श्री आद्य शंकराचार्य के चरणों में श्रद्धा पुष्प -
नमन है उस बालक को जिसने अति अल्पायु में ही विधर्मियों , अपसंप्रदायों, कुतार्किकों को पुण्यभारतभूमि से खदेड़ कर छंदोधेनु को सर्वथा निर्भय कर दिया था ! अहो ! कैसा अनुपम दृश्य रहा होगा जब एक एक नन्हा सा बालक ने अपने अन्तस् में सनातन धर्म की दिव्य ज्योत लिए एक हाथ में क्लिष्ट संन्यासधर्म का दंड धारण किये , पदे -पदे भूमि को पवित्र करते हुए सनातनधर्मद्रोहियों के सम्मुख सूर्य की भांति आता होगा !
सनातन धर्म की अचिन्त्य महिमा से सर्वथा अनभिज्ञ बड़े- बड़े शूरमाओं के दुस्तर्ककवच को अपनी अभेद्य ओजस्विता सनातनी वाणी से भेद कर उन को उनकी सीमा दिखाते हुए सनातन धर्म की अथाह व गम्भीर अवस्थिति से परिचित कराते हुए सद्धर्म-दिग्विजय का डिंडिम घोष किया होगा ! लगभग सहस्रवर्ष बाद आज भी आद्य शंकराचार्य का वह अमित तेज तथावत प्रदीप्त है |
ऐसे ही ब्रह्मवर्चस्व को धारण करने वाले अमित तेजस्वी ब्राह्मण बालक इस पुण्यभारतभूमि को पुनः-पुनः प्राप्त होते रहें
भगवान् वेद ने सूत्र रूप में स्तुति करते हुए कहा -
नमः कपर्दिने च व्युप्त केशाय च नमः
अर्थात् जटाधारी शंकर को प्रणाम, मुण्डी शंकर को प्रणाम
जटाधारी ही मुण्डी रूप में आकर लीला कर गये ।
भगवान् शिव के कलियुग में श्री आद्य शंकराचार्य के रूप में अवतार की कूर्मपुराण में इस प्रकार डिण्डिम घोषणा की गयी है-
कलौ रुद्रो महादेवो लोकानामीश्वरः परः ।
तदेव साधयेन्नृणां देवतानां च दैवतम् ।३०.३२
न देवता भवेन्नृणां देवतानां च दैवतम् ।
करिष्यत्यवताराणि शंकरो नीललोहितः ।३०.३३
श्रौतस्मार्त्तप्रतिष्ठार्थं भक्तानां हितकाम्यया ।
उपदेक्ष्यति तज्ज्ञानं शिष्याणां ब्रह्मसंज्ञितम् ।३०.३४
सर्ववेदान्तसारं हि धर्मान् वेदनिदर्शितान् ।।
सर्ववर्णान् समुद्धिश्य स्वधर्मा ये निदर्शिताः।।३०.३५
ये तं प्रीताः निषेवन्ते येन केनोपचारतः ।
विजित्यकलिजान् दोषान् यान्ति ते परमं पदम् ।। ३०.३६
।।श्री आद्यशंकराचार्य जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।।
शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018
।।श्री आद्यशंकराचार्य जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें