शनिवार, 16 जून 2018

लवी भरद्वाज जी की पोस्ट

इससे पहले सावरकर और डॉक्टर मुंजे से एक गुप्त मीटिंग विभाजन की शर्तों और कामनवेल्थ विषय को स्वीकार करने हेतु की गई थी ... जिन पर सावरकर-मुंजे जी ने सिरे से समस्त विषयों को नकार दिया था ।

सावरकर और मुंजे जी को यह ज्ञात था कि संगठन बहुत बृहद है...निश्चित ही वे इन शक्तियों से निपट लेंगे ।

परन्तु वह दोनों महापुरुष एक बात भूल गए कि भारत में दोगलों, धर्म द्रोहियों, देशद्रोहियों की कोई कमी नही... इतिहास भरा पड़ा है ऐसे ...नाक से मक्खी उड़ाने के बहाने नाक काट देने वाले बन्दरों से ।

और यह बन्दर था गुरु घण्टाल गोलवलकर
जो कि महासभा का ही सदस्य था और सावरकर से द्वेष के कारण महासभा से अलग हुआ ।

उसके असन्तोष के चलते ...परमपूजनीय हेडगेवार जी ने उसका कार्यभार और दायित्व बढ़ा दिया संघ में ।

हेडगेवार जी के आकस्मिक स्वर्गवास के उपरांत गुरु घण्टाल गोलवलकर ने गद्दी हथिया ली... श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे विभीषण के माध्यम से ।

वैश्विक शक्तियों ने गोलवलकर के नाक काटने वाले बन्दर की प्रकृति, प्रवृत्ति और विकृति को तुरन्त पहचान लिया और गांधी नेहरू के साथ गुप्त डील करवा कर ... 1940 में पहले हिन्दू महासभा से पूर्णतया अलग किया ततपश्चात 1946 के चुनावों में ...कांग्रेस, मुस्लिम लीग, वामपंथी दलों को प्रत्यक्ष विजय दिलवाने हेतु रोडमैप तैयार किया ।

यह कहने में मुझे कोई दुविधा नही कि संघ और गोलवलकर पाकिस्तान निर्माण और भारत विभाजन के षड्यंत्र में शामिल थे ।

संघ का गांधी प्रेम एक दिखावा था जबकि असली प्रेमी नेहरू था... संघ पर प्रतिबन्ध एक विशेष लक्ष्य पूर्ति हेतु लगाया गया था ...जिसका मीठा फल वह आज तक खा रहे हैं ।

सावरकर, डॉक्टर मुंजे तथा देवता स्वरूप भाई परमानंद जी का "Political Assassination" भी संघ-नेहरू द्वारा योजना बद्ध तरीके से किया गया ।

गुरुघन्टाल गोलवलकर 1939 में हिन्दू महासभा के राष्ट्रिय अधिवेशन में महासचिव पद का चुनाव हारने के कारण क्षोभ और द्वेष में हिन्दू महासभा का त्याग कर देते हैं, वह अपनी हार का कारण सावरकर को समझते हैं। उनके असंतोष को भांपकर हिन्दू महासभा के तत्कालीन राष्ट्रिय उपाध्यक्ष डॉक्टर हेडगेवार जी भी गोलवलकर से क्षुब्ध होते हैं, जैसा कि ठेंगड़ी जी अपनी पुस्तक में लिखते हैं।

1940 तक संघ को हिन्दू महासभा की युवा इकाई के रूप में स्वीकार किया जाता था।

1946 के चुनावों की जब घोषणा होती है तब गुरुघन्टाल गोल्वलकर अचानक ही विभाजन का भय दिखा कर स्वयंसेवकों को सावरकर से चुनावी टिकट लेकर हिन्दू महासभा से चुनाव लड़ने को कहते हैं, जिस पर सावरकर भी यह सोचते हैं कि सुबह का भुला शायद घर शाम को घर आ गया।

114 सीटों पर नामांकन होता है
परन्तु अप्रत्यशिय रूप से गुरु घन्टाल गोलवलकर नामांकन तिथि के ठीक अगले दिन एक विषैला बयान देता है कि

"हमारीं गांधी जी से वार्ता सफल रही, गांधी जी ने हमे आश्वासन दिया है कि विभाजन नही होगा, हम गांधी जी का विरोध नही करेंगे न ही हम चुनाव लड़ेंगे।"

अगले ही दिन सभी स्वयंसेवकों को आदेश दिया जाता है नामांकन रद्द करने हेतु।

सभी स्वयंसेवक अनुशासन का पालन करते हुए जीभ में घोड़े की पूंछ के बाल का टांका लगाकर चुपचाप नामांकन रदद् कर देते हैं।

