरा करना चाहिय़े ! अपने कर्मों को मुझे समर्पित करके तथा अपने मन य़ेवं बुद्धि को मुझे में स्थिर करके तुम मुझे निश्चित रुप से प्राप्त कर सकोगे !"

मृत्यु के समय जैसी हमारी चेतना रहती है उसी से हमारा अगला जन्म निर्धारित होता है मृत्यु पंचतत्वों से बने शरीर को नष्ट कर देती है लेकिन मन , बुद्धि तथा मिथ्या अहंकार से युक्त शरीर बना रहता है ! जिस तरह से वायु जहां से होकर बहती है वहां की सुगन्ध अपने साथ ले जाती है , उसी तरह आत्मा पुरुष के मन,बुद्धि तथा मिथ्या अहंकार के सूक्ष्म शरीर को चेतना समेत अगले जन्म तक ले जाती है और उसी के अनुसार उसका शरीर सुनिश्चित किया जाता है ! जब वायु बगीचे में से होकर बहती है तो अपने साथ फूलों की सुगन्ध ले जाती है , किन्तु जब यही वायु कूङे के ढेर से बहती है तो दुर्गन्ध से भर जाती है ! ईसी तरह मनुष्य अपने जीवन काल में जो जो कर्म करता है वो निरन्तर उसकी मनोवृत्ति को प्रभावित करते है और मृत्यु के समय इन कर्मों के सम्मिलित प्रभाव से उसकी चेतना की दशा निर्धारित होती है इसतरह मनुष्य के जीवनकाल में निर्मित सूक्ष्म शरीर अगले जन्म में ले जाया जाता है और आत्मा के अगले स्थूल शरीर के रुप में प्रकट होता है ! इसलिय़े स्थूल शरीर मनुष्य की चेतना को स्वाभाविक रुप से प्रतिबिम्बित करता है ! 

ये़क कहावत प्रसिद्ध है,"चेहरा मन का दर्पण है" और यह मन मनुष्य के वर्तमान तथा पूर्वजन्मों के कर्मों का फल है ! दूसरे शब्दों मे, मनुष्य का मन ,बुद्धि तथा अहंकार ,जो मनुष्य के इस त्था पहले जन्मों की आदतों से प्रभावित होते हैं और अगले जीवन में जीव किस तरह का शरीर तथा मनोवृत्ति पाय़ेगा , इसका विर्धारण करने का आधार बनते हैं ! अत: मनुष्य के विगत , वर्तमान तथा भावी जीवनों के मध्य का सम्बन्ध मन, बुद्धि तथा मिथ्या अहंकार है ! 

दिन के कार्य रात में सपनों को उत्पन्न करते हैं और ईनकार्यों के उपयुक्त मनोभावों को प्रेरित करते हैं ! ईसीतरह मनुष्य अपने जीवन काल में जो जो कर्म करता है वे मृत्यु के समय उसके मन में प्रकट होते हैं और उसके अगले जन्म को निर्धारित करते हैं ! इसीलिय़े यदि किसी के वर्तमान कर्म भगवान् के दिव्य नाम के किर्तन श्रवण तथा स्मरण के साथ-साथ उनके रुप-गुण-लीलाओं , पार्षदों तथा साजसामग्री का वर्णन करने में समर्पित होते हैं तो शरीर त्यागते समय मनुष्य की चेतना स्वत: भगवान् की ओर आकृष्ट रहेगी ! मृत्यु के समय चेतना की य़ैसी आध्यात्मिक दशा से अगले जन्म में आत्मा का भगवान् के नित्य धाम में प्रवेश सुनिश्चित हो जाता है !इस आध्यत्मिक चेतना को जागृत करना मनुष्य-जीवन का मूल उद्देश्य है ! अत: हम देखते हैं कि बुद्धजीवों पर करुणावश भगवान् कृष्ण अर्जुन को युद्ध करने तथा साथ-साथ उनका स्मरण करने की शिक्षा देते हैं ! यह कर्मयोग कहलाता है ! अत: सारे भक्त अपने सारे कर्मों में-भोजन तथा सुरक्षा के प्रयासों में तथा युद्ध करते समय भी उनका सदैव स्मरण करते हैं ! जीवन ये़क युद्धस्थल है जिसमें मनुष्य किसी भी क्षण मर सकता है , अत: भत्तगण प्रतिक्षण भगवान् का स्मरण करते हैं और भगवान भी प्रसन्नतापूर्वक उनके रथ-रुपी शरीरोंके सारथी बनते हैं ! इत तरह भक्तों के शरीर , मन तथा शब्द भगवान् की इच्छा से प्रेरित होते हैं और अन्त में जब वे अपने स्थूल तथा सूक्ष्म शरीरों को छोङते हैं , तो वे सीधे वैकुण्ठ जाते हैं ! 

