मन्दबुद्धि लोग क्षणिक वरदानों के लिय़े देवताओं की पूजा करते हैं ! अत: यह पूछा जा सकता है ," यदि भगवान् की पूजा करने से मनुष्य की सारी इच्छाय़ेँ पूरी हो जाती हैं तो फिर प्रत्येक व्यक्ति उनकी ही पूजा क्युं नहीं करता है?"
येकबार देवर्षि नारद ने युधिष्ठिर महाराज द्वारा पूछे गये यै़से ही प्रश्न का उत्तर इस प्रकार दिया था -
महाप्रसादे गोविन्दे नामब्रह्मणि वैष्णवे !
स्नल्प-पुण्यवतां राजन् विश्वासो नैव जायते !!
" हे राजन् ! कम पुण्यवान व्यक्ति कभी भी भगवान् गोविन्द ,उनकी कृपा , उनके पवित्र नाम या शुद्ध भक्तों के प्रति श्रद्धा विकसित नहीं कर सकता !"
इसकी पुष्टि भगवान् ने कृष्ण ने भगवद्गीता में (७.२८) इस प्रकार की है -
येषां त्वन्तगतं पापं जनानां पुण्य कर्मणाम् !
ते द्वन्द्वमोहनिर्मुक्ता भजन्ते मा ट्टढ़व्रता: !!
"जिन मनुष्यों ने पूर्वजन्मों में तथा इस जन्म मे पुण्यकर्म किये हैं और जिनके पापकर्म पूर्णतया समाप्त हो चुके हैं , वे मोह के द्वन्द्वों से मुक्त होकर संकल्पपूर्वक मेरी सेवा में तत्पर होते हैं !! "
आसुरी मनोवृत्ति वाले लोग पाप मे निमग्न रहते हैं , अतय़ैव वे आध्यात्मि ज्ञान के महत्व को बिल्कुल नहीं समझ पाते ! जिन लोगों ने वर्णाश्रम धर्म के अनूसार जीवन व्यतित करके अपने पापों का समूल नाश कर दिया है और इस तरह पर्याप्त सुकृति अर्जित कर ली है , वे ही कर्मयोग का अभ्यास करने के पात्र हैं ! वे क्रमश: ज्ञानयोग को प्राप्त होते हैं और अन्त में वे ध्यान में रहकर भगवान् के दिव्य तथा परम् पद का अनुभव करते हैं ! य़ैसे अति भाग्यशाली स्वरुप - सिद्ध व्यक्ति अपने हृदयों में नित्य दिव्यपूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् को उनके द्विभुज स्वरुप , बंशी बजाते हुवे़ श्यामसुन्दर के दर्शन कर सकते हैं !
श्रीब्रह्म-संहिता में (५.३०) भगवान् का वर्णन इस प्रकार हुआ है -
वेणुं क्वणन्तम् अरविन्ददलायताक्षं
बर्हावतंसम् असिताम्बुदसुन्दराङ्गम !!
कन्दर्प कोटि कमनीयविशेषशोभं
गोविन्दमादि पुरुषं तमहं भजामि !!
"मैं उन आदि भगवान् गोविन्द की पूजा करता हूं ,जो बंशी बजाने में दक्ष हैं ,जिनके नेत्र कमल की पंखुङियों के समान खिले हुये हैं, जिनका मस्तक मोरपंख से सुशोभित है, जो नीले रंग के बादलों जैसे सौन्दर्य रुपवाले है और जिनका अद्वितीय रुप करोङों कामदेवों को मोहनेवाला है !"
अवैध सम्बन्ध बनाना , दूसरों के दोष निकालना तथा अकारण हिंसा जैसे पाप करनेवाले लोगों को विरले ही आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति या आत्म - साक्षात्कार हो पाता है ! पापकर्म अज्ञान के गहन अंधकार को गहनतर बनाते हैं जबकि पुण्यकर्म जीवन में दिव्य ज्ञान का प्रकाश लाते हैं ! इस द्वारा कृष्ण - साक्षात्कार होता है ! किन्तु मात्र पुण्यकर्म करने से कोई भगवत् - साक्षत्कार का पात्र नहीं बन जाता ! जब कोई व्यक्तिपुण्य कर्म करता है और साधूजनों की संगति करता है, तभी उसकी चेतना में आध्यात्मिक ज्ञान का उदय है ! वह परम सत्य के बारे में अद्वैत - द्वैत के विवाद से मुक्त हो जाता है - तो वह हृदय में कृष्ण के दर्शन करता है और दृढतापूर्वक भगवान् की अद्वय,अद्वितीय और परम स्वामी के स्वरुप पूजा करता है ! पुण्यकर्मों की परिपूर्ण अवस्था में सतोगुण चेतना शुद्ध करके तमोगुण से उत्पन्न अविद्या और मोह के अंधकार कोदूरकर देता है रजेगुण के पूरी तरह दमन होते ही आध्यात्मिक अनुभूति मनुष्य के चेतना आकाश को प्रकाशित कर देता है !
यहां पर विचारणीय बात यह है कि क्या इस कलियुग में यज्ञ ,दान,तपस्या जैसे पुण्यकर्मों को ठीक तरह से करने के लिये़साधन उपलब्ध हैं .? सब लोग यह स्वीकार करते है कि कलियुग के अभागे लोग य़ैसा करने में समर्थ नहीं हैं ! इसी कारण से भगवान् के दयालु अवतार श्री चैतन्य महाप्रभू ने कलियुग के उद्धार के लिय़े बृहन्नारदीय पुराण के निम्नलिखित मन्त्र की प्रामाणिकता घोषित की है -
हरेर्नाम हरेर्नाम हरेर्नामैव केवलम् !
कलौ नास्त्येव नास्त्येव नास्त्येव गतिरन्यथा !!
कलह तथा दिखावे के इस युग में उद्धार का य़ेकमात्र उपाय भगवान् के पवित्र नाम का कीर्तन है, पवित्र नाम का कीर्तन है , पवित्र नाम का कीर्तन है ! इसकेअतिरिक्त कोई अन्य उपाय नहीं है ! कोई अन्य उपाय नहीं है !
कलियुग में सिद्घि पाने की ये़कमात्र विधि भगवान् के पवित्र नामों का श्रवण, कीर्तन तथा स्मरण है ! इसकी पुष्टि शास्त्रों से अनेक प्रमाणों से होती है ! कृष्ण के कल्याणकारी नाम का कीर्तन करने से समस्त अनर्थ नष्ट हो जाते हैं !
इसकी पुष्टि श्रीमद्भागवत में (१२.१२.५५) में हुई है -
अविस्मृत: कृष्णपदारविन्दयो: क्षिणोत्यभद्राणि च शं तनोति !
सत्त्वस्य शुद्धिं परमात्मभक्तिं ज्ञानं च विज्ञानविरागयुक्तम् !!
"भगवान् कृष्ण के चरणकमलों का स्मरण सभी अनर्थों को नष्ट करनेवाला तथा सर्वोच्च सौभाग्य प्रदान करनेवाला है यह हृदय को शुद्ध करता है और विज्ञान तथा वैराग्य से युक्त ज्ञान सहित परमात्मा की भक्ति प्रदान करता है !"
अत: मोह तथा द्वन्द की पहुच से बाहर रहने के लिय़े उन कृष्ण के सुन्दर स्वरुप का स्मरण तथा ध्यान करना चाहिय़े जिनका वर्ण साँवला है जो बंशी बजाते है ! मनुष्य को कृष्ण के पवित्र नामों का स्मरण तथा किर्तन करना चाहिये जो कृष्ण से अभिन्न हैऔर यह नित्य,पीर्ण शुद्ध तथा स्वतंत्र हैं ! भगवद्गीता में (८.६-७) कृष्ण ने उनको नित्य स्मरण करने की महत्ता का वर्णन किया -
यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम् !
तं तमेवैति कौन्तेय सदा तद्भावभावति:!
तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामस्मर युध्य च!
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्मामेवैष्यस्यसंशय: !
"हे कुन्तिपुत्र ! शरीर त्यागते समय मनुष्य जिस-जिस भाव का स्मरण करता है वह उस-उस भाव को निश्चित रुप से प्राप्त होता है ! अतयैव हे अर्जुन ! तुम्हे सदैव कृष्ण रुप में मेरा चिन्तन करना चाहिये़ और साथ ही युद्ध करने के कर्तव्य को पूरा करना चाहिय़े ! अपने कर्मों को मुझे समर्पित करके तथा अपने मन य़ेवं बुद्धि को मुझे में स्थिर करके तुम मुझे निश्चित रुप से प्राप्त कर सकोगे !"
मृत्यु के समय जैसी हमारी चेतना रहती है उसी से हमारा अगला जन्म निर्धारित होता है मृत्यु पंचतत्वों से बने शरीर को नष्ट कर देती है लेकिन मन , बुद्धि तथा मिथ्या अहंकार से युक्त शरीर बना रहता है ! जिस तरह से वायु जहां से होकर बहती है वहां की सुगन्ध अपने साथ ले जाती है , उसी तरह आत्मा पुरुष के मन,बुद्धि तथा मिथ्या अहंकार के सूक्ष्म शरीर को चेतना समेत अगले जन्म तक ले जाती है और उसी के अनुसार उसका शरीर सुनिश्चित किया जाता है ! जब वायु बगीचे में से होकर बहती है तो अपने साथ फूलों की सुगन्ध ले जाती है , किन्तु जब यही वायु कूङे के ढेर से बहती है तो दुर्गन्ध से भर जाती है ! ईसी तरह मनुष्य अपने जीवन काल में जो जो कर्म करता है वो निरन्तर उसकी मनोवृत्ति को प्रभावित करते है और मृत्यु के समय इन कर्मों के सम्मिलित प्रभाव से उसकी चेतना की दशा निर्धारित होती है इसतरह मनुष्य के जीवनकाल में निर्मित सूक्ष्म शरीर अगले जन्म में ले जाया जाता है और आत्मा के अगले स्थूल शरीर के रुप में प्रकट होता है ! इसलिय़े स्थूल शरीर मनुष्य की चेतना को स्वाभाविक रुप से प्रतिबिम्बित करता है !
ये़क कहावत प्रसिद्ध है,"चेहरा मन का दर्पण है" और यह मन मनुष्य के वर्तमान तथा पूर्वजन्मों के कर्मों का फल है ! दूसरे शब्दों मे, मनुष्य का मन ,बुद्धि तथा अहंकार ,जो मनुष्य के इस त्था पहले जन्मों की आदतों से प्रभावित होते हैं और अगले जीवन में जीव किस तरह का शरीर तथा मनोवृत्ति पाय़ेगा , इसका विर्धारण करने का आधार बनते हैं ! अत: मनुष्य के विगत , वर्तमान तथा भावी जीवनों के मध्य का सम्बन्ध मन, बुद्धि तथा मिथ्या अहंकार है !
दिन के कार्य रात में सपनों को उत्पन्न करते हैं और ईनकार्यों के उपयुक्त मनोभावों को प्रेरित करते हैं ! ईसीतरह मनुष्य अपने जीवन काल में जो जो कर्म करता है वे मृत्यु के समय उसके मन में प्रकट होते हैं और उसके अगले जन्म को निर्धारित करते हैं ! इसीलिय़े यदि किसी के वर्तमान कर्म भगवान् के दिव्य नाम के किर्तन श्रवण तथा स्मरण के साथ-साथ उनके रुप-गुण-लीलाओं , पार्षदों तथा साजसामग्री का वर्णन करने में समर्पित होते हैं तो शरीर त्यागते समय मनुष्य की चेतना स्वत: भगवान् की ओर आकृष्ट रहेगी ! मृत्यु के समय चेतना की य़ैसी आध्यात्मिक दशा से अगले जन्म में आत्मा का भगवान् के नित्य धाम में प्रवेश सुनिश्चित हो जाता है !इस आध्यत्मिक चेतना को जागृत करना मनुष्य-जीवन का मूल उद्देश्य है ! अत: हम देखते हैं कि बुद्धजीवों पर करुणावश भगवान् कृष्ण अर्जुन को युद्ध करने तथा साथ-साथ उनका स्मरण करने की शिक्षा देते हैं ! यह कर्मयोग कहलाता है ! अत: सारे भक्त अपने सारे कर्मों में-भोजन तथा सुरक्षा के प्रयासों में तथा युद्ध करते समय भी उनका सदैव स्मरण करते हैं ! जीवन ये़क युद्धस्थल है जिसमें मनुष्य किसी भी क्षण मर सकता है , अत: भत्तगण प्रतिक्षण भगवान् का स्मरण करते हैं और भगवान भी प्रसन्नतापूर्वक उनके रथ-रुपी शरीरोंके सारथी बनते हैं ! इत तरह भक्तों के शरीर , मन तथा शब्द भगवान् की इच्छा से प्रेरित होते हैं और अन्त में जब वे अपने स्थूल तथा सूक्ष्म शरीरों को छोङते हैं , तो वे सीधे वैकुण्ठ जाते हैं !
शुद्ध भक्ति का मुख्य लक्षण पवित्र नाम का निरन्तर कीर्तन,श्रवण तथा स्मरण है ! मिश्रित भक्ति कर्म तथा ज्ञान से मिश्रित होती हैं, जैसे पहले बताया जा चुका है ! य़ैसी मिश्रित भक्ति प्राय: काल और परिस्थिति के वश में रहती है ! किन्तु शुद्ध भक्ति में कोई अवरोध नहीं है ! भगवान् की पुर्ण अनुभूति तब तक नहीं होती जब तक कोई शुद्ध भक्ति में दृढतापूर्वक स्थित न हो ! भगवान् कृष्ण ने भगवद्गीता में (१८.५५) इसकी पुष्टि की है - भक्त्या मामभिजानाति यावान्यश्चास्मि तत्त्वत: - केवल शुद्ध भक्ति से कोई व्यक्ति मुझे भगवान् के रुप में समझ सकता है ! भगवान् ने अन्यत्र (८.१४) इस शुद्ध भक्ति के मूल गुण का उळ्ळेख किया हैं !
अनन्यचेता: सततं यो मां स्मरति नित्यश: !
तस्याहं सुलभं पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिन: !!
"हे अर्जुन ! जो अनन्य भाव से निरन्तर मेरा स्मरण करता है उसके लिय़े मैं सुलभ हूँ , क्योंकि वह मेरी भक्ति में लगातार प्रवृत्त रहता है !"
भगवान् में अविचलित य़ेकाग्रता शुद्ध भक्ति का प्रथम् लक्षण है ! दूसरे शब्दों में, शुद्ध भक्त वह है जो भगवान् की अविचल भक्ति से सम्बन्ध न रखने वाली समस्त इच्छाओं तथा विचारों को दूर रखता है ! अनेक आचार्यों ने शुद्ध भक्ति के विषय में टीका की है ! उदाहर्ण के लिये श्री चैतन्य महाप्रभु के समय में सर्व-अग्रीण आध्यात्मिक उपदेशक श्री रुप गोस्वामी ने अपने ग्रंथ भक्तिरसामृतसिन्धू में (१.१.११) लिखा हैं -
अन्याभिलाषिताशून्यं ज्ञान कर्माद्यनावृतम् !
आनु कूल्येन कृष्णानुशीलनं भक्तिरुत्तमा !
"परम् भगवान् कृष्ण की दिव्य प्रेमाभक्ति अनुकूल भाव से तथा सकाम कर्मों या ज्ञान द्वारा भौतिक लाभ की इच्छा से रहित होकर करनी चाहिय़े ! यही शुद्ध भक्ति कहलाती है !
लोग अपनी भौतिक ईच्छाओं को तुष्ट करने के लिय़े देवताओं की पूजा करते है ! यैसे नौसिखिये कृष्ण-भक्त सूर्यदेवता को प्रसन्न करने का प्रयास करते है , क्योकि उन्हे कृष्ण की परम् शक्ति के विषय में गम्भीर सन्देह रहता है !'अन्याभिलाष' शब्द का विश्लेषण करने पर हम पाते हैं कि इस प्रकार की विकृत बुद्धि तब उत्पन्न होती है जब कोई यह सोचता है कि सूर्यदेव , जो भगवान् की तुच्छ शक्ति हैं , रोग से उसकी रक्षा कर सकते हैं किन्तु परम् भगवान कृष्ण य़ैसा नहीं कर सकते , य़ेकबार मन के इन सन्देह रुपी बादलों के छँट जाने पर मनुष्य शुद्ध भक्ति के द्वार में प्रवेश करता हैं ! कर्मी तथा ज्ञानी भी भौतिक इच्छाओं से दूषित रहते हैं ! उनमें क्रमश: अपनी इन्द्रियों के भोग तथा मोक्ष की इच्छा पाई जाती है ! शुद्ध भक्ति तभी प्राप्त होती है जब ये भौतिक इच्छाय़े समाप्त हो जाती हैं और मनुष्य भगवान् कृष्ण की अप्रतिहता ( बिना किसी रुकावट के) अनुकूल भक्ति करता हैं ! महर्षि नारद ने कहा है
सर्वोपाधि विनिर्मुक्तं तत्परत्वेन निर्मलम् !
हृषी केण हृषी केशसेवनं भक्तिरुच्यते !!
"भक्ति का अर्थ है अपनी सारी इन्द्रियों को समस्त इन्द्रियों के स्वामी भगवान् की सेवा में लगाना ! जब जीव भगवान् की सेवा करता है तो दो प्रकार के गौण प्रभाव होते हैं - मनुष्य सारी भौतिक उपाधियों से मुक्त हो जाता है और भगवान् की सेवा में लगे रहने से उसकी इन्द्रियाँ शुद्ध बन जाती हैं !!"
शुद्ध भक्ति का मुख्य लक्षण पवित्र नाम का निरन्तर कीर्तन,श्रवण तथा स्मरण है ! मिश्रित भक्ति कर्म तथा ज्ञान से मिश्रित होती हैं, जैसे पहले बताया जा चुका है ! य़ैसी मिश्रित भक्ति प्राय: काल और परिस्थिति के वश में रहती है ! किन्तु शुद्ध भक्ति में कोई अवरोध नहीं है ! भगवान् की पुर्ण अनुभूति तब तक नहीं होती जब तक कोई शुद्ध भक्ति में दृढतापूर्वक स्थित न हो ! भगवान् कृष्ण ने भगवद्गीता में (१८.५५) इसकी पुष्टि की है - भक्त्या मामभिजानाति यावान्यश्चास्मि तत्त्वत: - केवल शुद्ध भक्ति से कोई व्यक्ति मुझे भगवान् के रुप में समझ सकता है ! भगवान् ने अन्यत्र (८.१४) इस शुद्ध भक्ति के मूल गुण का उळ्ळेख किया हैं !
अनन्यचेता: सततं यो मां स्मरति नित्यश: !
तस्याहं सुलभं पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिन: !!
"हे अर्जुन ! जो अनन्य भाव से निरन्तर मेरा स्मरण करता है उसके लिय़े मैं सुलभ हूँ , क्योंकि वह मेरी भक्ति में लगातार प्रवृत्त रहता है !"
