रविवार, 8 जुलाई 2018

कलियुग में भगवान् कृष्ण का अपने पवित्र नाम के रुप मे अवतार !!

मन्दबुद्धि लोग क्षणिक वरदानों के लिय़े देवताओं की पूजा करते हैं  ! अत: यह पूछा जा सकता है ," यदि भगवान् की पूजा करने से मनुष्य की सारी इच्छाय़ेँ पूरी हो जाती हैं तो फिर प्रत्येक व्यक्ति उनकी ही पूजा क्युं नहीं करता है?"

येकबार देवर्षि नारद ने युधिष्ठिर महाराज द्वारा पूछे गये यै़से ही प्रश्न का उत्तर इस प्रकार दिया था -

महाप्रसादे गोविन्दे नामब्रह्मणि वैष्णवे !
स्नल्प-पुण्यवतां राजन् विश्वासो नैव जायते !!

" हे राजन् ! कम पुण्यवान व्यक्ति कभी भी भगवान् गोविन्द ,उनकी कृपा , उनके पवित्र नाम या शुद्ध भक्तों के प्रति श्रद्धा विकसित नहीं कर सकता !"

इसकी पुष्टि भगवान् ने कृष्ण ने भगवद्गीता में (७.२८) इस प्रकार की है -

येषां त्वन्तगतं पापं जनानां पुण्य कर्मणाम् !
ते द्वन्द्वमोहनिर्मुक्ता भजन्ते मा ट्टढ़व्रता: !!

"जिन मनुष्यों ने पूर्वजन्मों में तथा इस जन्म मे पुण्यकर्म किये हैं और जिनके पापकर्म पूर्णतया समाप्त हो चुके हैं , वे मोह के द्वन्द्वों से मुक्त होकर संकल्पपूर्वक मेरी सेवा में तत्पर होते हैं !! "

आसुरी मनोवृत्ति वाले लोग पाप मे निमग्न रहते हैं , अतय़ैव वे आध्यात्मि ज्ञान के महत्व को बिल्कुल नहीं समझ पाते ! जिन लोगों ने वर्णाश्रम धर्म के अनूसार जीवन व्यतित करके अपने पापों का समूल नाश कर दिया है और इस तरह पर्याप्त सुकृति अर्जित कर ली है , वे ही कर्मयोग का अभ्यास करने के पात्र हैं ! वे क्रमश: ज्ञानयोग को प्राप्त होते हैं और अन्त में वे ध्यान में रहकर भगवान् के दिव्य तथा परम् पद का अनुभव करते हैं ! य़ैसे अति भाग्यशाली स्वरुप - सिद्ध व्यक्ति अपने हृदयों में नित्य दिव्यपूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् को उनके द्विभुज स्वरुप , बंशी बजाते हुवे़ श्यामसुन्दर के दर्शन कर सकते हैं !

श्रीब्रह्म-संहिता में (५.३०) भगवान् का वर्णन इस प्रकार हुआ है -
वेणुं क्वणन्तम् अरविन्ददलायताक्षं
बर्हावतंसम् असिताम्बुदसुन्दराङ्गम !!
कन्दर्प कोटि कमनीयविशेषशोभं
गोविन्दमादि पुरुषं तमहं भजामि !!

"मैं उन आदि भगवान् गोविन्द की पूजा करता हूं ,जो बंशी बजाने में दक्ष हैं ,जिनके नेत्र कमल की पंखुङियों के समान खिले हुये हैं, जिनका मस्तक मोरपंख से सुशोभित है, जो नीले रंग के बादलों जैसे सौन्दर्य रुपवाले है और जिनका अद्वितीय रुप करोङों कामदेवों को मोहनेवाला है !"

अवैध सम्बन्ध बनाना , दूसरों के दोष निकालना तथा अकारण हिंसा जैसे पाप करनेवाले लोगों को विरले ही आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति या आत्म - साक्षात्कार हो पाता है ! पापकर्म अज्ञान के गहन अंधकार को गहनतर बनाते हैं जबकि पुण्यकर्म जीवन में दिव्य ज्ञान का प्रकाश लाते हैं ! इस द्वारा कृष्ण - साक्षात्कार होता है ! किन्तु मात्र पुण्यकर्म करने से कोई भगवत् - साक्षत्कार का पात्र नहीं बन जाता ! जब कोई व्यक्तिपुण्य कर्म करता है और साधूजनों की संगति करता है, तभी उसकी चेतना में आध्यात्मिक ज्ञान का उदय है ! वह परम सत्य के बारे में अद्वैत - द्वैत के विवाद से मुक्त हो जाता है - तो वह हृदय में कृष्ण  के दर्शन करता है और दृढतापूर्वक भगवान् की अद्वय,अद्वितीय और परम स्वामी के स्वरुप पूजा करता है ! पुण्यकर्मों की परिपूर्ण अवस्था में सतोगुण चेतना शुद्ध करके तमोगुण से उत्पन्न अविद्या और मोह के अंधकार कोदूरकर देता है रजेगुण के पूरी तरह दमन होते ही आध्यात्मिक अनुभूति मनुष्य के चेतना आकाश को प्रकाशित कर देता है !
यहां पर विचारणीय बात यह है कि क्या इस कलियुग में यज्ञ ,दान,तपस्या जैसे पुण्यकर्मों को ठीक तरह से करने के लिये़साधन उपलब्ध हैं .? सब लोग यह स्वीकार करते है कि कलियुग के अभागे लोग य़ैसा करने में समर्थ नहीं हैं ! इसी कारण से भगवान् के दयालु अवतार श्री चैतन्य महाप्रभू ने कलियुग के उद्धार के लिय़े बृहन्नारदीय पुराण के निम्नलिखित मन्त्र की प्रामाणिकता घोषित की है -

हरेर्नाम हरेर्नाम हरेर्नामैव केवलम् !
कलौ नास्त्येव नास्त्येव नास्त्येव गतिरन्यथा !!

कलह तथा दिखावे के इस युग में उद्धार का य़ेकमात्र उपाय भगवान् के पवित्र नाम का कीर्तन है, पवित्र नाम का कीर्तन है , पवित्र नाम का कीर्तन है !  इसकेअतिरिक्त कोई अन्य उपाय नहीं है ! कोई अन्य उपाय नहीं है !
कलियुग में सिद्घि पाने की ये़कमात्र विधि भगवान् के पवित्र नामों का श्रवण, कीर्तन तथा स्मरण है ! इसकी पुष्टि शास्त्रों से अनेक प्रमाणों से होती है ! कृष्ण के कल्याणकारी नाम का कीर्तन करने से समस्त अनर्थ नष्ट हो जाते हैं !
इसकी पुष्टि श्रीमद्भागवत में (१२.१२.५५) में हुई है -
अविस्मृत: कृष्णपदारविन्दयो: क्षिणोत्यभद्राणि च शं तनोति !
सत्त्वस्य शुद्धिं परमात्मभक्तिं ज्ञानं च विज्ञानविरागयुक्तम् !!
"भगवान् कृष्ण के चरणकमलों का स्मरण सभी अनर्थों को नष्ट करनेवाला तथा सर्वोच्च सौभाग्य प्रदान करनेवाला है यह हृदय को शुद्ध करता है और विज्ञान तथा वैराग्य से युक्त ज्ञान सहित परमात्मा की भक्ति प्रदान करता है !"

अत: मोह तथा द्वन्द की पहुच से बाहर रहने के लिय़े उन कृष्ण के सुन्दर स्वरुप का स्मरण तथा ध्यान करना चाहिय़े जिनका वर्ण साँवला है जो बंशी बजाते है ! मनुष्य को कृष्ण के पवित्र नामों का स्मरण तथा किर्तन करना चाहिये जो कृष्ण से अभिन्न हैऔर यह नित्य,पीर्ण शुद्ध तथा स्वतंत्र हैं ! भगवद्गीता में (८.६-७) कृष्ण ने उनको नित्य स्मरण करने की महत्ता का वर्णन किया -


यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम् !


तं तमेवैति कौन्तेय सदा तद्भावभावति:!


तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामस्मर युध्य च!


मय्यर्पितमनोबुद्धिर्मामेवैष्यस्यसंशय: !


"हे कुन्तिपुत्र ! शरीर त्यागते समय मनुष्य जिस-जिस भाव का स्मरण करता है वह उस-उस भाव को निश्चित रुप से प्राप्त होता है ! अतयैव हे अर्जुन ! तुम्हे सदैव कृष्ण रुप में मेरा चिन्तन करना चाहिये़ और साथ ही युद्ध करने के कर्तव्य को पूरा करना चाहिय़े ! अपने कर्मों को मुझे समर्पित करके तथा अपने मन य़ेवं बुद्धि को मुझे में स्थिर करके तुम मुझे निश्चित रुप से प्राप्त कर सकोगे !"

मृत्यु के समय जैसी हमारी चेतना रहती है उसी से हमारा अगला जन्म निर्धारित होता है मृत्यु पंचतत्वों से बने शरीर को नष्ट कर देती है लेकिन मन , बुद्धि तथा मिथ्या अहंकार से युक्त शरीर बना रहता है ! जिस तरह से वायु जहां से होकर बहती है वहां की सुगन्ध अपने साथ ले जाती है , उसी तरह आत्मा पुरुष के मन,बुद्धि तथा मिथ्या अहंकार के सूक्ष्म शरीर को चेतना समेत अगले जन्म तक ले जाती है और उसी के अनुसार उसका शरीर सुनिश्चित किया जाता है ! जब वायु बगीचे में से होकर बहती है तो अपने साथ फूलों की सुगन्ध ले जाती है , किन्तु जब यही वायु कूङे के ढेर से बहती है तो दुर्गन्ध से भर जाती है ! ईसी तरह मनुष्य अपने जीवन काल में जो जो कर्म करता है वो निरन्तर उसकी मनोवृत्ति को प्रभावित करते है और मृत्यु के समय इन कर्मों के सम्मिलित प्रभाव से उसकी चेतना की दशा निर्धारित होती है इसतरह मनुष्य के जीवनकाल में निर्मित सूक्ष्म शरीर अगले जन्म में ले जाया जाता है और आत्मा के अगले स्थूल शरीर के रुप में प्रकट होता है ! इसलिय़े स्थूल शरीर मनुष्य की चेतना को स्वाभाविक रुप से प्रतिबिम्बित करता है ! 

ये़क कहावत प्रसिद्ध है,"चेहरा मन का दर्पण है" और यह मन मनुष्य के वर्तमान तथा पूर्वजन्मों के कर्मों का फल है ! दूसरे शब्दों मे, मनुष्य का मन ,बुद्धि तथा अहंकार ,जो मनुष्य के इस त्था पहले जन्मों की आदतों से प्रभावित होते हैं और अगले जीवन में जीव किस तरह का शरीर तथा मनोवृत्ति पाय़ेगा , इसका विर्धारण करने का आधार बनते हैं ! अत: मनुष्य के विगत , वर्तमान तथा भावी जीवनों के मध्य का सम्बन्ध मन, बुद्धि तथा मिथ्या अहंकार है ! 

दिन के कार्य रात में सपनों को उत्पन्न करते हैं और ईनकार्यों के उपयुक्त मनोभावों को प्रेरित करते हैं ! ईसीतरह मनुष्य अपने जीवन काल में जो जो कर्म करता है वे मृत्यु के समय उसके मन में प्रकट होते हैं और उसके अगले जन्म को निर्धारित करते हैं ! इसीलिय़े यदि किसी के वर्तमान कर्म भगवान् के दिव्य नाम के किर्तन श्रवण तथा स्मरण के साथ-साथ उनके रुप-गुण-लीलाओं , पार्षदों तथा साजसामग्री का वर्णन करने में समर्पित होते हैं तो शरीर त्यागते समय मनुष्य की चेतना स्वत: भगवान् की ओर आकृष्ट रहेगी ! मृत्यु के समय चेतना की य़ैसी आध्यात्मिक दशा से अगले जन्म में आत्मा का भगवान् के नित्य धाम में प्रवेश सुनिश्चित हो जाता है !इस आध्यत्मिक चेतना को जागृत करना मनुष्य-जीवन का मूल उद्देश्य है ! अत: हम देखते हैं कि बुद्धजीवों पर करुणावश भगवान् कृष्ण अर्जुन को युद्ध करने तथा साथ-साथ उनका स्मरण करने की शिक्षा देते हैं ! यह कर्मयोग कहलाता है ! अत: सारे भक्त अपने सारे कर्मों में-भोजन तथा सुरक्षा के प्रयासों में तथा युद्ध करते समय भी उनका सदैव स्मरण करते हैं ! जीवन ये़क युद्धस्थल है जिसमें मनुष्य किसी भी क्षण मर सकता है , अत: भत्तगण प्रतिक्षण भगवान् का स्मरण करते हैं और भगवान भी प्रसन्नतापूर्वक उनके रथ-रुपी शरीरोंके सारथी बनते हैं ! इत तरह भक्तों के शरीर , मन तथा शब्द भगवान् की इच्छा से प्रेरित होते हैं और अन्त में जब वे अपने स्थूल तथा सूक्ष्म शरीरों को छोङते हैं , तो वे सीधे वैकुण्ठ जाते हैं ! 

शुद्ध भक्ति का मुख्य लक्षण पवित्र नाम का निरन्तर कीर्तन,श्रवण तथा स्मरण है ! मिश्रित भक्ति कर्म तथा ज्ञान से मिश्रित होती हैं, जैसे पहले बताया जा चुका है ! य़ैसी मिश्रित भक्ति प्राय: काल और परिस्थिति के वश में रहती है ! किन्तु शुद्ध भक्ति में कोई अवरोध नहीं है ! भगवान् की पुर्ण अनुभूति तब तक नहीं होती जब तक कोई शुद्ध भक्ति में दृढतापूर्वक स्थित न हो ! भगवान् कृष्ण ने भगवद्गीता में (१८.५५) इसकी पुष्टि की है - भक्त्या मामभिजानाति यावान्यश्चास्मि तत्त्वत: - केवल शुद्ध भक्ति से कोई व्यक्ति मुझे भगवान् के रुप में समझ सकता है ! भगवान् ने अन्यत्र (८.१४) इस शुद्ध भक्ति के मूल गुण का उळ्ळेख किया हैं !


अनन्यचेता: सततं यो मां स्मरति नित्यश: !


तस्याहं सुलभं पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिन: !!


"हे अर्जुन ! जो अनन्य भाव से निरन्तर मेरा स्मरण करता है उसके लिय़े मैं सुलभ हूँ , क्योंकि वह मेरी भक्ति में लगातार प्रवृत्त रहता है !"
भगवान् में अविचलित य़ेकाग्रता शुद्ध भक्ति का प्रथम् लक्षण  है ! दूसरे शब्दों में, शुद्ध भक्त वह है जो भगवान् की अविचल भक्ति से सम्बन्ध न रखने वाली समस्त इच्छाओं तथा विचारों को दूर रखता है ! अनेक आचार्यों ने शुद्ध भक्ति के विषय में टीका की है ! उदाहर्ण के लिये श्री चैतन्य महाप्रभु के समय में सर्व-अग्रीण आध्यात्मिक उपदेशक श्री रुप गोस्वामी ने अपने ग्रंथ भक्तिरसामृतसिन्धू में (१.१.११) लिखा हैं -

अन्याभिलाषिताशून्यं ज्ञान कर्माद्यनावृतम् !


आनु कूल्येन कृष्णानुशीलनं भक्तिरुत्तमा !


"परम् भगवान् कृष्ण की दिव्य प्रेमाभक्ति अनुकूल भाव से तथा सकाम कर्मों या ज्ञान द्वारा भौतिक लाभ की इच्छा से रहित होकर करनी चाहिय़े ! यही शुद्ध भक्ति कहलाती है !
लोग अपनी भौतिक ईच्छाओं को तुष्ट करने के लिय़े देवताओं की पूजा करते है ! यैसे नौसिखिये कृष्ण-भक्त सूर्यदेवता को प्रसन्न करने का प्रयास करते है , क्योकि उन्हे कृष्ण की परम् शक्ति के विषय में गम्भीर सन्देह रहता है !'अन्याभिलाष' शब्द का विश्लेषण करने पर हम पाते हैं कि इस प्रकार की विकृत बुद्धि तब उत्पन्न होती है जब कोई यह सोचता है कि सूर्यदेव , जो भगवान् की तुच्छ शक्ति हैं , रोग से उसकी रक्षा कर सकते हैं किन्तु परम् भगवान कृष्ण य़ैसा नहीं कर सकते , य़ेकबार मन के इन सन्देह रुपी बादलों के छँट जाने पर मनुष्य शुद्ध भक्ति के द्वार में प्रवेश करता हैं ! कर्मी तथा ज्ञानी भी भौतिक इच्छाओं से दूषित रहते हैं ! उनमें क्रमश: अपनी इन्द्रियों के भोग तथा मोक्ष की इच्छा पाई जाती है ! शुद्ध भक्ति तभी प्राप्त होती है जब ये भौतिक इच्छाय़े समाप्त हो जाती हैं और मनुष्य भगवान् कृष्ण की अप्रतिहता ( बिना किसी रुकावट के) अनुकूल भक्ति करता हैं ! महर्षि नारद ने कहा है

सर्वोपाधि विनिर्मुक्तं तत्परत्वेन निर्मलम् !


हृषी केण हृषी केशसेवनं भक्तिरुच्यते !!


"भक्ति का अर्थ है अपनी सारी इन्द्रियों को समस्त इन्द्रियों के स्वामी भगवान् की सेवा में लगाना ! जब जीव भगवान् की सेवा करता है तो दो प्रकार के गौण प्रभाव होते हैं - मनुष्य सारी भौतिक उपाधियों से मुक्त हो जाता है और भगवान् की सेवा में लगे रहने से उसकी इन्द्रियाँ शुद्ध बन जाती हैं !!" 

शुद्ध भक्ति का मुख्य लक्षण पवित्र नाम का निरन्तर कीर्तन,श्रवण तथा स्मरण है ! मिश्रित भक्ति कर्म तथा ज्ञान से मिश्रित होती हैं, जैसे पहले बताया जा चुका है ! य़ैसी मिश्रित भक्ति प्राय: काल और परिस्थिति के वश में रहती है ! किन्तु शुद्ध भक्ति में कोई अवरोध नहीं है ! भगवान् की पुर्ण अनुभूति तब तक नहीं होती जब तक कोई शुद्ध भक्ति में दृढतापूर्वक स्थित न हो ! भगवान् कृष्ण ने भगवद्गीता में (१८.५५) इसकी पुष्टि की है - भक्त्या मामभिजानाति यावान्यश्चास्मि तत्त्वत: - केवल शुद्ध भक्ति से कोई व्यक्ति मुझे भगवान् के रुप में समझ सकता है ! भगवान् ने अन्यत्र (८.१४) इस शुद्ध भक्ति के मूल गुण का उळ्ळेख किया हैं !


अनन्यचेता: सततं यो मां स्मरति नित्यश: !


तस्याहं सुलभं पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिन: !!


"हे अर्जुन ! जो अनन्य भाव से निरन्तर मेरा स्मरण करता है उसके लिय़े मैं सुलभ हूँ , क्योंकि वह मेरी भक्ति में लगातार प्रवृत्त रहता है !"
भगवान् में अविचलित य़ेकाग्रता शुद्ध भक्ति का प्रथम् लक्षण  है ! दूसरे शब्दों में, शुद्ध भक्त वह है जो भगवान् की अविचल भक्ति से सम्बन्ध न रखने वाली समस्त इच्छाओं तथा विचारों को दूर रखता है ! अनेक आचार्यों ने शुद्ध भक्ति के विषय में टीका की है ! उदाहर्ण के लिये श्री चैतन्य महाप्रभु के समय में सर्व-अग्रीण आध्यात्मिक उपदेशक श्री रुप गोस्वामी ने अपने ग्रंथ भक्तिरसामृतसिन्धू में (१.१.११) लिखा हैं -

अन्याभिलाषिताशून्यं ज्ञान कर्माद्यनावृतम् !


आनु कूल्येन कृष्णानुशीलनं भक्तिरुत्तमा !


"परम् भगवान् कृष्ण की दिव्य प्रेमाभक्ति अनुकूल भाव से तथा सकाम कर्मों या ज्ञान द्वारा भौतिक लाभ की इच्छा से रहित होकर करनी चाहिय़े ! यही शुद्ध भक्ति कहलाती है !
लोग अपनी भौतिक ईच्छाओं को तुष्ट करने के लिय़े देवताओं की पूजा करते है ! यैसे नौसिखिये कृष्ण-भक्त सूर्यदेवता को प्रसन्न करने का प्रयास करते है , क्योकि उन्हे कृष्ण की परम् शक्ति के विषय में गम्भीर सन्देह रहता है !'अन्याभिलाष' शब्द का विश्लेषण करने पर हम पाते हैं कि इस प्रकार की विकृत बुद्धि तब उत्पन्न होती है जब कोई यह सोचता है कि सूर्यदेव , जो भगवान् की तुच्छ शक्ति हैं , रोग से उसकी रक्षा कर सकते हैं किन्तु परम् भगवान कृष्ण य़ैसा नहीं कर सकते , य़ेकबार मन के इन सन्देह रुपी बादलों के छँट जाने पर मनुष्य शुद्ध भक्ति के द्वार में प्रवेश करता हैं ! कर्मी तथा ज्ञानी भी भौतिक इच्छाओं से दूषित रहते हैं ! उनमें क्रमश: अपनी इन्द्रियों के भोग तथा मोक्ष की इच्छा पाई जाती है ! शुद्ध भक्ति तभी प्राप्त होती है जब ये भौतिक इच्छाय़े समाप्त हो जाती हैं और मनुष्य भगवान् कृष्ण की अप्रतिहता ( बिना किसी रुकावट के) अनुकूल भक्ति करता हैं ! महर्षि नारद ने कहा है

सर्वोपाधि विनिर्मुक्तं तत्परत्वेन निर्मलम् !


हृषी केण हृषी केशसेवनं भक्तिरुच्यते !!


"भक्ति का अर्थ है अपनी सारी इन्द्रियों को समस्त इन्द्रियों के स्वामी भगवान् की सेवा में लगाना ! जब डीव भगवान् की सेवा करता है तो दो प्रकार के गौण प्रभाव होते हैं - मनुष्य सारी भौतिक उपाधियों से मुक्त हो जाता है और भगवान् की सेवा में लगे रहने से उसकी इन्द्रियाँ शुद्ध बन जाती हैं !!"
अपने मन तथा शरीर के सन्दर्भ में कोई व्यक्ति जो विविध शरीर धारण करता है , वे सभी भौतिक उपाधियाँ हैं ! शुद्ध आत्मा पर य़ैसी संसारी उपाधियों से कोई गतिरोध नहीं पङता , क्योंकि उसकी केवल य़ेक उपाधि होती है अत: वह पुर्ण पुरुषोत्तम् भगवान का दास तथा उनका अविभाज्य अंश है ! इस तरह समस्त झूठी उपाधियों को त्यागकर मनुष्य दिव्य धरातल पर स्थित होता है ! जब वह आध्यात्मिक अवस्था मे दृढता से स्थित होता है तो वह शुद्ध हो जाता है ! यैसी शुद्ध इन्द्रियों द्वारा समस्त इन्द्रियों के स्वामी भगवान् की सेवा करना अनन्य भक्ति है !
भगवद्गीता में (८.१४) आये दो शब्द अनन्यचेता: (विचलित हुवे बिना) तथा नित्य-युक्त (निरन्तर) अत्यन्त सार्थक है ! जब कोई व्यक्ति नियमित रुप से इस श्रद्धा के साथ भगवान् की सेवा करता है तो वह सकाम कर्म ,ज्ञान ,देव पूजा , कर्मकाण्डीय पुण्यकर्म आदि सारी इच्छाओं को स्वत: त्याग देता है और भक्ति में स्थिर हो जाता है ! सततम् शब्द से यह भाव निकालना चाहिय़े कि भक्ति काल, देश, परिस्थिति संकट आदि से स्वतंत्र है कोई भी व्यक्ति जात पा, लिंग या अन्य भौतिक उपाधियों की परवाह किये बिना ज्ञान , कर्म तथा योग को त्याग कर अविचल भाव से भगवान् कृष्ण के चरणकमलों की पुर्ण शरण ग्रहण कर सकता है ! नित्य शब्द का अर्थ है ," प्रतिदिन , नियमित रुप से या निरन्तर !" भगवान् के चरणकमलों का निरन्तर ध्यान करने वाले लोग उन्हें आसानी से पा सकते हैं ! ब्रह्म-संहिता में (५.३३) ब्रह्माजी कहते हैं -

अद्वैतमच्युतमनादिमनन्तरुपम् आद्यं पपराणपुरुषं नवयौवनं च !


वेदेषु दुर्लभमदुर्लभमात्मभक्तौ गोविन्दमादिपुरुषं तमहं भजामि !!


"मैं उन आदि भगवान् गोविन्द की पूजा करता हूँ जो वेदों के लिय़े अगम्य है किन्तु आत्मा की शुद्धि भक्ति से प्राप्त किये जा सकते है! वे अद्वय है; उनका कभी पतन नहीं होता ; उनके अनन्त रुप है; वे सबके आदि हैं शाश्वत पुरुष होते हुय़े भी वे नवयौवन के सौन्दर्य से युक्त पुरुष हैं !"
धार्मिक कर्तव्यों को सम्पन्न करने , सकाम कर्म करने , ज्ञान का अनुशीलन करने तथा योग का अभ्यास करने में काफी परिश्रम, समय तथा धन का व्यय होता हैं !  मनुष्य को य़ैसे कर्मों के पुण्य फलों के साथ ही पाप-फलों को भी स्विकार करना पङता हैं ! इन फलों को निरस्त करने का येकमात्र उपाय भगवान् कृष्ण की पूजा करना है !इस प्रकार भगवान् कृष्ण की पूजा करना और सेवा करना ही सम्पुर्ण विश्व के लिय़े कल्याणकारी मार्ग है !
भगवान् आनन्द के सागर हैं ! वे सदैव दिव्य लीलाओं में लीन रहते हैं ! उनकी पूजा करने के लिय़े अविचल भक्ति ही ये़कमात्र योग्यता है ! आडम्बर या दिखावे से प्रसन्न नहीं हो सकते ! भगवान् की भक्ति से न तो घृणा उत्पन्न होती है न ईष्या ! केवल नास्तिक ही भगवान् की भक्ति तथा उनके भक्तों के प्रबल विरोधी हैं ! भक्ति में असीम आनन्द की प्राप्ति होती है ! निस्सन्देह भगवत्-प्राप्ति असीम आनन्द के सागर में निमग्न होने के समान है ! ये़क मात्र कृष्ण-भक्त ही इस आनन्द का आस्वादन कर सकते हैं और सदा प्रसन्न रह सकते हैं !!

💛 जय श्री कृष्ण 💛

शनिवार, 16 जून 2018

लवी भरद्वाज जी की पोस्ट

इससे पहले सावरकर और डॉक्टर मुंजे से एक गुप्त मीटिंग विभाजन की शर्तों और कामनवेल्थ विषय को स्वीकार करने हेतु की गई थी ... जिन पर सावरकर-मुंजे जी ने सिरे से समस्त विषयों को नकार दिया था ।

सावरकर और मुंजे जी को यह ज्ञात था कि संगठन बहुत बृहद है...निश्चित ही वे इन शक्तियों से निपट लेंगे ।

परन्तु वह दोनों महापुरुष एक बात भूल गए कि भारत में दोगलों, धर्म द्रोहियों, देशद्रोहियों की कोई कमी नही... इतिहास भरा पड़ा है ऐसे ...नाक से मक्खी उड़ाने के बहाने नाक काट देने वाले बन्दरों से ।

और यह बन्दर था गुरु घण्टाल गोलवलकर
जो कि महासभा का ही सदस्य था और सावरकर से द्वेष के कारण महासभा से अलग हुआ ।

उसके असन्तोष के चलते ...परमपूजनीय हेडगेवार जी ने उसका कार्यभार और दायित्व बढ़ा दिया संघ में ।

हेडगेवार जी के आकस्मिक स्वर्गवास के उपरांत गुरु घण्टाल गोलवलकर ने गद्दी हथिया ली... श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे विभीषण के माध्यम से ।

वैश्विक शक्तियों ने गोलवलकर के नाक काटने वाले बन्दर की प्रकृति, प्रवृत्ति और विकृति को तुरन्त पहचान लिया और गांधी नेहरू के साथ गुप्त डील करवा कर ... 1940 में पहले हिन्दू महासभा से पूर्णतया अलग किया ततपश्चात 1946 के चुनावों में ...कांग्रेस, मुस्लिम लीग, वामपंथी दलों को प्रत्यक्ष विजय दिलवाने हेतु रोडमैप तैयार किया ।

यह कहने में मुझे कोई दुविधा नही कि संघ और गोलवलकर पाकिस्तान निर्माण और भारत विभाजन के षड्यंत्र में शामिल थे ।

संघ का गांधी प्रेम एक दिखावा था जबकि असली प्रेमी नेहरू था... संघ पर प्रतिबन्ध एक विशेष लक्ष्य पूर्ति हेतु लगाया गया था ...जिसका मीठा फल वह आज तक खा रहे हैं ।

सावरकर, डॉक्टर मुंजे तथा देवता स्वरूप भाई परमानंद जी का "Political Assassination" भी संघ-नेहरू द्वारा योजना बद्ध तरीके से किया गया ।

गुरुघन्टाल गोलवलकर 1939 में हिन्दू महासभा के राष्ट्रिय अधिवेशन में महासचिव पद का चुनाव हारने के कारण क्षोभ और द्वेष में हिन्दू महासभा का त्याग कर देते हैं, वह अपनी हार का कारण सावरकर को समझते हैं। उनके असंतोष को भांपकर हिन्दू महासभा के तत्कालीन राष्ट्रिय उपाध्यक्ष डॉक्टर हेडगेवार जी भी गोलवलकर से क्षुब्ध होते हैं, जैसा कि ठेंगड़ी जी अपनी पुस्तक में लिखते हैं।

1940 तक संघ को हिन्दू महासभा की युवा इकाई के रूप में स्वीकार किया जाता था।

1946 के चुनावों की जब घोषणा होती है तब गुरुघन्टाल गोल्वलकर अचानक ही विभाजन का भय दिखा कर स्वयंसेवकों को सावरकर से चुनावी टिकट लेकर हिन्दू महासभा से चुनाव लड़ने को कहते हैं, जिस पर सावरकर भी यह सोचते हैं कि सुबह का भुला शायद घर शाम को घर आ गया।

114 सीटों पर नामांकन होता है
परन्तु अप्रत्यशिय रूप से गुरु घन्टाल गोलवलकर नामांकन तिथि के ठीक अगले दिन एक विषैला बयान देता है कि

"हमारीं गांधी जी से वार्ता सफल रही, गांधी जी ने हमे आश्वासन दिया है कि विभाजन नही होगा, हम गांधी जी का विरोध नही करेंगे न ही हम चुनाव लड़ेंगे।"

अगले ही दिन सभी स्वयंसेवकों को आदेश दिया जाता है नामांकन रद्द करने हेतु।

सभी स्वयंसेवक अनुशासन का पालन करते हुए जीभ में घोड़े की पूंछ के बाल का टांका लगाकर चुपचाप नामांकन रदद् कर देते हैं।

नामांकन की अंतिम तिथि बीत चुकी थी और नए नामांकन हो नही सकते थे, 114 में से 95 सीटों पर नामांकन रद्द हुए और हिन्दू महासभा के पास करने को कुछ न बचा।

यह था एक ऐतिहासिक विश्वासघात जो मीर जाफर, जयचन्द और मानसिंह जैसों को कहीं पीछे छोड़ देता है ...जिसे संघ और कांग्रेस मिलकर छिपाते हैं।

और किसी किताब में नही पढ़ाया जाता।

इसकी पुष्टि स्वयं बाल ठाकरे जी ने भी की थी।

आरएसएस के स्वयंसेवकों को बंदूकें दी गई थीं ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष डाक्टर मूंजे ने अंग्रेजों से कई बैठकें करके यह अधिकार दिलवाया था ।

बड़े स्तर पर शस्त्र अधिनियम के अनुसार license भी जारी किये गये ।
ननननननर्नननननर्नन
1940 तक मार्तंडे राव जोग आरएसएस के स्वयंसेवकों को कमांडो ट्रेनिंग देते रहे ।

मार्तंडे राव जोग इटली के तानाशाश मुसोलिनी के निजी सुरक्षा गार्ड थे और डाक्टर मुसोलिनी के अनुरोध पर भारत आये थे ।

परन्तु डाक्टर साहब के स्वर्गवास के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ षड्यंत्र करके जब गुरुघंटाल गोलवलकर संघ की गद्दी पर बैठे तो उन्होने सबसे पहले ही दिन मार्तंडे राव जोग को हटा दिया और कमांडो ट्रेनिंग बंद कर दी ।

बंदूकें छूट गईं और लट्ठ रह गया अंदर लेने को... हिलाने को ।

14 लाख स्वयंसेवक विभाजन की त्रासदी में रेलवे स्टेशनों पर चाय पिलाने के काम में लगा दिए गये ।

