रविवार, 1 अप्रैल 2018

मित्रता

🌼 श्रीचन्द्रमौलीश्वराय नमः 🌼

॥ मित्रता ॥

मनुष्य के जीवन की सार्थकता का माप उसके सच्चे मित्रों की संख्या से लगाया जा सकता है ,

क्योंकि मित्र वही बना सकता है जो अपने को दूसरों के लिए मिटा सकता है ।

मिटाने का अर्थ है कि वह अपने को भूलकर दूसरे को स्नेह ,

सहानुभूति दे सकता है , आदर दे सकता है ।

मनुष्य यदि अपने को भूलना याद रख ले तो बाकी सब याद रहता है ।

जो अपने को भूल जाता है उसे सब याद रखते हैं ।

मित्र बनाना और मैत्री को स्थिर रखना बड़े यत्न - साध्य कार्य हैं ।

जीवन की इस अमरबेल को हृदय - रस से सींचना पड़ता है ।

जो हृदय से देने वाला नहीं होगा वह सच्चे मित्र नहीं बना सकेगा ।

वह अपने प्रतिस्पर्धी का हार्दिक अभिनन्दन नहीं कर सकेगा ,

अपने विद्वेषी से प्रेम नहीं कर सकेगा ।

                                        नारायण स्मृतिः

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें