गुरुवार, 2 मार्च 2017

वेद मन्त्र एवं वैदिक ब्राह्मणों की महत्ता ।।

🙏 जय श्रीमन्नारायण 🙏

वेद मन्त्र एवं वैदिक ब्राह्मणों की महत्ता के विषय में शेष, शारदा, महेश और श्री गणेश जी जैसे कुछ नहीं कह पाते तो हम क्या कहेंगें, लेकिन शास्त्रों के आधार पर आज आपलोगों के समक्ष कुछ इस विषय को प्रस्तुत करता हूँ ।।

वेद प्रणिहितो धर्मों ह्यधर्मस्तदविपर्ययः ।।
वेदो नारायणः साक्षात् स्वयंभूरिति शुश्रुम ।।
(भागवत महापुराण - षष्ठ स्कंध, प्रथम अध्याय, श्लोक - ४०)

अर्थ:- वेदों में जो कुछ भी करने को कहा गया है, वही धर्म है । और जिन बातों का निषेध किया गया है, वो अधर्म है । क्योंकि वेद स्वयं भगवान नारायण के स्वाभाविक श्वास-प्रश्वास एवं उनका स्वयं ज्ञान ही है, ऐसा हमने सुना है ।।

ये बात तब की है जब एक महापापी अजामिल नाम के व्यक्ति को यमराज के दूत प्राण हरने आये थे, और वो घबराकर अपने पुत्र नारायण को पुकार रहा था आर्त स्वर से ।।

तब वैष्णव दूत आये और उन्होंने कहा - इसे छोड़ दो । यमदूतों ने कहा - ये महापापी है और आपलोग इसे छोड़ने की बात क्यों कर रहे हैं ?
वैष्णव दूतों ने कहा - कि तुमलोगों को धर्मराज का सेवक नहीं होना चाहिए । क्यों ? क्योंकि तुम्हें धर्म की परिभाषा ज्ञात नहीं है ।।

तब यमदूतों ने बताया - वेद ही सम्पूर्ण धर्म है । क्योंकि वही नारायण है । वेदो नारायणः साक्षात् = वेद ही साक्षात् नारायण हैं, अथवा नारायण ही वेद हैं ।।

अन्य जगहों पर स्पष्टता से कहा गया है - वेदोऽखिलोधर्ममूलं = सम्पूर्ण धर्म का सार वेद ही है ।।

और कहा तो यहाँ तक गया है, कि वेदः शिवो शिवो वेदः वेदाध्यायी सदाशिवः = वेद ही ब्रह्म है और ब्रह्म ही वेद है इसलिए वेद पढ़ने वाला स्वयं ब्रह्म ही अथवा ब्रह्म स्वरूप ही होता है ।।

वेदाध्यायी (वेदपाठी) ही सच्चे मायनों में ब्रह्मज्ञानी कहा जाता है । वही ब्रह्म है, वही राम है, वही कृष्ण है, वही विष्णु है और साक्षात् नारायण का स्वरूप भी वेदपाठी को ही कहा गया है ।।

इसीलिए कहा गया है - ब्रह्म जानाति ब्राह्मण = जो ब्रह्म (वेद) को जानता है वही ब्राह्मण है । अभिप्राय यह है, कि जिसने अपने जाति, धर्म, संप्रदाय कॉम आदि की चिंता न करते हुए वेद का अध्ययन किया, वेदों के सम्मान में अपना समय दिया, वेदों के विस्तार में अपने धन खर्च किये सही मायने में वो सभी जाति, धर्म और सभी कॉम से उपर है और वही ब्राह्मण होने या कहलाने का सच्चा अधिकारी है ।।

बुधवार, 1 मार्च 2017

महाभारत

एक लाख श्लोक वाले महाभारत में व्यास द्वारा केवल आठ हजार आठ सौ श्लोक ही लिखे गए हैं:

अष्टौ श्लोकसहस्राणि अष्टौ श्लोकशतानि च ।
अहम् वेद्मि शुको वेत्ति संजयो वेत्ति वा न वा ।।

(महाभारत, आदि पर्व, अध्याय-1, श्लोक-81)

बाकी श्लोकों में से 24000 वैशम्पायन ने रचे

उपाख्यानैः सह ज्ञेयमाद्यं भारतमुत्तमम् ।
चतुर्विंशतिसाहस्री चक्रे भारतसंहितां ।।

(महाभारत, आदिपर्व, अध्याय-1, श्लोक-102)

तथा बाकी अन्य सभी उग्रश्रवा द्वारा रचे गए ।

महाभारत की विशालता के बारे में:

धर्मेह्यर्थे कामे च मोक्षे च भरतर्षभः ।
यदिहास्ति तदन्यत्र यंनेहास्ति न तत्क्वचित ।।

श्रीमद् भागवतगीता PDF यहां से डाऊनलोड करें

वेद बचन

व्रतेन दीक्षामाप्नोति दीक्षयाप्नोति दक्षिणाम् ।

दक्षिणा श्रद्धामाप्नोति श्रद्ध्या सत्यमाप्यते ।।

(शुक्ल यजुर्वेद, अध्याय-19, कण्डिका-30)

नियमबद्ध अभ्यास से शिक्षा अर्थात दीक्षा प्राप्त होती है, फिर शिक्षा से आदर प्राप्त होता है, और आदर से दिल में श्रद्धा उत्पन्न होती है तब जाकर श्रद्धा से सत्य की अनुभूति होती है । सत्य की प्राप्ति का यह सरल और सीधा मार्ग है और हर व्यक्ति के लिए यह शक्य भी है, तो फिर आइए ! सत्य की प्राप्ति के लिए निकल पड़ें ।