उस समय लट्ठ भी नही हिला पाए ।

डाक्टर मुंजे को आज लोग कम ही जानते हैं ...पर ये वो व्यक्तित्व है जिसने भारत ने पहले सैनिक स्कूल की नींव डाली और नासिक में भोंसला मिलिट्री स्कूल का शुभारम्भ किया ।

संघ का निर्माण डाक्टर मुंजे के आशीर्वाद से ही हेडगेवार जी ने 28 सितम्बर 1925 को डाक्टर मुंजे, बापू जी सोनी तथा गटाटे जी के साथ किया ।

चार बच्चों की कहानी झूठी और अधूरी पढ़ाई जाती है ।

डाक्टर मुंजे एक प्रकार से हेडगेवार जी के लिए पितातुल्य थे और इन्ही की सहायता से हेडगेवार जी ने MBBS की शिक्षा सम्पूर्ण की ।

ये हैं डॉक्टर मुंजे

जिन्होंने नासिक में भारत के मिलिट्री स्कूल की स्थापना की ।

पेशे से eye surgeon थे ।
बेनीटो मुसोलिनी के मित्र ।
और परम् रामभक्त ।

एक बार इटली की यात्रा पर गए
तो मुसोलिनी ने पूछा कि आप कहाँ घूमना पसन्द करेंगे ?

डॉक्टर मुंजे ने कहा
कि मुझे आपके मिलिट्री स्कूल घुमाइए ।

मुसोलिनी आश्चर्य के साथ बोला
कि लोग इटली आकर वेनिस वगेरह घूमने जाते हैं... आप मिलिट्री स्कूल जायेंगे ?

तो डॉक्टर मुंजे ने कहा "मेरे देश को इसी की आवश्यकता है ।"

और फिर भारत वापिस आकर डॉक्टर मुंजे ने एक society बनाई

Central Hindu Military Education Society

और इस सोसायटी के तहत नासिक में भोंसले मिलिट्री स्कूल का निर्माण किया ।

आज इस सैनिक स्कूल और सोसायटी पर भी संघियों का कब्जा है ...इसलिए इसका प्रचार अधिक नही किया जाता ।

इस मिलिट्री स्कूल में student को Cadet के स्थान पर 'रामदण्डी' के नाम से संबोधित करने का नियम है ।

डाक्टर मुंजे को कोटि कोटि प्रणाम ।

जय हिन्दू राष्ट्र!
जय श्री राम कृष्ण परशुराम

गुरुवार, 31 मई 2018

कृष्ण द्वैपायन्

महाभारत में 1 नहीं बल्कि 2 श्रीकृष्ण थे और दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार थे। सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लगे, लेकिन है बिल्कुल सच। महाभारत के पहले श्रीकृष्ण के बारे में तो सभी जानते हैं जिन्होंने हर कदम पर पांडवों का साथ दिया और अर्जुन का सारथी बनकर कुरुक्षेत्र के युद्ध में उन्हें विजय दिलाई। लेकिन दूसरे श्रीकृष्ण के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं…


1. महर्षि वेदव्यास जिन्होंने महाभारत की रचना की, का मूल नाम श्रीकृष्ण द्वैपायन व्यास था। इनकी माता सत्यवती और पिता महर्षि पाराशर थे।
2. श्रीमद्भागवत में भगवान विष्णु के जिन 24 अवतारों का वर्णन है, उनमें महर्षि वेदव्यास का भी नाम है।
3. जन्म लेते ही महर्षि वेदव्यास युवा हो गए और तपस्या करने द्वैपायन द्वीप चले गए। तपस्या करने से वे काले हो गए। इसलिए उन्हें कृष्ण द्वैपायन कहा जाने लगा। वेदों का विभाग करने से वे वेदव्यास के नाम से प्रसिद्ध हुए।


4. महर्षि वेदव्यास की कृपा से ही धृतराष्ट्र, पांडु और विदुर का जन्म हुआ था।


5. धर्म ग्रंथों में जो अष्ट चिरंजीवी (8 अमर लोग) बताए गए हैं, महर्षि वेदव्यास भी उन्हीं में से एक हैं। इसलिए इन्हें आज भी जीवित माना जाता है।


6. महर्षि वेदव्यास ने जब कलयुग का बढ़ता प्रभाव देखा तो उन्होंने ही पांडवों को स्वर्ग की यात्रा करने के लिए कहा था।


7. महर्षि वेदव्यास ने ही संजय को दिव्य दृष्टि प्रदान की थी, जिससे संजय ने धृतराष्ट्र को पूरे युद्ध का वर्णन महल में ही सुनाया था।


शनिवार, 5 मई 2018

ईस्लाम की वजह से हुई सबसे ज्यादा हत्या

अगर आप समझते हैं कि दुनियां में सबसे ज्यादा मौतें भुख से होतीं है तो आप ग़लत है ।

अगर आप समझते हैं की दुनियां में सबसे ज्यादा मौतें गरीबी या कुपोषण से होतीं है तो भी आप ग़लत है !

दरअसल दुनियां में सर्वाधिक मौतें यह साबित करने में होतीं है की सच्चा मुसलमान कौन है और कौन काफिर !

युनाइटेड नेशन्स की रिपोर्ट कहती हैं की हर वर्ष लगभग एक लाख से ज्यादा मुसलमान एक दुसरे को बमों से उड़ा रहा हैं ।

इन आंकड़ों में सिरीया , इराक , अफगानिस्तान , सोमालिया , पाकिस्तान , यमन , नाईजीरिया और भी अन्य आतंकवाद से प्रभावित देशों में मरने वालों के आंकड़े शामिल हैं !

चौदह सौ सालों से इस्लाम का विकास इसलिए रुका हुआ हैं कि बेचारे गरीब मुसलमान सारा जीवन और सारी शक्ति अपने अल्लाह और अपने नबी की इज्जत को बचाने में जाया नहीं करते बल्कि अपने मज़हब के खलनायकों को नायक बनाने में कर देते हैं,  जैसे भारत में जिन्ना !

ये अलग बात है कि इज्जत फिर भी नहीं बचती ।

पिछले ही पांच दिनों से लगातार कुवैत अफगानिस्तान में  शिया मस्जिद में हो रहे धमाकों में हजार से उपर लोग मारे जा चुके  हैं  ।

मैं हमेशा से उस आदमी की तलाश में रहा हूँ जिसने सबसे पहले यह कहा था कि इस्लाम सलामती का दीन हैं !

शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

।।श्री आद्यशंकराचार्य जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।।

श्री आद्य शंकराचार्य के चरणों में श्रद्धा पुष्प -
नमन है उस बालक को जिसने अति अल्पायु में ही विधर्मियों , अपसंप्रदायों, कुतार्किकों को पुण्यभारतभूमि से खदेड़ कर छंदोधेनु को सर्वथा निर्भय कर दिया था ! अहो ! कैसा अनुपम दृश्य रहा होगा जब एक एक नन्हा सा बालक ने अपने अन्तस् में सनातन धर्म की दिव्य ज्योत लिए एक हाथ में क्लिष्ट संन्यासधर्म का दंड धारण किये , पदे -पदे भूमि को पवित्र करते हुए सनातनधर्मद्रोहियों के सम्मुख सूर्य की भांति आता होगा !
सनातन धर्म की अचिन्त्य महिमा से सर्वथा अनभिज्ञ बड़े- बड़े शूरमाओं के दुस्तर्ककवच को अपनी अभेद्य ओजस्विता सनातनी वाणी से भेद कर उन को उनकी सीमा दिखाते हुए सनातन धर्म की अथाह व गम्भीर अवस्थिति से परिचित कराते हुए सद्धर्म-दिग्विजय का डिंडिम घोष किया होगा ! लगभग सहस्रवर्ष बाद आज भी आद्य शंकराचार्य का वह अमित तेज तथावत प्रदीप्त है |
ऐसे ही ब्रह्मवर्चस्व को धारण करने वाले अमित तेजस्वी ब्राह्मण बालक इस पुण्यभारतभूमि को पुनः-पुनः प्राप्त होते रहें
भगवान् वेद ने सूत्र रूप में स्तुति करते हुए कहा -
नमः कपर्दिने च व्युप्त केशाय च नमः
अर्थात् जटाधारी शंकर को प्रणाम, मुण्डी शंकर को प्रणाम
जटाधारी ही मुण्डी रूप में आकर लीला कर गये ।
भगवान् शिव के कलियुग में श्री आद्य शंकराचार्य के रूप में अवतार की कूर्मपुराण में इस प्रकार डिण्डिम घोषणा की गयी है-
कलौ रुद्रो महादेवो लोकानामीश्वरः परः ।
तदेव साधयेन्नृणां देवतानां च दैवतम् ।३०.३२
न देवता भवेन्नृणां देवतानां च दैवतम् ।
करिष्यत्यवताराणि शंकरो नीललोहितः ।३०.३३
श्रौतस्मार्त्तप्रतिष्ठार्थं भक्तानां हितकाम्यया ।
उपदेक्ष्यति तज्ज्ञानं शिष्याणां ब्रह्मसंज्ञितम् ।३०.३४
सर्ववेदान्तसारं हि धर्मान् वेदनिदर्शितान् ।।
सर्ववर्णान् समुद्धिश्य स्वधर्मा ये निदर्शिताः।।३०.३५
ये तं प्रीताः निषेवन्ते येन केनोपचारतः ।
विजित्यकलिजान् दोषान् यान्ति ते परमं पदम् ।। ३०.३६
।।श्री आद्यशंकराचार्य जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।।

गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

गंगा महतो की पोस्ट

हमारे गाँव में एक बरगद का पेड़ हैं।शुद्ध बरगद का पेड़,शुद्ध इसीलिए बोल रहा हूँ कि क्योंकि कुछ साल पहले वो पूर्णतः बरगद नहीं था साथ में महुआ का पेड़ संलग्न था लेकिन अब महुआ का पेड़ बरगद में पूरी तरह से विलीन हो चुका हैं। जब मैं दस साल का था तब बरगद और महुआ के पेड़ आधे-आधे हुआ करते थे । एक दिन उसी पेड़ की छाँव में बैठे-बैठे बड़े पापा से आश्चर्यवश पूंछा कि गुंगू (बड़े पापा) ये पेड़ थोडा अजीब नहीं हैं, एकदम आधा-आधा ,एक तरफ बरगद का तो दूसरी तरफ महुआ का ? या तो इसे पूरा बरगद का होना चाहिए था या फिर पूरा महुआ का। आधा-आधा कैसे,क्या कोई आधे-आधे वाले बीज भी होते हैं ??
तो बड़े पापा ने बताया - नहीं बेटा,ये आधे-वाधे वाले कोई बीज नहीं होते । बीज एक ही का होता हैं या तो बरगद का या फिर महुआ का । रही बात इस पेड़ के आधा-आधा होने की तो 25-30 साल पहले ये सिर्फ महुआ का पेड़ हुआ करता था। ये ऊपर तना देख रहे हो ना जहाँ से बरगद अलग और महुआ अलग दिखाई दे रहा हैं वहाँ पे किसी चिड़ियाँ के बीट से बरगद का पौधा ऊगा और वो पौधा इसी महुआ के भरोसे पलता-बढ़ता गया ।
फिर इसके लट निकलने शुरू हो गए और वो लट यहाँ ज़मीन में धँसने लगे और महुए के तने से लिपटने लगे और इस महुए के तने को धीरे-धीरे ढँकने  लगे या यूँ कहे कि इसे लीलना शुरू कर दिया। अभी ये इसे आधा ही लील पाया हैं,हो सकता है आगे 20-25 सालों में ये इसे पूरा निगल जाए और  लोगों को पता भी ना चले कि कभी यहाँ महुआ का भी पेड़ हुआ करता था ।
और बिल्कुल हुआ ऐसा ही। अब वहाँ महुआ के पेड़ का नामोनिशां नहीं हैं।अब वो शुद्ध बरगद का पेड़ बन चूका हैं,और धीरे-धीरे विशाल भी होता जा रहा हैं। कभी वहाँ एक तरफ़ महुआ के फूल और कौड़ी(फल) गिरा करते थे तो दूसरी तरफ़ बरगद के फल।लेकिन अब सिर्फ और सिर्फ बरगद के ही फल गिरते है । हाँ चिड़ियों का रैनबसेरा वही है जहाँ कभी महुआ हुआ करता था।और उन चिड़ियों के बिष्ठों से ज़रूर बरगद के ऊपर दो-चार छोटे-छोटे पौधें(बरगद के नहीं) हैं,लेकिन इतने सक्षम नहीं कि वो बरगद को अक़्वायर कर सके।बस बरगद के ऊपर निर्भर हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि मैं ये बरगद और महुआ की बात क्यों बता रहा हूँ? बता इसलिए रहा हूँ कि इसका हमसे,आपसे और पुरे भारतवर्ष से सीधा-सीधा संबंध हैं।यहाँ बरगद रूपी मुसलमान हैं और महुआ रूपी हिन्दू।1400 साल पहले इस्लाम का बीजारोपण भारतवर्ष में हुआ फिर यहाँ सींचता गया फलता-फूलता बढ़ता गया ।इसकी जड़े ज़मीन में धंसती गई और आकार बढ़ता गया और बढ़ता ही जा रहा हैं। कहने में ज़रा भी अतिश्योक्ति नहीं हो रही कि यदि इनकी टहनियों से निकलती लटाओं को ज़मीन में धंसने से रोका नहीं गया तो ये पुरे के पुरे महुआ को कुछेक वर्षों में लील जायेगा। और आने वाली पीढ़ीयां कभी जान ना पायेगी की यहाँ कभी महुआ का पेड़ हुआ करता था।
जो कोई भी मुसलमान ये कहते हुए दिखाई दे कि हमसब भाई-भाई हैं,गंगा-जमुनी तहज़ीब हैं,आदि आदि फलाना ढिमकाना ,यकीन मानिए ये अभी आधी-आधी वाली फेज में हैं मतलब एक तरफ़ महुआ का फल गिर रहा हैं तो दूसरी तरफ़ बरगद का।लेकिन बरगद उसकी विकास को धीमा कर अपनी विकास दिन दुनी रात चौगुनी कर रही हैं और महुआ उसमे विलीन होता जा रहा हैं। जो कोई कहता है कि अरब मुल्कों में कितने ही हिन्दू काम कर रहे हैं, रोजी-रोटी कमा रहे हैं ,परिवार पाल रहे हैं और ख़ुशी-ख़ुशी रह रहे हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं होती वहाँ पे।तो सुनो... वें लोग वटवृक्ष बन जाने के पश्चात उसके ऊपर उगे छोटे-मोटे पौधें है,जिनसे विशाल वटवृक्ष बन चुके बरगद को कोई फर्क़ पड़ने वाला नहीं हैं। अभी भी वक़्त हैं,क्योंकि भूतकाल में हमनें इनकी जड़ों को ज़मीन में धँसने दिया हैं परिणामतः वें अपनी अलग बरगद की पहचान लिए हमसे कट गए।लेकिन उसकी कुछ टहनियाँ यहाँ बची रह गई और आज पुनः उन टहनियों से जड़ें निकलना प्रारंभ हो गया है व पुनः ज़मीन में धंसने को लालायित। कृपया इन्हें ज़मीन में ना धंसने दें।
.
जय श्री राम
गंगा महतो
खोपोली

शनिवार, 14 अप्रैल 2018

जय श्री राम

हिन्दुस्तान का हर नेता आज आंबेडकर के चरणों में नतमस्तक दिखाई दिया, क्यों की इस दिखावे से उनका वोट बैंक बढ़ सकता है, लेकिन जब बात श्री राम जी की आती है तब यही दोगले नेता न्यायपालिका की दुहाई देते हुए कन्नी काट जाते हैं,
जब तक श्री राम भक्त जनता अपना वोटबेंक नहीं बना लेती तब तक कोई भी पार्टी या नेता अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए कटिबद्ध नहीं हो सकता, इनके दिखावे को अब देश के हिन्दू बखूबी समझ रहे हैं !

जय बाबा परशुराम

जो लोग कहते हैं पण्डितों ने  देश पर राज किया - वे ये बतायें  सतयुग से लेकर आज तक के इतिहास में भारत में कितने पण्डित राजा  बने  ?

जो ये कहते हैं कि राजसत्ता  पण्डितों की गुलाम थी , वे हमें ये बतायें कि  राम राजा न बन कर  वनवासी बने , क्या इसमें  वशिष्ठ ऋषि  की मनमानी थी  ? ( वशिष्ठ ऋषि  से पूछकर कैकेयी ने राजा दशरथ से हठ  नहीं किया  ! )

महाभारत का  ऐतिहासिक युद्ध हुआ , क्या इसमें वेदव्यास ऋषि की मनमानी थी ? (  वेदव्यास से पूछकर धृतराष्ट्र ने दुर्योधन का पक्ष नहीं लिया ! )

चाणक्य का भरी सभा में अपमान हुआ , क्या ये चाणक्य की जी हजूरी  थी ? 

पण्डित (ब्राह्मण)  संसार के सुख वैभव से दूर रहकर  साधना तपस्या में लीन रहने वाली जाति रही है ।   

पण्डित उस दीपक की तरह है , जो   मार्गदर्शन करता है  उसका,  जो उसे अपनी हथेली में उठाता है ।  पण्डित तो प्रकाश का नाम है ।

पर उसे उठाना उसकी मर्यादा से ही है , वरना जो दिया (दीपक)  प्रकाश देने  की क्षमता रखता है , वही  अमर्यादा पर  जला कर राख भी कर सकता है ! 

।। जय श्री राम ।।

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

जलियावाला बाग

स्वतंत्रता आन्दोलन का क्रूरतम हत्याकाण्ड है जलियाँवाला बाग़ की घटना I इस दिन इंसानियत की सारी हदें पार हो गई I वह एक समय था  जब स्वतंत्रता आन्दोलन को दबाने के लिए अंग्रेज विभिन्न हथखंडे अपना रहे थे I 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जालियाँवाला बाग में अन्याय पूर्ण रोलेक्ट एक्ट के विरोध में शांतिपूर्ण जनसभा हो रही थी I आम सभा में 5000 लोग एकत्रित थे I बाहर निकलने वाले एक मात्र रास्ते को रोकते हुए ब्रिगेडियर जनरल रेजीनॉल्ड डायर 90 ब्रिटिश सैनिकों को लेकर वहाँ पहुँचे I इनके पास बंदूकें थी I बिना कोई पूर्व चेतावनी के आमसभा में भाषण सुन रहे निहत्ते लोगों पर गोलियां बरसने लगी I 10 मिनिट में 1650 राउंड गोलियां चलाई गयी I भागने के रास्ते से अंग्रेजी सेना फायर कर रही थी I भागने के लिए दूसरा कोई स्थान नहीं था I जान बचाने के लिए मैदान में स्थित कुएँ में लोगों ने छलांग लगाई लेकिन देखते ही देखते कुआँ लाशों से पट गया I हर गोली मौत बन कर बरस रही थी I तो दूसरी और भगदड़ के कारण मौत का तांडव हो रहा था I पंडित मदन मोहन मालवीय के अनुसार कम से कम 1300 लोग मारे गए। स्वामी श्रद्धानंद के अनुसार मरने वालों की संख्या 1500 से अधिक थी जबकि अमृतसर के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉक्टर स्मिथ के अनुसार मरने वालों की संख्या 1800 से अधिक थी। इस जधन्य ह्त्या कांड के कारण क्रांति की चिंगारियां भड़क उठी और शोले बनकर अंग्रेजी हुकुमत पर बरसने लगी I महान क्रन्तिकारी उधमसिंह ने 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में इस घटना के पक्षधर  ब्रिटिश लेफ़्टिनेण्ट गवर्नर माइकल ओ ड्वायर पर  गोलियाँ  बरसाकर हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को गले लगाया थाI जालियाँवाला बाग़ हत्याकाण्ड ने भगत सिंह की सोच पर गहरा प्रभाव डाला I यहाँ के मिट्टी का तिलक लगाकर अनेकों ने आजादी की कसमें खाई तथा क्रांति की हवाएँ तूफनों मे तब्दील हो गई I जालियाँवाला बाग़ के अमर शहीदों को नमन