शुद्ध भक्ति का मुख्य लक्षण पवित्र नाम का निरन्तर कीर्तन,श्रवण तथा स्मरण है ! मिश्रित भक्ति कर्म तथा ज्ञान से मिश्रित होती हैं, जैसे पहले बताया जा चुका है ! य़ैसी मिश्रित भक्ति प्राय: काल और परिस्थिति के वश में रहती है ! किन्तु शुद्ध भक्ति में कोई अवरोध नहीं है ! भगवान् की पुर्ण अनुभूति तब तक नहीं होती जब तक कोई शुद्ध भक्ति में दृढतापूर्वक स्थित न हो ! भगवान् कृष्ण ने भगवद्गीता में (१८.५५) इसकी पुष्टि की है - भक्त्या मामभिजानाति यावान्यश्चास्मि तत्त्वत: - केवल शुद्ध भक्ति से कोई व्यक्ति मुझे भगवान् के रुप में समझ सकता है ! भगवान् ने अन्यत्र (८.१४) इस शुद्ध भक्ति के मूल गुण का उळ्ळेख किया हैं !


अनन्यचेता: सततं यो मां स्मरति नित्यश: !


तस्याहं सुलभं पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिन: !!


"हे अर्जुन ! जो अनन्य भाव से निरन्तर मेरा स्मरण करता है उसके लिय़े मैं सुलभ हूँ , क्योंकि वह मेरी भक्ति में लगातार प्रवृत्त रहता है !"
भगवान् में अविचलित य़ेकाग्रता शुद्ध भक्ति का प्रथम् लक्षण  है ! दूसरे शब्दों में, शुद्ध भक्त वह है जो भगवान् की अविचल भक्ति से सम्बन्ध न रखने वाली समस्त इच्छाओं तथा विचारों को दूर रखता है ! अनेक आचार्यों ने शुद्ध भक्ति के विषय में टीका की है ! उदाहर्ण के लिये श्री चैतन्य महाप्रभु के समय में सर्व-अग्रीण आध्यात्मिक उपदेशक श्री रुप गोस्वामी ने अपने ग्रंथ भक्तिरसामृतसिन्धू में (१.१.११) लिखा हैं -

अन्याभिलाषिताशून्यं ज्ञान कर्माद्यनावृतम् !


आनु कूल्येन कृष्णानुशीलनं भक्तिरुत्तमा !


"परम् भगवान् कृष्ण की दिव्य प्रेमाभक्ति अनुकूल भाव से तथा सकाम कर्मों या ज्ञान द्वारा भौतिक लाभ की इच्छा से रहित होकर करनी चाहिय़े ! यही शुद्ध भक्ति कहलाती है !
लोग अपनी भौतिक ईच्छाओं को तुष्ट करने के लिय़े देवताओं की पूजा करते है ! यैसे नौसिखिये कृष्ण-भक्त सूर्यदेवता को प्रसन्न करने का प्रयास करते है , क्योकि उन्हे कृष्ण की परम् शक्ति के विषय में गम्भीर सन्देह रहता है !'अन्याभिलाष' शब्द का विश्लेषण करने पर हम पाते हैं कि इस प्रकार की विकृत बुद्धि तब उत्पन्न होती है जब कोई यह सोचता है कि सूर्यदेव , जो भगवान् की तुच्छ शक्ति हैं , रोग से उसकी रक्षा कर सकते हैं किन्तु परम् भगवान कृष्ण य़ैसा नहीं कर सकते , य़ेकबार मन के इन सन्देह रुपी बादलों के छँट जाने पर मनुष्य शुद्ध भक्ति के द्वार में प्रवेश करता हैं ! कर्मी तथा ज्ञानी भी भौतिक इच्छाओं से दूषित रहते हैं ! उनमें क्रमश: अपनी इन्द्रियों के भोग तथा मोक्ष की इच्छा पाई जाती है ! शुद्ध भक्ति तभी प्राप्त होती है जब ये भौतिक इच्छाय़े समाप्त हो जाती हैं और मनुष्य भगवान् कृष्ण की अप्रतिहता ( बिना किसी रुकावट के) अनुकूल भक्ति करता हैं ! महर्षि नारद ने कहा है

सर्वोपाधि विनिर्मुक्तं तत्परत्वेन निर्मलम् !


हृषी केण हृषी केशसेवनं भक्तिरुच्यते !!


"भक्ति का अर्थ है अपनी सारी इन्द्रियों को समस्त इन्द्रियों के स्वामी भगवान् की सेवा में लगाना ! जब जीव भगवान् की सेवा करता है तो दो प्रकार के गौण प्रभाव होते हैं - मनुष्य सारी भौतिक उपाधियों से मुक्त हो जाता है और भगवान् की सेवा में लगे रहने से उसकी इन्द्रियाँ शुद्ध बन जाती हैं !!" 

शुद्ध भक्ति का मुख्य लक्षण पवित्र नाम का निरन्तर कीर्तन,श्रवण तथा स्मरण है ! मिश्रित भक्ति कर्म तथा ज्ञान से मिश्रित होती हैं, जैसे पहले बताया जा चुका है ! य़ैसी मिश्रित भक्ति प्राय: काल और परिस्थिति के वश में रहती है ! किन्तु शुद्ध भक्ति में कोई अवरोध नहीं है ! भगवान् की पुर्ण अनुभूति तब तक नहीं होती जब तक कोई शुद्ध भक्ति में दृढतापूर्वक स्थित न हो ! भगवान् कृष्ण ने भगवद्गीता में (१८.५५) इसकी पुष्टि की है - भक्त्या मामभिजानाति यावान्यश्चास्मि तत्त्वत: - केवल शुद्ध भक्ति से कोई व्यक्ति मुझे भगवान् के रुप में समझ सकता है ! भगवान् ने अन्यत्र (८.१४) इस शुद्ध भक्ति के मूल गुण का उळ्ळेख किया हैं !


अनन्यचेता: सततं यो मां स्मरति नित्यश: !


तस्याहं सुलभं पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिन: !!


"हे अर्जुन ! जो अनन्य भाव से निरन्तर मेरा स्मरण करता है उसके लिय़े मैं सुलभ हूँ , क्योंकि वह मेरी भक्ति में लगातार प्रवृत्त रहता है !"
भगवान् में अविचलित य़ेकाग्रता शुद्ध भक्ति का प्रथम् लक्षण  है ! दूसरे शब्दों में, शुद्ध भक्त वह है जो भगवान् की अविचल भक्ति से सम्बन्ध न रखने वाली समस्त इच्छाओं तथा विचारों को दूर रखता है ! अनेक आचार्यों ने शुद्ध भक्ति के विषय में टीका की है ! उदाहर्ण के लिये श्री चैतन्य महाप्रभु के समय में सर्व-अग्रीण आध्यात्मिक उपदेशक श्री रुप गोस्वामी ने अपने ग्रंथ भक्तिरसामृतसिन्धू में (१.१.११) लिखा हैं -

अन्याभिलाषिताशून्यं ज्ञान कर्माद्यनावृतम् !


आनु कूल्येन कृष्णानुशीलनं भक्तिरुत्तमा !


"परम् भगवान् कृष्ण की दिव्य प्रेमाभक्ति अनुकूल भाव से तथा सकाम कर्मों या ज्ञान द्वारा भौतिक लाभ की इच्छा से रहित होकर करनी चाहिय़े ! यही शुद्ध भक्ति कहलाती है !
लोग अपनी भौतिक ईच्छाओं को तुष्ट करने के लिय़े देवताओं की पूजा करते है ! यैसे नौसिखिये कृष्ण-भक्त सूर्यदेवता को प्रसन्न करने का प्रयास करते है , क्योकि उन्हे कृष्ण की परम् शक्ति के विषय में गम्भीर सन्देह रहता है !'अन्याभिलाष' शब्द का विश्लेषण करने पर हम पाते हैं कि इस प्रकार की विकृत बुद्धि तब उत्पन्न होती है जब कोई यह सोचता है कि सूर्यदेव , जो भगवान् की तुच्छ शक्ति हैं , रोग से उसकी रक्षा कर सकते हैं किन्तु परम् भगवान कृष्ण य़ैसा नहीं कर सकते , य़ेकबार मन के इन सन्देह रुपी बादलों के छँट जाने पर मनुष्य शुद्ध भक्ति के द्वार में प्रवेश करता हैं ! कर्मी तथा ज्ञानी भी भौतिक इच्छाओं से दूषित रहते हैं ! उनमें क्रमश: अपनी इन्द्रियों के भोग तथा मोक्ष की इच्छा पाई जाती है ! शुद्ध भक्ति तभी प्राप्त होती है जब ये भौतिक इच्छाय़े समाप्त हो जाती हैं और मनुष्य भगवान् कृष्ण की अप्रतिहता ( बिना किसी रुकावट के) अनुकूल भक्ति करता हैं ! महर्षि नारद ने कहा है

सर्वोपाधि विनिर्मुक्तं तत्परत्वेन निर्मलम् !


हृषी केण हृषी केशसेवनं भक्तिरुच्यते !!


"भक्ति का अर्थ है अपनी सारी इन्द्रियों को समस्त इन्द्रियों के स्वामी भगवान् की सेवा में लगाना ! जब डीव भगवान् की सेवा करता है तो दो प्रकार के गौण प्रभाव होते हैं - मनुष्य सारी भौतिक उपाधियों से मुक्त हो जाता है और भगवान् की सेवा में लगे रहने से उसकी इन्द्रियाँ शुद्ध बन जाती हैं !!"
अपने मन तथा शरीर के सन्दर्भ में कोई व्यक्ति जो विविध शरीर धारण करता है , वे सभी भौतिक उपाधियाँ हैं ! शुद्ध आत्मा पर य़ैसी संसारी उपाधियों से कोई गतिरोध नहीं पङता , क्योंकि उसकी केवल य़ेक उपाधि होती है अत: वह पुर्ण पुरुषोत्तम् भगवान का दास तथा उनका अविभाज्य अंश है ! इस तरह समस्त झूठी उपाधियों को त्यागकर मनुष्य दिव्य धरातल पर स्थित होता है ! जब वह आध्यात्मिक अवस्था मे दृढता से स्थित होता है तो वह शुद्ध हो जाता है ! यैसी शुद्ध इन्द्रियों द्वारा समस्त इन्द्रियों के स्वामी भगवान् की सेवा करना अनन्य भक्ति है !
भगवद्गीता में (८.१४) आये दो शब्द अनन्यचेता: (विचलित हुवे बिना) तथा नित्य-युक्त (निरन्तर) अत्यन्त सार्थक है ! जब कोई व्यक्ति नियमित रुप से इस श्रद्धा के साथ भगवान् की सेवा करता है तो वह सकाम कर्म ,ज्ञान ,देव पूजा , कर्मकाण्डीय पुण्यकर्म आदि सारी इच्छाओं को स्वत: त्याग देता है और भक्ति में स्थिर हो जाता है ! सततम् शब्द से यह भाव निकालना चाहिय़े कि भक्ति काल, देश, परिस्थिति संकट आदि से स्वतंत्र है कोई भी व्यक्ति जात पा, लिंग या अन्य भौतिक उपाधियों की परवाह किये बिना ज्ञान , कर्म तथा योग को त्याग कर अविचल भाव से भगवान् कृष्ण के चरणकमलों की पुर्ण शरण ग्रहण कर सकता है ! नित्य शब्द का अर्थ है ," प्रतिदिन , नियमित रुप से या निरन्तर !" भगवान् के चरणकमलों का निरन्तर ध्यान करने वाले लोग उन्हें आसानी से पा सकते हैं ! ब्रह्म-संहिता में (५.३३) ब्रह्माजी कहते हैं -

अद्वैतमच्युतमनादिमनन्तरुपम् आद्यं पपराणपुरुषं नवयौवनं च !


वेदेषु दुर्लभमदुर्लभमात्मभक्तौ गोविन्दमादिपुरुषं तमहं भजामि !!


"मैं उन आदि भगवान् गोविन्द की पूजा करता हूँ जो वेदों के लिय़े अगम्य है किन्तु आत्मा की शुद्धि भक्ति से प्राप्त किये जा सकते है! वे अद्वय है; उनका कभी पतन नहीं होता ; उनके अनन्त रुप है; वे सबके आदि हैं शाश्वत पुरुष होते हुय़े भी वे नवयौवन के सौन्दर्य से युक्त पुरुष हैं !"
धार्मिक कर्तव्यों को सम्पन्न करने , सकाम कर्म करने , ज्ञान का अनुशीलन करने तथा योग का अभ्यास करने में काफी परिश्रम, समय तथा धन का व्यय होता हैं !  मनुष्य को य़ैसे कर्मों के पुण्य फलों के साथ ही पाप-फलों को भी स्विकार करना पङता हैं ! इन फलों को निरस्त करने का येकमात्र उपाय भगवान् कृष्ण की पूजा करना है !इस प्रकार भगवान् कृष्ण की पूजा करना और सेवा करना ही सम्पुर्ण विश्व के लिय़े कल्याणकारी मार्ग है !
भगवान् आनन्द के सागर हैं ! वे सदैव दिव्य लीलाओं में लीन रहते हैं ! उनकी पूजा करने के लिय़े अविचल भक्ति ही ये़कमात्र योग्यता है ! आडम्बर या दिखावे से प्रसन्न नहीं हो सकते ! भगवान् की भक्ति से न तो घृणा उत्पन्न होती है न ईष्या ! केवल नास्तिक ही भगवान् की भक्ति तथा उनके भक्तों के प्रबल विरोधी हैं ! भक्ति में असीम आनन्द की प्राप्ति होती है ! निस्सन्देह भगवत्-प्राप्ति असीम आनन्द के सागर में निमग्न होने के समान है ! ये़क मात्र कृष्ण-भक्त ही इस आनन्द का आस्वादन कर सकते हैं और सदा प्रसन्न रह सकते हैं !!

💛 जय श्री कृष्ण 💛

शनिवार, 16 जून 2018

लवी भरद्वाज जी की पोस्ट

इससे पहले सावरकर और डॉक्टर मुंजे से एक गुप्त मीटिंग विभाजन की शर्तों और कामनवेल्थ विषय को स्वीकार करने हेतु की गई थी ... जिन पर सावरकर-मुंजे जी ने सिरे से समस्त विषयों को नकार दिया था ।

सावरकर और मुंजे जी को यह ज्ञात था कि संगठन बहुत बृहद है...निश्चित ही वे इन शक्तियों से निपट लेंगे ।

परन्तु वह दोनों महापुरुष एक बात भूल गए कि भारत में दोगलों, धर्म द्रोहियों, देशद्रोहियों की कोई कमी नही... इतिहास भरा पड़ा है ऐसे ...नाक से मक्खी उड़ाने के बहाने नाक काट देने वाले बन्दरों से ।

और यह बन्दर था गुरु घण्टाल गोलवलकर
जो कि महासभा का ही सदस्य था और सावरकर से द्वेष के कारण महासभा से अलग हुआ ।

उसके असन्तोष के चलते ...परमपूजनीय हेडगेवार जी ने उसका कार्यभार और दायित्व बढ़ा दिया संघ में ।

हेडगेवार जी के आकस्मिक स्वर्गवास के उपरांत गुरु घण्टाल गोलवलकर ने गद्दी हथिया ली... श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे विभीषण के माध्यम से ।

वैश्विक शक्तियों ने गोलवलकर के नाक काटने वाले बन्दर की प्रकृति, प्रवृत्ति और विकृति को तुरन्त पहचान लिया और गांधी नेहरू के साथ गुप्त डील करवा कर ... 1940 में पहले हिन्दू महासभा से पूर्णतया अलग किया ततपश्चात 1946 के चुनावों में ...कांग्रेस, मुस्लिम लीग, वामपंथी दलों को प्रत्यक्ष विजय दिलवाने हेतु रोडमैप तैयार किया ।

यह कहने में मुझे कोई दुविधा नही कि संघ और गोलवलकर पाकिस्तान निर्माण और भारत विभाजन के षड्यंत्र में शामिल थे ।

संघ का गांधी प्रेम एक दिखावा था जबकि असली प्रेमी नेहरू था... संघ पर प्रतिबन्ध एक विशेष लक्ष्य पूर्ति हेतु लगाया गया था ...जिसका मीठा फल वह आज तक खा रहे हैं ।

सावरकर, डॉक्टर मुंजे तथा देवता स्वरूप भाई परमानंद जी का "Political Assassination" भी संघ-नेहरू द्वारा योजना बद्ध तरीके से किया गया ।

गुरुघन्टाल गोलवलकर 1939 में हिन्दू महासभा के राष्ट्रिय अधिवेशन में महासचिव पद का चुनाव हारने के कारण क्षोभ और द्वेष में हिन्दू महासभा का त्याग कर देते हैं, वह अपनी हार का कारण सावरकर को समझते हैं। उनके असंतोष को भांपकर हिन्दू महासभा के तत्कालीन राष्ट्रिय उपाध्यक्ष डॉक्टर हेडगेवार जी भी गोलवलकर से क्षुब्ध होते हैं, जैसा कि ठेंगड़ी जी अपनी पुस्तक में लिखते हैं।

1940 तक संघ को हिन्दू महासभा की युवा इकाई के रूप में स्वीकार किया जाता था।

1946 के चुनावों की जब घोषणा होती है तब गुरुघन्टाल गोल्वलकर अचानक ही विभाजन का भय दिखा कर स्वयंसेवकों को सावरकर से चुनावी टिकट लेकर हिन्दू महासभा से चुनाव लड़ने को कहते हैं, जिस पर सावरकर भी यह सोचते हैं कि सुबह का भुला शायद घर शाम को घर आ गया।

114 सीटों पर नामांकन होता है
परन्तु अप्रत्यशिय रूप से गुरु घन्टाल गोलवलकर नामांकन तिथि के ठीक अगले दिन एक विषैला बयान देता है कि

"हमारीं गांधी जी से वार्ता सफल रही, गांधी जी ने हमे आश्वासन दिया है कि विभाजन नही होगा, हम गांधी जी का विरोध नही करेंगे न ही हम चुनाव लड़ेंगे।"

अगले ही दिन सभी स्वयंसेवकों को आदेश दिया जाता है नामांकन रद्द करने हेतु।

सभी स्वयंसेवक अनुशासन का पालन करते हुए जीभ में घोड़े की पूंछ के बाल का टांका लगाकर चुपचाप नामांकन रदद् कर देते हैं।

नामांकन की अंतिम तिथि बीत चुकी थी और नए नामांकन हो नही सकते थे, 114 में से 95 सीटों पर नामांकन रद्द हुए और हिन्दू महासभा के पास करने को कुछ न बचा।

यह था एक ऐतिहासिक विश्वासघात जो मीर जाफर, जयचन्द और मानसिंह जैसों को कहीं पीछे छोड़ देता है ...जिसे संघ और कांग्रेस मिलकर छिपाते हैं।

और किसी किताब में नही पढ़ाया जाता।

इसकी पुष्टि स्वयं बाल ठाकरे जी ने भी की थी।

आरएसएस के स्वयंसेवकों को बंदूकें दी गई थीं ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष डाक्टर मूंजे ने अंग्रेजों से कई बैठकें करके यह अधिकार दिलवाया था ।

बड़े स्तर पर शस्त्र अधिनियम के अनुसार license भी जारी किये गये ।
ननननननर्नननननर्नन
1940 तक मार्तंडे राव जोग आरएसएस के स्वयंसेवकों को कमांडो ट्रेनिंग देते रहे ।

मार्तंडे राव जोग इटली के तानाशाश मुसोलिनी के निजी सुरक्षा गार्ड थे और डाक्टर मुसोलिनी के अनुरोध पर भारत आये थे ।

परन्तु डाक्टर साहब के स्वर्गवास के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ षड्यंत्र करके जब गुरुघंटाल गोलवलकर संघ की गद्दी पर बैठे तो उन्होने सबसे पहले ही दिन मार्तंडे राव जोग को हटा दिया और कमांडो ट्रेनिंग बंद कर दी ।

बंदूकें छूट गईं और लट्ठ रह गया अंदर लेने को... हिलाने को ।

14 लाख स्वयंसेवक विभाजन की त्रासदी में रेलवे स्टेशनों पर चाय पिलाने के काम में लगा दिए गये ।

उस समय लट्ठ भी नही हिला पाए ।

डाक्टर मुंजे को आज लोग कम ही जानते हैं ...पर ये वो व्यक्तित्व है जिसने भारत ने पहले सैनिक स्कूल की नींव डाली और नासिक में भोंसला मिलिट्री स्कूल का शुभारम्भ किया ।

संघ का निर्माण डाक्टर मुंजे के आशीर्वाद से ही हेडगेवार जी ने 28 सितम्बर 1925 को डाक्टर मुंजे, बापू जी सोनी तथा गटाटे जी के साथ किया ।

चार बच्चों की कहानी झूठी और अधूरी पढ़ाई जाती है ।

डाक्टर मुंजे एक प्रकार से हेडगेवार जी के लिए पितातुल्य थे और इन्ही की सहायता से हेडगेवार जी ने MBBS की शिक्षा सम्पूर्ण की ।

ये हैं डॉक्टर मुंजे

जिन्होंने नासिक में भारत के मिलिट्री स्कूल की स्थापना की ।

पेशे से eye surgeon थे ।
बेनीटो मुसोलिनी के मित्र ।
और परम् रामभक्त ।

एक बार इटली की यात्रा पर गए
तो मुसोलिनी ने पूछा कि आप कहाँ घूमना पसन्द करेंगे ?

डॉक्टर मुंजे ने कहा
कि मुझे आपके मिलिट्री स्कूल घुमाइए ।

मुसोलिनी आश्चर्य के साथ बोला
कि लोग इटली आकर वेनिस वगेरह घूमने जाते हैं... आप मिलिट्री स्कूल जायेंगे ?

तो डॉक्टर मुंजे ने कहा "मेरे देश को इसी की आवश्यकता है ।"

और फिर भारत वापिस आकर डॉक्टर मुंजे ने एक society बनाई

Central Hindu Military Education Society

और इस सोसायटी के तहत नासिक में भोंसले मिलिट्री स्कूल का निर्माण किया ।

आज इस सैनिक स्कूल और सोसायटी पर भी संघियों का कब्जा है ...इसलिए इसका प्रचार अधिक नही किया जाता ।

इस मिलिट्री स्कूल में student को Cadet के स्थान पर 'रामदण्डी' के नाम से संबोधित करने का नियम है ।

डाक्टर मुंजे को कोटि कोटि प्रणाम ।

जय हिन्दू राष्ट्र!
जय श्री राम कृष्ण परशुराम

गुरुवार, 31 मई 2018

कृष्ण द्वैपायन्

महाभारत में 1 नहीं बल्कि 2 श्रीकृष्ण थे और दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार थे। सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लगे, लेकिन है बिल्कुल सच। महाभारत के पहले श्रीकृष्ण के बारे में तो सभी जानते हैं जिन्होंने हर कदम पर पांडवों का साथ दिया और अर्जुन का सारथी बनकर कुरुक्षेत्र के युद्ध में उन्हें विजय दिलाई। लेकिन दूसरे श्रीकृष्ण के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं…


1. महर्षि वेदव्यास जिन्होंने महाभारत की रचना की, का मूल नाम श्रीकृष्ण द्वैपायन व्यास था। इनकी माता सत्यवती और पिता महर्षि पाराशर थे।
2. श्रीमद्भागवत में भगवान विष्णु के जिन 24 अवतारों का वर्णन है, उनमें महर्षि वेदव्यास का भी नाम है।
3. जन्म लेते ही महर्षि वेदव्यास युवा हो गए और तपस्या करने द्वैपायन द्वीप चले गए। तपस्या करने से वे काले हो गए। इसलिए उन्हें कृष्ण द्वैपायन कहा जाने लगा। वेदों का विभाग करने से वे वेदव्यास के नाम से प्रसिद्ध हुए।


4. महर्षि वेदव्यास की कृपा से ही धृतराष्ट्र, पांडु और विदुर का जन्म हुआ था।


5. धर्म ग्रंथों में जो अष्ट चिरंजीवी (8 अमर लोग) बताए गए हैं, महर्षि वेदव्यास भी उन्हीं में से एक हैं। इसलिए इन्हें आज भी जीवित माना जाता है।


6. महर्षि वेदव्यास ने जब कलयुग का बढ़ता प्रभाव देखा तो उन्होंने ही पांडवों को स्वर्ग की यात्रा करने के लिए कहा था।


7. महर्षि वेदव्यास ने ही संजय को दिव्य दृष्टि प्रदान की थी, जिससे संजय ने धृतराष्ट्र को पूरे युद्ध का वर्णन महल में ही सुनाया था।