नामांकन की अंतिम तिथि बीत चुकी थी और नए नामांकन हो नही सकते थे, 114 में से 95 सीटों पर नामांकन रद्द हुए और हिन्दू महासभा के पास करने को कुछ न बचा।

यह था एक ऐतिहासिक विश्वासघात जो मीर जाफर, जयचन्द और मानसिंह जैसों को कहीं पीछे छोड़ देता है ...जिसे संघ और कांग्रेस मिलकर छिपाते हैं।

और किसी किताब में नही पढ़ाया जाता।

इसकी पुष्टि स्वयं बाल ठाकरे जी ने भी की थी।

आरएसएस के स्वयंसेवकों को बंदूकें दी गई थीं ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष डाक्टर मूंजे ने अंग्रेजों से कई बैठकें करके यह अधिकार दिलवाया था ।

बड़े स्तर पर शस्त्र अधिनियम के अनुसार license भी जारी किये गये ।
ननननननर्नननननर्नन
1940 तक मार्तंडे राव जोग आरएसएस के स्वयंसेवकों को कमांडो ट्रेनिंग देते रहे ।

मार्तंडे राव जोग इटली के तानाशाश मुसोलिनी के निजी सुरक्षा गार्ड थे और डाक्टर मुसोलिनी के अनुरोध पर भारत आये थे ।

परन्तु डाक्टर साहब के स्वर्गवास के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ षड्यंत्र करके जब गुरुघंटाल गोलवलकर संघ की गद्दी पर बैठे तो उन्होने सबसे पहले ही दिन मार्तंडे राव जोग को हटा दिया और कमांडो ट्रेनिंग बंद कर दी ।

बंदूकें छूट गईं और लट्ठ रह गया अंदर लेने को... हिलाने को ।

14 लाख स्वयंसेवक विभाजन की त्रासदी में रेलवे स्टेशनों पर चाय पिलाने के काम में लगा दिए गये ।

उस समय लट्ठ भी नही हिला पाए ।

डाक्टर मुंजे को आज लोग कम ही जानते हैं ...पर ये वो व्यक्तित्व है जिसने भारत ने पहले सैनिक स्कूल की नींव डाली और नासिक में भोंसला मिलिट्री स्कूल का शुभारम्भ किया ।

संघ का निर्माण डाक्टर मुंजे के आशीर्वाद से ही हेडगेवार जी ने 28 सितम्बर 1925 को डाक्टर मुंजे, बापू जी सोनी तथा गटाटे जी के साथ किया ।

चार बच्चों की कहानी झूठी और अधूरी पढ़ाई जाती है ।

डाक्टर मुंजे एक प्रकार से हेडगेवार जी के लिए पितातुल्य थे और इन्ही की सहायता से हेडगेवार जी ने MBBS की शिक्षा सम्पूर्ण की ।

ये हैं डॉक्टर मुंजे

जिन्होंने नासिक में भारत के मिलिट्री स्कूल की स्थापना की ।

पेशे से eye surgeon थे ।
बेनीटो मुसोलिनी के मित्र ।
और परम् रामभक्त ।

एक बार इटली की यात्रा पर गए
तो मुसोलिनी ने पूछा कि आप कहाँ घूमना पसन्द करेंगे ?

डॉक्टर मुंजे ने कहा
कि मुझे आपके मिलिट्री स्कूल घुमाइए ।

मुसोलिनी आश्चर्य के साथ बोला
कि लोग इटली आकर वेनिस वगेरह घूमने जाते हैं... आप मिलिट्री स्कूल जायेंगे ?

तो डॉक्टर मुंजे ने कहा "मेरे देश को इसी की आवश्यकता है ।"

और फिर भारत वापिस आकर डॉक्टर मुंजे ने एक society बनाई

Central Hindu Military Education Society

और इस सोसायटी के तहत नासिक में भोंसले मिलिट्री स्कूल का निर्माण किया ।

आज इस सैनिक स्कूल और सोसायटी पर भी संघियों का कब्जा है ...इसलिए इसका प्रचार अधिक नही किया जाता ।

इस मिलिट्री स्कूल में student को Cadet के स्थान पर 'रामदण्डी' के नाम से संबोधित करने का नियम है ।

डाक्टर मुंजे को कोटि कोटि प्रणाम ।

जय हिन्दू राष्ट्र!
जय श्री राम कृष्ण परशुराम