बात सतयुग की हैं, अर्थात प्रचंड मनुवाद का काल |
उस समय सूर्य वंश में एक महान प्रतापी राजा हुए, महाराज हरिश्चंद्र | जो स्वयं में धर्मावतार से कम नहीं थे...आज भी उनके नाम की कसमें खाई जाती हैं | करैला और नीम चढ़ा ...फिर तो घनघोर , अति प्रचंड मनुवाद रहा होगा उनके राज्यकाल में !!
मुद्दे की बात ये है कि जब महाराज अपना बचन निभाने हेतु स्वयं को नीलाम करने के लिए काशी पहुँचते हैं तो सबसे ऊँची बोली लगा कर उन्हें खरीदने वाला व्यक्ति कोई ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य,कायश्थ या भूमिहार नहीं था ..वह था उस नगर का चांडाल !! जी हाँ ....! वही चांडाल जिसे जातिगत व्यवस्था के हिसाब से सबसे नीचे माना जाता है ....तमाम दलित कहलाने वाली जातियां, रोटी- बेटी का सम्बन्ध तो दूर जिसके घर का पानी भी नहीं पीते |
महान प्रतापी सूर्य वंशीय क्षत्रिय नरेश, उस चांडाल का नौकर बनकर सेवा करते हैं .......तो इसे कहते हैं घनघोर मनुवाद .....जहाँ सबको अपना व्यापार कर अथाह धन कमाने का अधिकार होता है ...जाति और सामाजिक व्यवस्था इतनी लचीली होती है कि निम्नतम – निकृष्ट कार्य करने वाला व्यक्ति भी नरेश को नौकर रखने का साहस रखता है |
यह कोई आधुनिक समाजवाद नहीं है जहाँ नेताजी की तशरीफ़ रखने के लिए बग्घी लन्दन से बुलवायी जाय......ना ही मायावती का दलित उत्थान जहाँ I.P.S. जूतियों की धूल साफ़ करता फिरे और चांदी की पलंग पर सोने वाली महारानी खुद को दलित की बेटी कहें |
"जन्मना जायते शूद्रः , संस्कारात भवेत् द्विजः |
वेद-पाठात् भवेत् विप्रः , ब्रह्म जानातीति ब्राह्मणः || "
ऐसे श्लोक हवा में नहीं कहे गए हैं, सनातन संस्कृति ने इसे जीवन में उतार रखा है ..इनके मायने हैं .....यही तो सनातन व्यवस्था है....जहाँ सबको गुणों के आधार पर सम्मान मिलता है, मैलिक अधिकारों की रक्षा होती है |
शम्बूक ( यह घटना कभी मूल रामायण में नहीं आती, क्षेपक कथा है ...ना जाने कब किसने लिख दी ) के कान का शीशा याद रखने वालों .....कभी काशी के उस चांडाल को भी याद कर लिया करो .........
--- Janardan Pandey Prachand✍️
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें