सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

मैं लिखता क्युं हूं

मैं एक साधारण सा आम आदमी हूँ... किसी भी विषय के पीछे उसका आंकड़ा खोजने नहीं जाता.. न ज्यादा ईस्वी और तारीख निकालने बैठता हु और ना ही बहुत वजनदार शब्दों को जानता हूँ.. मुझे हमेशा से लगता था कि जो सामने हो रहा है अगर उसकी वजह साफ़ है.. आरोपी सामने है तो उसको लिखने और बोलने के लिए इतना ड्रामा क्यों ? सीधा बोलो.. और दैनिक जीवन की जो भाषा आती है उसी में बोलो ताकि वो सबको अपने जैसी लगे...

जब टीवी पर और अखबारों में किसी विषय पर कुछ पढता तो दिमाग भन्ना जाता था.. क्योंकि दस पेज तक विषय की व्याख्या, इतिहास, दोष, फायदे, निदान आदि सब लिखकर भी ये नहीं लिख पाते थे कि इस्लाम ही आतंकवाद है और मुस्लिम ही आतंकवादी होते हैं... वामपंथी याने कंम्यूनिस्ट पार्टी ही नक्सलवादी है... पुलिस ही अपराधियों की सबसे अच्छी दोस्त है और कोर्ट में बैठा जज ही सबसे ज्यादा अन्याय करता है...

पूरा सेमीनार खत्म.. पूरी बैठक खत्म... घंटों चला टीवी का डिबेट भी खत्म.. स्टिंग ऑपरेशन भी खत्म ... पूरा का पूरा 2000 शब्दों का संपादकीय भी खत्म ... और सुनने, देखने , पढ़ने वाले का धैर्य भी खत्म लेकिन उस विषय का निचोड़, रस.. मुख्य आरोपी का कहीं अता पता ही नहीं.... ये देख कर हमेशा सोचता था कि इस विषय पर मैं बोल पाता.. अगर चार लोग भी सुन लेते तो मेरे अंदर का गुबार निकल जाता.. और इन मठाधीशों को औकात दिखा देता...

मुझे पता नहीं था ये मौका सोशल मीडिया से मिलेगा... लेकिन मिला.. दो साल तक पहले दूसरों को पढ़ा. . उनसे सीखा... लेकिन नक़ल नहीं की... खुद से सोचना शुरू किया ... मुझे लगा ये लोग भी बहुत सारे विषय हैं जो छोड़ देते हैं.. जैसे कोई सिर्फ धर्म पर ही लिखता है, कोई राजनीती के ही पीछे पड़ा है.. कोई नास्तिक बना बैठा है... मुझे हर चीज पर बोलना था, समझना था... बताना था... अपनी बात रखनी थी... वास्तव में मैं आम जीवन में इतना कम बोलता हूं कि शायद किसी को यकीन भी ना हो.. लेकिन दिल में तो इतनी बातें थी.. कि बस... कुछ लोग जो फ्रेंडलिस्ट में हैं वो चिढ़ते भी हैं.. कुछ मेरे एक शब्द की गलती पर मौके की ताक में रहते हैं .. ऐसा होता है.. ये ईर्ष्या की भावना.. ये लाइक्स, कमेंट की प्रतिद्वंदिता होती है.. पर मैंने इसके लिए नहीं लिखा... कभी लाइक्स नहीं भी मिले पर मैंने फिर भी पोस्ट हटाया नहीं.. मुझे जो अच्छा लगता है मैं पोस्ट करता हूँ.. आज मैं अपने पोस्ट को फेसबुक में नहीं बल्कि गूगल में सर्च मारता हूँ और वो मिल जाती है... जिनकी आईडी या पेज मैंने सुना तक नहीं... वहाँ भी मेरी वो पोस्ट पड़ी होती है... मुझे इससे ज्यादा क्या चाहिए... कि लोग सच का साथ देते हैं।

लक्ष्मण जी के त्याग की अदभुत कथा

लक्ष्मण जी के त्याग की अदभुत कथा ।




एक अनजाने सत्य से परिचय ।

हनुमानजी की रामभक्ति की गाथा संसार में भर में गाई जाती है।

लक्ष्मणजी की भक्ति भी अद्भुत थी. लक्ष्मणजी की कथा के बिना श्री रामकथा पूर्ण नहीं है अगस्त्य मुनि अयोध्या आए और लंका युद्ध का प्रसंग छिड़ गया ।
भगवान श्रीराम ने बताया कि उन्होंने कैसे रावण और कुंभकर्ण जैसे प्रचंड वीरों का वध किया और लक्ष्मण ने भी इंद्रजीत और अतिकाय जैसे शक्तिशाली असुरों को मारा॥

भगवान श्रीराम ने बताया कि उन्होंने कैसे रावण और कुंभकर्ण जैसे प्रचंड वीरों का वध किया और लक्ष्मण ने भी इंद्रजीत और अतिकाय जैसे शक्तिशाली असुरों को मारा॥

अगस्त्य मुनि बोले
श्रीराम बेशक रावण और कुंभकर्ण प्रचंड वीर थे, लेकिन सबसे बड़ा वीर तो मेघनाध ही था ॥ उसने अंतरिक्ष में स्थित होकर इंद्र से युद्ध किया था और बांधकर लंका ले आया था॥

ब्रह्मा ने इंद्रजीत से दान के रूप में इंद्र को मांगा तब इंद्र मुक्त हुए थे ॥

लक्ष्मण ने उसका वध किया इसलिए वे सबसे बड़े योद्धा हुए ॥
श्रीराम को आश्चर्य हुआ लेकिन भाई की वीरता की प्रशंसा से वह खुश थे॥

फिर भी उनके मन में जिज्ञासा पैदा हुई कि आखिर अगस्त्य मुनि ऐसा क्यों कह रहे हैं कि इंद्रजीत का वध रावण से ज्यादा मुश्किल था ॥

अगस्त्य मुनि ने कहा-
प्रभु इंद्रजीत को वरदान था कि उसका वध वही कर सकता था जो चौदह वर्षों तक न सोया हो,जिसने चौदह साल तक किसी स्त्री का मुख न देखा हो और चौदह साल तक भोजन न किया हो ॥

श्रीराम बोले- परंतु मैं बनवास काल में चौदह वर्षों तक नियमित रूप से लक्ष्मण के हिस्से का फल-फूल देता रहा ॥

मैं सीता के साथ एक कुटी में रहता था, बगल की कुटी में लक्ष्मण थे, फिर सीता का मुख भी न देखा हो, और चौदह वर्षों तक सोए न हों, ऐसा कैसे संभव है ॥

अगस्त्य मुनि सारी बात समझकर मुस्कुराए॥
प्रभु से कुछ छुपा है भला!

दरअसल, सभी लोग सिर्फ श्रीराम का गुणगान करते थे लेकिन प्रभु चाहते थे कि लक्ष्मण के तप और वीरता की चर्चा भी अयोध्या के घर-घर में हो ॥

*अगस्त्य मुनि ने कहा -*क्यों न लक्ष्मणजी से पूछा जाए ॥

लक्ष्मणजी आए प्रभु ने कहा कि आपसे जो पूछा जाए उसे सच-सच कहिएगा॥

प्रभु ने पूछा- हम तीनों चौदह वर्षों तक साथ रहे फिर तुमने सीता का मुख कैसे नहीं देखा ?

फल दिए गए फिर भी अनाहारी कैसे रहे ?

और 14 साल तक सोए नहीं ?

यह कैसे हुआ ?

लक्ष्मणजी ने बताया- भैया जब हम भाभी को तलाशते ऋष्यमूक पर्वत गए तो सुग्रीव ने हमें उनके आभूषण दिखाकर पहचानने को कहा ॥

आपको स्मरण होगा मैं तो सिवाए उनके पैरों के नुपूर के कोई आभूषण नहीं पहचान पाया था क्योंकि मैंने कभी भी उनके चरणों के ऊपर देखा ही नहीं ।

चौदह वर्ष नहीं सोने के बारे में सुनिए - आप औऱ माता एक कुटिया में सोते थे. मैं रातभर बाहर धनुष पर बाण चढ़ाए पहरेदारी में खड़ा रहता था. निद्रा ने मेरी आंखों पर कब्जा करने की कोशिश की तो मैंने निद्रा को अपने बाणों से बेध दिया था॥

निद्रा ने हारकर स्वीकार किया कि वह चौदह साल तक मुझे स्पर्श नहीं करेगी लेकिन जब श्रीराम का अयोध्या में राज्याभिषेक हो रहा होगा और मैं उनके पीछे सेवक की तरह छत्र लिए खड़ा रहूंगा तब वह मुझे घेरेगी ॥

आपको याद होगा राज्याभिषेक के समय मेरे हाथ से छत्र गिर गया था.

अब मैं 14 साल तक अनाहारी कैसे रहा! मैं जो फल-फूल लाता था आप उसके तीन भाग करते थे। एक भाग देकर आप मुझसे कहते थे लक्ष्मण फल रख लो॥

आपने कभी फल खाने को नहीं कहा-फिर बिना आपकी आज्ञा के मैं उसे खाता कैसे?
मैंने उन्हें संभाल कर रख दिया॥

सभी फल उसी कुटिया में अभी भी रखे होंगे ॥ प्रभु के आदेश पर लक्ष्मणजी चित्रकूट की कुटिया में से वे सारे फलों की टोकरी लेकर आए और दरबार में रख दिया॥

फलों की गिनती हुई, सात दिन के हिस्से के फल नहीं थे॥
प्रभु ने कहा- इसका अर्थ है कि तुमने सात दिन तो आहार लिया था?

*लक्ष्मणजी ने सात फल कम होने के बारे बताया-*

उन सात दिनों में फल आए ही नहीं,

1. जिस दिन हमें पिताश्री के स्वर्गवासी होने की सूचना मिली, हम निराहारी रहे॥
2. जिस दिन रावण ने माता का हरण किया उस दिन फल लाने कौन जाता॥
3. जिस दिन समुद्र की साधना कर आप उससे राह मांग रहे थे,
4. जिस दिन आप इंद्रजीत के नागपाश में बंधकर दिनभर अचेत रहे,
5. जिस दिन इंद्रजीत ने मायावी सीता को काटा था और हम शोक में रहे,
6. जिस दिन रावण ने मुझे शक्ति मारी
7. और जिस दिन आपने रावण-वध किया ॥

इन दिनों में हमें भोजन की सुध कहां थी॥

विश्वामित्र मुनि से मैंने एक अतिरिक्त विद्या का ज्ञान लिया था- बिना आहार किए जीने की विद्या ।
उसके प्रयोग से मैं चौदह साल तक अपनी भूख को नियंत्रित कर सका जिससे इंद्रजीत मारा गया ॥

भगवान श्रीराम ने लक्ष्मणजी की तपस्या के बारे में सुनकर उन्हें ह्रदय से लगा लिया ।

लक्ष्मण जी को मृत्युदंड

रामायण में एक घटना का वर्णन आता है की श्री राम को न चाहते हुए भी जान से प्यारे अपने अनुज लक्ष्मण को मृत्युदंड देना पड़ता है। आइये जानते है, आखिर क्यों भगवान राम को लक्ष्मण को मृत्युदंड देना पड़ा?
ये घटना उस वक़्त की है जब श्री राम लंका विजय करके अयोध्या लौट आते है और अयोध्या के राजा बन जाते है। एक दिन यम देवता कोई महत्तवपूर्ण चर्चा करने श्री राम के पास आते है। चर्चा प्रारम्भ करने से पूर्व वो भगवान राम से कहते है की आप जो भी प्रतिज्ञा करते हो उसे पूर्ण करते हो। मैं भी आपसे एक वचन मांगता हूं कि जब तक मेरे और आपके बीच वार्तालाप चले तो हमारे बीच कोई नहीं आएगा और जो आएगा, उसको आपको मृत्युदंड देना पड़ेगा। भगवान राम, यम को वचन दे देते है।

राम, लक्ष्मण को यह कहते हुए द्वारपाल नियुक्त कर देते है की जब तक उनकी और यम की बात हो रही है वो किसी को भी अंदर न आने दे, अन्यथा उसे उन्हें मृत्युदंड देना पड़ेगा। लक्ष्मण भाई की आज्ञा मानकर द्वारपाल बनकर खड़े हो जाते है।

लक्ष्मण को द्वारपाल बने कुछ ही समय बीतता है वहां पर ऋषि दुर्वासा का आगमन होता है। जब दुर्वासा ने लक्ष्मण से अपने आगमन के बारे में राम को जानकारी देने के लिये कहा तो लक्ष्मण ने विनम्रता के साथ मना कर दिया। इस पर दुर्वासा क्रोधित हो गये तथा उन्होने सम्पूर्ण अयोध्या को श्राप देने की बात कही।

लक्ष्मण समझ गए कि ये एक विकट स्थिति है जिसमें या तो उन्हे रामाज्ञा का उल्लङ्घन करना होगा या फिर सम्पूर्ण नगर को ऋषि के श्राप की अग्नि में झोेंकना होगा। लक्ष्मण ने शीघ्र ही यह निश्चय कर लिया कि उनको स्वयं का बलिदान देना होगा ताकि वो नगर वासियों को ऋषि के श्राप से बचा सकें। उन्होने भीतर जाकर ऋषि दुर्वासा के आगमन की सूचना दी।

राम भगवान ने शीघ्रता से यम के साथ अपनी वार्तालाप समाप्त कर ऋषि दुर्वासा की आव-भगत की। परन्तु अब श्री राम दुविधा में पड़ गए क्योंकि उन्हें अपने वचन के अनुसार लक्ष्मण को मृत्यु दंड देना था। वो समझ नहीं पा रहे थे की वो अपने भाई को मृत्युदंड कैसे दे, लेकिन उन्होंने यम को वचन दिया था जिसे निभाना ही था।

इस दुविधा की स्तिथि में श्री राम ने अपने गुरु का स्मरण किया और कोई रास्ता दिखाने को कहा। गुरदेव ने कहा की अपने किसी प्रिय का त्याग, उसकी मृत्यु के समान ही है। अतः तुम अपने वचन का पालन करने के लिए लक्ष्मण का त्याग कर दो।

सोमवार, 20 फ़रवरी 2017

मां दुर्गा

मां दुर्गा मां दुर्गा के हाथों में चक्र, तलवार और धनुषवाण है। मां इससे दुष्टों का संहार करती हैं और भक्तों की रक्षा करती हैं। साथ ही माता इन अस्त्र-शस्त्रों एवं अपने वस्त्र परिधानों से संसार को कुछ संदेश भी देती हैं मां के हाथ में सुदर्शन चक्र !! मां दुर्गा की तर्जनी में घूमता सुदर्शन चक्र इस बात का प्रतीक है कि पूरी दुनिया उनके अधीन है। सब उनके आदेश में हैं। वह बुराई को नष्ट कर धर्म का विकास करेगा और धर्म के अनुकूल वातावरण तैयार करने और पापों का नाश करने में सहायक होगा। मां के हाथों में तलवार !! मां दुर्गा के हाथ में सुशोभित तलवार की तेज धार और चमक ज्ञान का प्रतीक है। यह ज्ञान सभी संदेहों से मुक्त है। इसकी चमक और आभा यह बताती है कि ज्ञान के मार्ग पर कोई संदेह नहीं होता है। मां के हाथों में 'ओम' !! इसी तरह दुर्गाजी के हाथ में इंगित ऊं परमात्मा का बोध कराता है। ऊं में ही सभी शक्तियां निहित हैं। मां को प्रिय है लाल रंग !! नवरात्र के अवसर पर नवदुर्गाओं को अर्पित किए जाने वाले वस्त्र, फूल-फल और श्रंगार की वस्तुएं लाल रंग की होती हैं। जब कलश की स्थापना की जाती है, तो उसके ऊपर भी लाल कपड़े में लिपटा हुआ नारियल रखा जाता है। लाल मौली से ही रक्षा सूत्र बांधी जाती हैं।देवी को समर्पित चीजों में भी कहीं-न-कहीं लाल रंग का अवशेष, इसलिए रखा जाता है, ताकि पूजा अनुष्ठान में अग्नि तत्व ग्रह सूर्य और मंगल ग्रह की अनुकंपा बनी रहे। सूर्य को रुद्र यानी अग्नि भी कहते है। अग्नि और रुद्र का स्वरूप लाल ही होता है। मंगल जो कि सूर्य के समान तेजोमय हैं, का रंग भी लाल ही है। इसलिए मां दुर्गा को लाल चीजें ही ज्यादातर भेंट की जाती हैं। ऊर्जा का प्रतीक तीर-धनुष !! दुर्गा जी द्वारा धारित तीर-धनुष ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी तरह मां दुर्गा के हाथ में धारण वज्र दृढ़ता का प्रतीक है। अपने कार्य और भक्ति के प्रति दृढ़ता होनी चाहिए। वज्र की तरह दृढ़ रहें खुद को प्रभावित न होने दें, वज्र यही संकेत देता है। मां के हाथों में त्रिशूल !! त्रिशूल तीन गुणों का प्रतीक है। संसार में तीन तरह की प्रवृत्तियां होती हैं- सत यानी सत्यगुण, रज यानी सांसारिक और तम मतलब तामसी प्रवृत्ति। त्रिशूल के तीन नुकीले सिरे इन तीनों प्रवृत्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन गुणों पर हमारा पूर्ण नियंत्रण हो। त्रिशूल का यही संदेश है। पवित्रता का प्रतीक शंख !! शंख ध्वनि व पवित्रता का प्रतीक है। यह ध्वनि शांति और समृद्धि की सूचक है। मां के हाथों में शंख इसी बात का संदेश देता है कि मां के पास आने वाले सभी भक्त पूर्णत: पवित्र हो जाते हैं। मां की भक्ति से हमारे मन से बुरे विचार स्वत: ही समाप्त हो जाते हैं। कमल !!! माता के हाथों में कमल का फूल है। जो हमें बताता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य रखने और कर्म करने से सफलता अवश्य मिलती है। जिस प्रकार कमल कीचड़ में रहकर उससे अछूता रहता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी सांसारिक कीचड़, वासना, लोभ, लालच से दूर होकर सफलता को प्राप्त करना चाहिए। खुद में आध्यात्मिक गुणवत्ता को विकसित करना चाहिए। सिंह की सवारी !! सिंह को उग्रता और हिंसक प्रवृत्तियों का प्रतीक माना गया है। मां दुर्गा सिंह पर सवार है, इसका मतलब यही है कि जो उग्रता और हिंसक प्रवृत्तियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है, वही शक्ति है। मां दुर्गा हमें यही संदेश देती हैं कि जीवन में बुराई और अधर्म पर नियंत्रण कर हम भी शक्ति संपन्न बन सकते हैं और अधर्म पर नियंत्रण कर धर्म की राह पर चल सकते हैं।

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017

आजादी

आज़ादी दिलवाई हमको , जिन लोगो ने लड़ लड़ के
उन लोगों को भूल गये हम , झूठे किस्से पढ़ पढ़ के

अमर शहीदो की गिनती तो , करवा दी गद्दारो मे
पूज रहे उनको की जिनका , नाम लिखा था नारो मे

बकरी लकड़ी तीनों बंदर ,फैले वही फिज़ाओ पर
मिली शहीदो को गुमनामी ,मेले नहीं चिताओ पर