श्री आद्य शंकराचार्य के चरणों में श्रद्धा पुष्प -
नमन है उस बालक को जिसने अति अल्पायु में ही विधर्मियों , अपसंप्रदायों, कुतार्किकों को पुण्यभारतभूमि से खदेड़ कर छंदोधेनु को सर्वथा निर्भय कर दिया था ! अहो ! कैसा अनुपम दृश्य रहा होगा जब एक एक नन्हा सा बालक ने अपने अन्तस् में सनातन धर्म की दिव्य ज्योत लिए एक हाथ में क्लिष्ट संन्यासधर्म का दंड धारण किये , पदे -पदे भूमि को पवित्र करते हुए सनातनधर्मद्रोहियों के सम्मुख सूर्य की भांति आता होगा !
सनातन धर्म की अचिन्त्य महिमा से सर्वथा अनभिज्ञ बड़े- बड़े शूरमाओं के दुस्तर्ककवच को अपनी अभेद्य ओजस्विता सनातनी वाणी से भेद कर उन को उनकी सीमा दिखाते हुए सनातन धर्म की अथाह व गम्भीर अवस्थिति से परिचित कराते हुए सद्धर्म-दिग्विजय का डिंडिम घोष किया होगा ! लगभग सहस्रवर्ष बाद आज भी आद्य शंकराचार्य का वह अमित तेज तथावत प्रदीप्त है |
ऐसे ही ब्रह्मवर्चस्व को धारण करने वाले अमित तेजस्वी ब्राह्मण बालक इस पुण्यभारतभूमि को पुनः-पुनः प्राप्त होते रहें
भगवान् वेद ने सूत्र रूप में स्तुति करते हुए कहा -
नमः कपर्दिने च व्युप्त केशाय च नमः
अर्थात् जटाधारी शंकर को प्रणाम, मुण्डी शंकर को प्रणाम
जटाधारी ही मुण्डी रूप में आकर लीला कर गये ।
भगवान् शिव के कलियुग में श्री आद्य शंकराचार्य के रूप में अवतार की कूर्मपुराण में इस प्रकार डिण्डिम घोषणा की गयी है-
कलौ रुद्रो महादेवो लोकानामीश्वरः परः ।
तदेव साधयेन्नृणां देवतानां च दैवतम् ।३०.३२
न देवता भवेन्नृणां देवतानां च दैवतम् ।
करिष्यत्यवताराणि शंकरो नीललोहितः ।३०.३३
श्रौतस्मार्त्तप्रतिष्ठार्थं भक्तानां हितकाम्यया ।
उपदेक्ष्यति तज्ज्ञानं शिष्याणां ब्रह्मसंज्ञितम् ।३०.३४
सर्ववेदान्तसारं हि धर्मान् वेदनिदर्शितान् ।।
सर्ववर्णान् समुद्धिश्य स्वधर्मा ये निदर्शिताः।।३०.३५
ये तं प्रीताः निषेवन्ते येन केनोपचारतः ।
विजित्यकलिजान् दोषान् यान्ति ते परमं पदम् ।। ३०.३६
।।श्री आद्यशंकराचार्य जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।।
शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018
।।श्री आद्यशंकराचार्य जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।।
गुरुवार, 19 अप्रैल 2018
गंगा महतो की पोस्ट
हमारे गाँव में एक बरगद का पेड़ हैं।शुद्ध बरगद का पेड़,शुद्ध इसीलिए बोल रहा हूँ कि क्योंकि कुछ साल पहले वो पूर्णतः बरगद नहीं था साथ में महुआ का पेड़ संलग्न था लेकिन अब महुआ का पेड़ बरगद में पूरी तरह से विलीन हो चुका हैं। जब मैं दस साल का था तब बरगद और महुआ के पेड़ आधे-आधे हुआ करते थे । एक दिन उसी पेड़ की छाँव में बैठे-बैठे बड़े पापा से आश्चर्यवश पूंछा कि गुंगू (बड़े पापा) ये पेड़ थोडा अजीब नहीं हैं, एकदम आधा-आधा ,एक तरफ बरगद का तो दूसरी तरफ महुआ का ? या तो इसे पूरा बरगद का होना चाहिए था या फिर पूरा महुआ का। आधा-आधा कैसे,क्या कोई आधे-आधे वाले बीज भी होते हैं ??
तो बड़े पापा ने बताया - नहीं बेटा,ये आधे-वाधे वाले कोई बीज नहीं होते । बीज एक ही का होता हैं या तो बरगद का या फिर महुआ का । रही बात इस पेड़ के आधा-आधा होने की तो 25-30 साल पहले ये सिर्फ महुआ का पेड़ हुआ करता था। ये ऊपर तना देख रहे हो ना जहाँ से बरगद अलग और महुआ अलग दिखाई दे रहा हैं वहाँ पे किसी चिड़ियाँ के बीट से बरगद का पौधा ऊगा और वो पौधा इसी महुआ के भरोसे पलता-बढ़ता गया ।
फिर इसके लट निकलने शुरू हो गए और वो लट यहाँ ज़मीन में धँसने लगे और महुए के तने से लिपटने लगे और इस महुए के तने को धीरे-धीरे ढँकने लगे या यूँ कहे कि इसे लीलना शुरू कर दिया। अभी ये इसे आधा ही लील पाया हैं,हो सकता है आगे 20-25 सालों में ये इसे पूरा निगल जाए और लोगों को पता भी ना चले कि कभी यहाँ महुआ का भी पेड़ हुआ करता था ।
और बिल्कुल हुआ ऐसा ही। अब वहाँ महुआ के पेड़ का नामोनिशां नहीं हैं।अब वो शुद्ध बरगद का पेड़ बन चूका हैं,और धीरे-धीरे विशाल भी होता जा रहा हैं। कभी वहाँ एक तरफ़ महुआ के फूल और कौड़ी(फल) गिरा करते थे तो दूसरी तरफ़ बरगद के फल।लेकिन अब सिर्फ और सिर्फ बरगद के ही फल गिरते है । हाँ चिड़ियों का रैनबसेरा वही है जहाँ कभी महुआ हुआ करता था।और उन चिड़ियों के बिष्ठों से ज़रूर बरगद के ऊपर दो-चार छोटे-छोटे पौधें(बरगद के नहीं) हैं,लेकिन इतने सक्षम नहीं कि वो बरगद को अक़्वायर कर सके।बस बरगद के ऊपर निर्भर हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि मैं ये बरगद और महुआ की बात क्यों बता रहा हूँ? बता इसलिए रहा हूँ कि इसका हमसे,आपसे और पुरे भारतवर्ष से सीधा-सीधा संबंध हैं।यहाँ बरगद रूपी मुसलमान हैं और महुआ रूपी हिन्दू।1400 साल पहले इस्लाम का बीजारोपण भारतवर्ष में हुआ फिर यहाँ सींचता गया फलता-फूलता बढ़ता गया ।इसकी जड़े ज़मीन में धंसती गई और आकार बढ़ता गया और बढ़ता ही जा रहा हैं। कहने में ज़रा भी अतिश्योक्ति नहीं हो रही कि यदि इनकी टहनियों से निकलती लटाओं को ज़मीन में धंसने से रोका नहीं गया तो ये पुरे के पुरे महुआ को कुछेक वर्षों में लील जायेगा। और आने वाली पीढ़ीयां कभी जान ना पायेगी की यहाँ कभी महुआ का पेड़ हुआ करता था।
जो कोई भी मुसलमान ये कहते हुए दिखाई दे कि हमसब भाई-भाई हैं,गंगा-जमुनी तहज़ीब हैं,आदि आदि फलाना ढिमकाना ,यकीन मानिए ये अभी आधी-आधी वाली फेज में हैं मतलब एक तरफ़ महुआ का फल गिर रहा हैं तो दूसरी तरफ़ बरगद का।लेकिन बरगद उसकी विकास को धीमा कर अपनी विकास दिन दुनी रात चौगुनी कर रही हैं और महुआ उसमे विलीन होता जा रहा हैं। जो कोई कहता है कि अरब मुल्कों में कितने ही हिन्दू काम कर रहे हैं, रोजी-रोटी कमा रहे हैं ,परिवार पाल रहे हैं और ख़ुशी-ख़ुशी रह रहे हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं होती वहाँ पे।तो सुनो... वें लोग वटवृक्ष बन जाने के पश्चात उसके ऊपर उगे छोटे-मोटे पौधें है,जिनसे विशाल वटवृक्ष बन चुके बरगद को कोई फर्क़ पड़ने वाला नहीं हैं। अभी भी वक़्त हैं,क्योंकि भूतकाल में हमनें इनकी जड़ों को ज़मीन में धँसने दिया हैं परिणामतः वें अपनी अलग बरगद की पहचान लिए हमसे कट गए।लेकिन उसकी कुछ टहनियाँ यहाँ बची रह गई और आज पुनः उन टहनियों से जड़ें निकलना प्रारंभ हो गया है व पुनः ज़मीन में धंसने को लालायित। कृपया इन्हें ज़मीन में ना धंसने दें।
.
जय श्री राम
गंगा महतो
खोपोली
शनिवार, 14 अप्रैल 2018
जय श्री राम
हिन्दुस्तान का हर नेता आज आंबेडकर के चरणों में नतमस्तक दिखाई दिया, क्यों की इस दिखावे से उनका वोट बैंक बढ़ सकता है, लेकिन जब बात श्री राम जी की आती है तब यही दोगले नेता न्यायपालिका की दुहाई देते हुए कन्नी काट जाते हैं,
जब तक श्री राम भक्त जनता अपना वोटबेंक नहीं बना लेती तब तक कोई भी पार्टी या नेता अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए कटिबद्ध नहीं हो सकता, इनके दिखावे को अब देश के हिन्दू बखूबी समझ रहे हैं !
जय बाबा परशुराम
जो लोग कहते हैं पण्डितों ने देश पर राज किया - वे ये बतायें सतयुग से लेकर आज तक के इतिहास में भारत में कितने पण्डित राजा बने ?
जो ये कहते हैं कि राजसत्ता पण्डितों की गुलाम थी , वे हमें ये बतायें कि राम राजा न बन कर वनवासी बने , क्या इसमें वशिष्ठ ऋषि की मनमानी थी ? ( वशिष्ठ ऋषि से पूछकर कैकेयी ने राजा दशरथ से हठ नहीं किया ! )
महाभारत का ऐतिहासिक युद्ध हुआ , क्या इसमें वेदव्यास ऋषि की मनमानी थी ? ( वेदव्यास से पूछकर धृतराष्ट्र ने दुर्योधन का पक्ष नहीं लिया ! )
चाणक्य का भरी सभा में अपमान हुआ , क्या ये चाणक्य की जी हजूरी थी ?
पण्डित (ब्राह्मण) संसार के सुख वैभव से दूर रहकर साधना तपस्या में लीन रहने वाली जाति रही है ।
पण्डित उस दीपक की तरह है , जो मार्गदर्शन करता है उसका, जो उसे अपनी हथेली में उठाता है । पण्डित तो प्रकाश का नाम है ।
पर उसे उठाना उसकी मर्यादा से ही है , वरना जो दिया (दीपक) प्रकाश देने की क्षमता रखता है , वही अमर्यादा पर जला कर राख भी कर सकता है !
।। जय श्री राम ।।
गुरुवार, 12 अप्रैल 2018
जलियावाला बाग
स्वतंत्रता आन्दोलन का क्रूरतम हत्याकाण्ड है जलियाँवाला बाग़ की घटना I इस दिन इंसानियत की सारी हदें पार हो गई I वह एक समय था जब स्वतंत्रता आन्दोलन को दबाने के लिए अंग्रेज विभिन्न हथखंडे अपना रहे थे I 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जालियाँवाला बाग में अन्याय पूर्ण रोलेक्ट एक्ट के विरोध में शांतिपूर्ण जनसभा हो रही थी I आम सभा में 5000 लोग एकत्रित थे I बाहर निकलने वाले एक मात्र रास्ते को रोकते हुए ब्रिगेडियर जनरल रेजीनॉल्ड डायर 90 ब्रिटिश सैनिकों को लेकर वहाँ पहुँचे I इनके पास बंदूकें थी I बिना कोई पूर्व चेतावनी के आमसभा में भाषण सुन रहे निहत्ते लोगों पर गोलियां बरसने लगी I 10 मिनिट में 1650 राउंड गोलियां चलाई गयी I भागने के रास्ते से अंग्रेजी सेना फायर कर रही थी I भागने के लिए दूसरा कोई स्थान नहीं था I जान बचाने के लिए मैदान में स्थित कुएँ में लोगों ने छलांग लगाई लेकिन देखते ही देखते कुआँ लाशों से पट गया I हर गोली मौत बन कर बरस रही थी I तो दूसरी और भगदड़ के कारण मौत का तांडव हो रहा था I पंडित मदन मोहन मालवीय के अनुसार कम से कम 1300 लोग मारे गए। स्वामी श्रद्धानंद के अनुसार मरने वालों की संख्या 1500 से अधिक थी जबकि अमृतसर के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉक्टर स्मिथ के अनुसार मरने वालों की संख्या 1800 से अधिक थी। इस जधन्य ह्त्या कांड के कारण क्रांति की चिंगारियां भड़क उठी और शोले बनकर अंग्रेजी हुकुमत पर बरसने लगी I महान क्रन्तिकारी उधमसिंह ने 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में इस घटना के पक्षधर ब्रिटिश लेफ़्टिनेण्ट गवर्नर माइकल ओ ड्वायर पर गोलियाँ बरसाकर हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को गले लगाया थाI जालियाँवाला बाग़ हत्याकाण्ड ने भगत सिंह की सोच पर गहरा प्रभाव डाला I यहाँ के मिट्टी का तिलक लगाकर अनेकों ने आजादी की कसमें खाई तथा क्रांति की हवाएँ तूफनों मे तब्दील हो गई I जालियाँवाला बाग़ के अमर शहीदों को नमन
मंगलवार, 10 अप्रैल 2018
भगवान परशुराम
अक्षय तृतीया का भारतीय जनमानस में बड़ा महत्व है। इस दिन स्नान, होम, जप, दान आदि का अनंत फल मिलता है, ऐसा शास्त्रों का मत है।
अक्षय तृतीया को ही पीतांबरा, नर-नारायण, हयग्रीव और परशुराम के अवतार हुए इसीलिए इस दिन इनका अवतरण दिवस मनाया जाता है।
भगवान परशुराम जी शास्त्र एवम् शस्त्र विद्या के ज्ञाता थे. प्राणी मात्र का हित ही उनका सर्वोपरि लक्ष्य रहा। परशुराम तेजस्वी, ओजस्वी, वर्चस्वी महापुरूष रहे। परशुराम अन्याय का निरन्तर विरोध करते रहे उन्होंने दुखियों, शोषितों और पीड़ितों की हर प्रकार से रक्षा व सहायता की।
अग्रतः चतुरो वेदाः पृष्ठतः सशरं धनुः ।
इदं ब्राह्मं इदं क्षात्रं शापादपि शरादपि ।।
अर्थ : चार वेद मौखिक हैं अर्थात् पूर्ण ज्ञान है एवं पीठपर धनुष्य-बाण है अर्थात् शौर्य है । अर्थात् यहां ब्राह्मतेज एवं क्षात्रतेज, दोनों हैं । जो कोई इनका विरोध करेगा, उसे शाप देकर अथवा बाणसे परशुराम पराजित करेंगे । ऐसी उनकी विशेषता है ।
भगवान परशुराम के चरित्र और बल को अपने जिवन में उतारे और ईस विकलांग समाज को शसखत उपचार के माध्यम से स्वस्थ धोषित करे !!
पिता जमदग्नि की आज्ञा से अपनी माता रेणुका का उन्होंने वध किया। यह पढ़कर, सुनकर हम अचकचा जाते हैं, अनमने हो जाते हैं, लेकिन इसके मूल में छिपे रहस्य को/सत्य को जानने की कोशिश नहीं करते।
सोमवार, 9 अप्रैल 2018
शैतानी खोज
!! श्रीहरिः !!
▬▬▬▬▬▬▬▬▬
: शैतानी खोज :
▬▬▬▬▬▬▬▬▬
नारायण ! " खाली दिमाग शैतान का घर " खाली दिमाग शैतान शैतानी कर देर - सबेर खुद तो खुद के प्यारे हो जाते हैं , लेकिन दूसरों के लिए मुसीबत की सौगात छोड़ जाते हैं । ऐसे ही एक महानुभाव थे , " कोलम्बस साहब " । घर से शायद खाली थे और बेरोजगार भी । आदमी स्वभाव से ही शैतान का सगा भतीजा होता है उस पर भी घर - बाहर से बेकार हो तो शैतानी के अलावा और सुझेगा भी क्या ? बैठे - ठाले जनाव के दिमाग में फितूर उठा , चलो भारत की खोज करें । अब कोई उनसे पूछे , क्यों जनाव क्या भारत किसी मेले ठेले में अपनी माँ से विछुड़ गया था या किसी ने उसका अपहरण कर लिया था , जो चल पड़े उसे खोजने । खोजने चल भी दिए तो यह बताओ कि बेवकूफाना ऐसी जिम्मेदारी जनाब को सौंपी किसने थी ? अरे , वे - फिजूल की कवायत ।
जनाब भारत को तो नहीं खोज पाए , मगर अन्धे के हाथ बटेर की तरह अमेरिका नाम का एक देश उनके हाथ लग गया और बन गए तीसमारखाँ। अब पहली बात तो यह है कि अमेरिका की खोज करने के लिए किस कमबख्त ने उनसे गुहार की थी । अमेरिका की खोज यदि नहीं भी करते तो कौन " दिल्ली का सूबा ढल जाता " या दुनिया कौन उसके बिना विकलांग होए जा रही थी । चलो , किसी न किसी तरह उनकी नैया अमेरिका के किनारे लग भी गई थी तो किसने कहा था , शोर मचाने के लिए । जनाब तो अमेरिका की खोज कर बन गए तीसमारखाँ , मगर दुनिया वालों की तो नींद हराम कर गए । हाथ में डण्डा लिए अमेरिका जब जबरन अलम्बरदार बना फिरता है । दुनिया - जहान को कभी वियतनाम तो कभी अफगानिस्तान और कभी इराक बनाए फिरता है ।
कोलम्बस साहब ! आप यदि न खोजते तो गुमनाम - सा अमेरिका एक तरफ पड़ा रहता, दुनिया वालों की नींद हराम न होती ।
ऐसे ही एक और सज्जन इतिहास में हुए हैं , उनका नाम है जनाब वास्कोडिगामा । उनकी कारगुजारियों से भी लगता तो यही है कि वे भी खाली दिमाग । कोलम्बस साहब भारत की खोज करने में नाकामयाब रहे तो फितूरी दिमाग वास्कोडिगामा खोज बैठे भारत को । सोने की चिड़िया अपने जंगल में अच्छी - खासी फुदकती फिरती थी , " उरला हलवाई , परला पंसारी " किसी का लेना एक न देना दो ।
जनाब के फितूर ने दुनिया को भारत की राह दिखला दी । कर दी चिड़िया की नींद हराम। एक तो चिड़िया उपर से सोने की एक - एक कर ताड़ने लगे उस बेचारी को । हो गई बदनीयतों की बदनीयती की शिकार ।
पुर्तगाली , फ्रांसीसी , अंग्रेज न जाने कहाँ - कहाँ के उठाईगिरे चिड़ीमार दुनिया - भरसे आ धमके और लगे चिड़िया के पंख नोचने । जैसे - तैसे उन्हें भगाया या चिड़िया की दयनीय हालत देख खुद भाग खड़े हुए , मगर जाते - जाते उसके दो टुकड़े कर गए । अब टुकड़ों को उनके चेले नोच - नोच खा रहे हैं ।
ऐसे ही एक खाली दिमाग शैतान थे जनाब डार्विन । उनकी शैतानी हरकत से तो ऊपर वाला भी तौवा कर बैठा । जनाब डार्विन को जब कुछ नहीं सूझी थी बोले इन्सान बन्दर की औलाद है ।
अरे , तुम्हारे पुरखे होँगे बन्दर । मगर तुम्हें यह अधिकार किसने दे दिया कि सृष्टि के तमाम इन्सानों को बन्दर की औलाद बना डालो । अब जनाब डार्विन साहब से कोई पूछे , क्यों जनाब खुदा की कौन बही तुम्हारे हाथ लग गई , जिसे बाँचकर तुमने भूतवाणी कर डाली कि इन्सान बन्दर की औलाद है । अगर - ये खुद की बही तुम्हारे हाथ लग भी गई और उसमें साफ - साफ लिखा भी था कि इन्सान बन्दर की औलाद है ।
मगर ये एक बात बताओ इस रहस्य को यदि उजागर न करते तो दूध देते - देते तुम्हारी भैंस कौन लतिया जाती । गोया इतना जरूर था कि रहस्य उजागर न करते तो इन्सान में लूट - खसोट की प्रवृत्ति जाग्रत न हुई होती ।
बन्दर बाँट जैसे वंशानुगत लक्षण तो इन्सान में हालाँकि पहले ही से मौजूद थे , किन्तु जब से इन्सान को यह पता चला है कि वह बन्दर की औलाद है, उसके चरित्र में बन्दराना लक्षणों का इजाफा तेजी से होने लगा है । हाँ , ऐसा मेरा पक्का विश्वास है । व्यक्ति को जब अपनी वंशावली अथवा वंश - परम्परा का पता चलता है तो उसके अनुरूप वह अपने आपको हनुमान मान ही बैठता है । कभी - कभी अपने पुरखों का मान - सम्मान रखने के लिए भी उसे जबरन पहलवान बनना पड़ता है ।
एक सवाल यह जरूर पैदा होता है इन्सान यदि बन्दर की औलाद है तो फिर बन्दर से इन्सान बनने का यह सिलसिला जारी क्यों नहीं है ? इस विकास पर अचानक पूर्ण विराम कैसे लग गया ?
बन्दरों की तरफ से सवाल का जवाब कुछ इस प्रकार प्राप्त हुआ , इन्सान की अति - बन्दराना हरकत देख हम खुद ही भय खा गए और डार्विन के विकासवाद से तौवा कर ली । हम तो केवल खाली पेट ही लूट - खसोट करते हैं । हमारी औलाद पेट भरने के बाद भी लूट - खसोट जारी रखती है । अतः हमने सोचा सुबह जो गलती हो गई सो हो गई , अब सायंकाल तो घर लौट चलें ।
हरकत में नहीं , जनसंख्या में भी औलाद बाप - दादाओं से आगे है । इन्सान अपनी कार्बन कॉपी का उत्पादन बढ़ता ही जा रहा है , इसलिए हमने सोचा विकास का सिलसिला अपनी तरफ से बन्द करना ही बेहतर होगा । अब खुद ही सोचो यदि विकास का डार्विन सिद्धान्त भी विकासमान रहता तो इन्सानी जनसंख्या आज भला कहाँ पहुँचती!
दोष ऊपर वाले का भी कम नहीं है , आखिर उसने बन्दर नामक जीव की रचना की ही क्यों? ऊपर वाला अगर बन्दर न भी बनाता तो ही क्या सृष्टि बाँझ रह जाती ! मान लो , खाली बैठे उसने यह शरारत कर भी दी और भूल - चूक में बन्दर बना भी दिया था तो क्या आवश्यकता थी , उसके दिमाग में "लूट - खसोट सॉफ्टवेयर " लोड़ करने की ।
अरे , भाई ऊपर वाले ! इन्सान को गधे की औलाद बना देता , उल्लू की बना देता , ऊँट की बना देता, बैल की बना देता और कुछ नहीं तो सूअर की ही बना देता , क्या जरूरी था बन्दर की ही औलाद बनाना ?
हमारी बात सुन ऊपर वाला बोला , " सुनो जी बरखुरदार ! खेद की बात यह नहीं है कि इन्सान को बन्दर की औलाद ही क्यों बनाया । खेद का विषय तो यह है कि इन्सान गधा , बैल , ऊँट , सूअर , शेर और गीदड़ किसी की भी औलाद हो सकता है , मगर मैं इन्सान को इन्सान की औलाद न बना पाया । इसके लिए मैं ही दोषी हूँ और मैं सृष्टि के अन्त तक इसका प्रायश्चित करता रहूँगा । "
हे दयानिधान प्रभु ! इस जीव के लिए क्या - क्या नहीं करोगे ।
रविवार, 8 अप्रैल 2018
मंगल पाण्डेय
क्या कारण है कि 1857 के शूरवीर पंडित मंगल पाण्डेय जी द्वारा जो धर्मयुद्ध की नींव रखी गई और धर्मयुद्ध किया गया उसे स्वतंत्रता संग्राम के नाम से प्रचारित कर दिया गया, यदि वो बाद में स्वतंत्रता संग्राम में परिणत हो भी गया तो भी कोई उसकी आधारशिला के रुप में धर्म युद्ध को क्यों नहीं जानता है,कहीं ये कोई छल अथवा षड्यंत्र तो नहीं किया गया ऐसा करके??
मुझे तो लगता है कि ऐसा षड्यंत्र पूर्वक ही किया गया है,जिसके पीछे सनातनवादियों को धर्मयुद्ध की महत्ता तथा उसके राष्ट्र रक्षा के रुप में परिणत होने के अद्भुत लक्षण को न पहचानने देने की सोच लगी हुई थी और आज भी लगी हुई है क्योंकि यदि सनातनी समाज ये जान जाता कि सनातन धर्म की रक्षा से ही राष्ट्र रक्षा सुनिश्चित होती है तो वो कभी भी छले जाने,सांप्रदायिक सौहार्द्र, गंगा जमुनी तहजीब, सबका मालिक एक है,,हिन्दू मुस्लिम ,सिख,ईसाई भाई भाई के चक्कर में न पड़ते और न ही सिखों, जैनों, बौद्धों को सनातन धर्म से अलग पहचान दी जा पाती न ही लोकतंत्र आ पाता, न ही सनातन विरोधी और भारतवर्ष के विरोधी अपना खेल दिखा पाते,न ही राष्ट्र का विभाजन हुआ होता न सनातनियों में कभी भ्रम और कायरता ने जन्म लिया होता, न ही चतुर्वर्णों को एकीकृत करने की शक्ति क्षीण हुई होती,
हमको हमारे स्वर्गदायक कर्तव्य से दूर किया गया है धर्म युद्ध के स्थान पर स्वतंत्रता संग्राम का नाम देकर वरना आज सनातन धर्म में धर्मयोद्धाओं के लिये गली गली न भटकना पड़ता, हमारी शक्ति पर ही आघात कर दिया गया है इस षड्यंत्र और अच्छाई रुपी बुराई से।
शनिवार, 7 अप्रैल 2018
काशी का चाण्डाल
बात सतयुग की हैं, अर्थात प्रचंड मनुवाद का काल |
उस समय सूर्य वंश में एक महान प्रतापी राजा हुए, महाराज हरिश्चंद्र | जो स्वयं में धर्मावतार से कम नहीं थे...आज भी उनके नाम की कसमें खाई जाती हैं | करैला और नीम चढ़ा ...फिर तो घनघोर , अति प्रचंड मनुवाद रहा होगा उनके राज्यकाल में !!
मुद्दे की बात ये है कि जब महाराज अपना बचन निभाने हेतु स्वयं को नीलाम करने के लिए काशी पहुँचते हैं तो सबसे ऊँची बोली लगा कर उन्हें खरीदने वाला व्यक्ति कोई ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य,कायश्थ या भूमिहार नहीं था ..वह था उस नगर का चांडाल !! जी हाँ ....! वही चांडाल जिसे जातिगत व्यवस्था के हिसाब से सबसे नीचे माना जाता है ....तमाम दलित कहलाने वाली जातियां, रोटी- बेटी का सम्बन्ध तो दूर जिसके घर का पानी भी नहीं पीते |
महान प्रतापी सूर्य वंशीय क्षत्रिय नरेश, उस चांडाल का नौकर बनकर सेवा करते हैं .......तो इसे कहते हैं घनघोर मनुवाद .....जहाँ सबको अपना व्यापार कर अथाह धन कमाने का अधिकार होता है ...जाति और सामाजिक व्यवस्था इतनी लचीली होती है कि निम्नतम – निकृष्ट कार्य करने वाला व्यक्ति भी नरेश को नौकर रखने का साहस रखता है |
यह कोई आधुनिक समाजवाद नहीं है जहाँ नेताजी की तशरीफ़ रखने के लिए बग्घी लन्दन से बुलवायी जाय......ना ही मायावती का दलित उत्थान जहाँ I.P.S. जूतियों की धूल साफ़ करता फिरे और चांदी की पलंग पर सोने वाली महारानी खुद को दलित की बेटी कहें |
"जन्मना जायते शूद्रः , संस्कारात भवेत् द्विजः |
वेद-पाठात् भवेत् विप्रः , ब्रह्म जानातीति ब्राह्मणः || "
ऐसे श्लोक हवा में नहीं कहे गए हैं, सनातन संस्कृति ने इसे जीवन में उतार रखा है ..इनके मायने हैं .....यही तो सनातन व्यवस्था है....जहाँ सबको गुणों के आधार पर सम्मान मिलता है, मैलिक अधिकारों की रक्षा होती है |
शम्बूक ( यह घटना कभी मूल रामायण में नहीं आती, क्षेपक कथा है ...ना जाने कब किसने लिख दी ) के कान का शीशा याद रखने वालों .....कभी काशी के उस चांडाल को भी याद कर लिया करो .........
--- Janardan Pandey Prachand✍️
गुरुवार, 5 अप्रैल 2018
अपनी सांस्कृतिक विरासतों के प्रति श्रद्धा और अनुराग का भाव विकसित करें
!! अपनी सांस्कृतिक विरासतों के प्रति श्रद्धा और अनुराग का भाव विकसित करें !!
जहाँ सम्यक प्रकार से श्रम किया जाए वह आश्रम है अथवा आश्रम जीवन की वह स्थिति है जिसमें कर्तव्यपालन के लिए पूर्ण परिश्रम किया जाए।
आश्रम का संदर्भ अति व्यापक है। ये केवल संतों और मुनियों के आश्रय से सम्बंधित नही अपितु सम्पूर्ण मानव जाति के जीवनचर्या से सम्बंधित है।
कारण की प्रत्येक मनुष्य किसी न किसी आश्रम का हिस्सा है और प्रत्येक आश्रम सम्यक कर्मों के संचय द्वारा आत्मपरिष्कार और निर्मलता की श्रेष्ठतम स्थिति की प्राप्ति का आग्रह करता है।
निश्चित रूप से यह भारतीय समाज और उस समाज की व्यापक व्यवस्था में केन्द्राधिपति की भूमिका में है।
आग्रह है कि मंदिरों और आश्रमों की स्थापित व्यवस्था के मूल भावनाओं पर प्रश्न खड़े न करें क्यों कि इन श्रेष्ठतम व्यवस्थाओं के सृजन में मानवजाति के कल्याण की शुद्ध भावना नीहित है।
वर्तमान में दिखनेवाली अव्यवस्था अथवा दुराचार मानवजाति की इन समृद्ध व्यवस्थाओं के प्रति अज्ञानता और उसके अनैतिक पतन अथवा स्वार्थ लिप्सा के कारण है।
आग्रह है की अपनी सांस्कृतिक विरासतों के प्रति श्रद्धा और अनुराग का भाव विकसित करें। उसको जानने का प्रयास करें और जनमानस को इसके विषय में जागरूक करें।
हमारी सांस्कृतिक विरासत हमारे लिए गौरव का विषय है। उपहास के पात्र तो हम हैं जो अपनी सनातन औऱ समृद्ध संस्कृति को जाने बिना ही इसका उपहास करते हैं और इसे अनैतिक सिद्ध करने हेतु अवसर ढूंढते रहते हैं।