भगवान् में अविचलित य़ेकाग्रता शुद्ध भक्ति का प्रथम् लक्षण है ! दूसरे शब्दों में, शुद्ध भक्त वह है जो भगवान् की अविचल भक्ति से सम्बन्ध न रखने वाली समस्त इच्छाओं तथा विचारों को दूर रखता है ! अनेक आचार्यों ने शुद्ध भक्ति के विषय में टीका की है ! उदाहर्ण के लिये श्री चैतन्य महाप्रभु के समय में सर्व-अग्रीण आध्यात्मिक उपदेशक श्री रुप गोस्वामी ने अपने ग्रंथ भक्तिरसामृतसिन्धू में (१.१.११) लिखा हैं -
अन्याभिलाषिताशून्यं ज्ञान कर्माद्यनावृतम् !
आनु कूल्येन कृष्णानुशीलनं भक्तिरुत्तमा !
"परम् भगवान् कृष्ण की दिव्य प्रेमाभक्ति अनुकूल भाव से तथा सकाम कर्मों या ज्ञान द्वारा भौतिक लाभ की इच्छा से रहित होकर करनी चाहिय़े ! यही शुद्ध भक्ति कहलाती है !
लोग अपनी भौतिक ईच्छाओं को तुष्ट करने के लिय़े देवताओं की पूजा करते है ! यैसे नौसिखिये कृष्ण-भक्त सूर्यदेवता को प्रसन्न करने का प्रयास करते है , क्योकि उन्हे कृष्ण की परम् शक्ति के विषय में गम्भीर सन्देह रहता है !'अन्याभिलाष' शब्द का विश्लेषण करने पर हम पाते हैं कि इस प्रकार की विकृत बुद्धि तब उत्पन्न होती है जब कोई यह सोचता है कि सूर्यदेव , जो भगवान् की तुच्छ शक्ति हैं , रोग से उसकी रक्षा कर सकते हैं किन्तु परम् भगवान कृष्ण य़ैसा नहीं कर सकते , य़ेकबार मन के इन सन्देह रुपी बादलों के छँट जाने पर मनुष्य शुद्ध भक्ति के द्वार में प्रवेश करता हैं ! कर्मी तथा ज्ञानी भी भौतिक इच्छाओं से दूषित रहते हैं ! उनमें क्रमश: अपनी इन्द्रियों के भोग तथा मोक्ष की इच्छा पाई जाती है ! शुद्ध भक्ति तभी प्राप्त होती है जब ये भौतिक इच्छाय़े समाप्त हो जाती हैं और मनुष्य भगवान् कृष्ण की अप्रतिहता ( बिना किसी रुकावट के) अनुकूल भक्ति करता हैं ! महर्षि नारद ने कहा है
सर्वोपाधि विनिर्मुक्तं तत्परत्वेन निर्मलम् !
हृषी केण हृषी केशसेवनं भक्तिरुच्यते !!
"भक्ति का अर्थ है अपनी सारी इन्द्रियों को समस्त इन्द्रियों के स्वामी भगवान् की सेवा में लगाना ! जब डीव भगवान् की सेवा करता है तो दो प्रकार के गौण प्रभाव होते हैं - मनुष्य सारी भौतिक उपाधियों से मुक्त हो जाता है और भगवान् की सेवा में लगे रहने से उसकी इन्द्रियाँ शुद्ध बन जाती हैं !!"
अपने मन तथा शरीर के सन्दर्भ में कोई व्यक्ति जो विविध शरीर धारण करता है , वे सभी भौतिक उपाधियाँ हैं ! शुद्ध आत्मा पर य़ैसी संसारी उपाधियों से कोई गतिरोध नहीं पङता , क्योंकि उसकी केवल य़ेक उपाधि होती है अत: वह पुर्ण पुरुषोत्तम् भगवान का दास तथा उनका अविभाज्य अंश है ! इस तरह समस्त झूठी उपाधियों को त्यागकर मनुष्य दिव्य धरातल पर स्थित होता है ! जब वह आध्यात्मिक अवस्था मे दृढता से स्थित होता है तो वह शुद्ध हो जाता है ! यैसी शुद्ध इन्द्रियों द्वारा समस्त इन्द्रियों के स्वामी भगवान् की सेवा करना अनन्य भक्ति है !
भगवद्गीता में (८.१४) आये दो शब्द अनन्यचेता: (विचलित हुवे बिना) तथा नित्य-युक्त (निरन्तर) अत्यन्त सार्थक है ! जब कोई व्यक्ति नियमित रुप से इस श्रद्धा के साथ भगवान् की सेवा करता है तो वह सकाम कर्म ,ज्ञान ,देव पूजा , कर्मकाण्डीय पुण्यकर्म आदि सारी इच्छाओं को स्वत: त्याग देता है और भक्ति में स्थिर हो जाता है ! सततम् शब्द से यह भाव निकालना चाहिय़े कि भक्ति काल, देश, परिस्थिति संकट आदि से स्वतंत्र है कोई भी व्यक्ति जात पा, लिंग या अन्य भौतिक उपाधियों की परवाह किये बिना ज्ञान , कर्म तथा योग को त्याग कर अविचल भाव से भगवान् कृष्ण के चरणकमलों की पुर्ण शरण ग्रहण कर सकता है ! नित्य शब्द का अर्थ है ," प्रतिदिन , नियमित रुप से या निरन्तर !" भगवान् के चरणकमलों का निरन्तर ध्यान करने वाले लोग उन्हें आसानी से पा सकते हैं ! ब्रह्म-संहिता में (५.३३) ब्रह्माजी कहते हैं -
अद्वैतमच्युतमनादिमनन्तरुपम् आद्यं पपराणपुरुषं नवयौवनं च !
वेदेषु दुर्लभमदुर्लभमात्मभक्तौ गोविन्दमादिपुरुषं तमहं भजामि !!
"मैं उन आदि भगवान् गोविन्द की पूजा करता हूँ जो वेदों के लिय़े अगम्य है किन्तु आत्मा की शुद्धि भक्ति से प्राप्त किये जा सकते है! वे अद्वय है; उनका कभी पतन नहीं होता ; उनके अनन्त रुप है; वे सबके आदि हैं शाश्वत पुरुष होते हुय़े भी वे नवयौवन के सौन्दर्य से युक्त पुरुष हैं !"
धार्मिक कर्तव्यों को सम्पन्न करने , सकाम कर्म करने , ज्ञान का अनुशीलन करने तथा योग का अभ्यास करने में काफी परिश्रम, समय तथा धन का व्यय होता हैं ! मनुष्य को य़ैसे कर्मों के पुण्य फलों के साथ ही पाप-फलों को भी स्विकार करना पङता हैं ! इन फलों को निरस्त करने का येकमात्र उपाय भगवान् कृष्ण की पूजा करना है !इस प्रकार भगवान् कृष्ण की पूजा करना और सेवा करना ही सम्पुर्ण विश्व के लिय़े कल्याणकारी मार्ग है !
भगवान् आनन्द के सागर हैं ! वे सदैव दिव्य लीलाओं में लीन रहते हैं ! उनकी पूजा करने के लिय़े अविचल भक्ति ही ये़कमात्र योग्यता है ! आडम्बर या दिखावे से प्रसन्न नहीं हो सकते ! भगवान् की भक्ति से न तो घृणा उत्पन्न होती है न ईष्या ! केवल नास्तिक ही भगवान् की भक्ति तथा उनके भक्तों के प्रबल विरोधी हैं ! भक्ति में असीम आनन्द की प्राप्ति होती है ! निस्सन्देह भगवत्-प्राप्ति असीम आनन्द के सागर में निमग्न होने के समान है ! ये़क मात्र कृष्ण-भक्त ही इस आनन्द का आस्वादन कर सकते हैं और सदा प्रसन्न रह सकते हैं !!
💛 जय श्री कृष्ण 💛