#खूब__बटोरो__खूब__बाँटो :
शत हस्तं समाहर , सहस्रहस्तसंकिर
"सौ हाथों से बटोर , हज़ार हाथों से बाँट" ।
: ( श्रुति )
वेद का यह वाक्य बटोरने के साथ बाँटने का भी आदेश देता है ।
बाँटने के लिए जो बटोरता है उसे बटोरने का अधिकार है ।
जीवन का व्यापार इस बाँटने - बटोरने के बीच चल रहा है ।
जीवन देने में ही जीवन की कृतार्थता है ।
यह बात किसी को सिखाने की जरूरत नहीं पड़ती ।
परमेश्वर ने स्वभाव से ही जीव - मात्र को दानी बनाया है ।
कोई ऐसा जीव नहीं जो माता - पिता बनकर अपने तन - मन को दान न करता हो ।
माता अपने को मिटाकर माँ बनती है , पिता अपने को भूलकर पिता बनता है ।
यह बात मनुष्य तक ही सीमित नहीं ,
पशु - संसार और वनस्पति - जगत् में भी आत्मज के लिए जनक - जननी जीवन का त्याग करते हैं ।
अतः खूब बटोरो , और खूब बाँटो ।
नारायण स्मृतिः
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें