मंगलवार, 3 अप्रैल 2018

किसने बोया

॥ किसने बोया ॥

कहते हैं कि

इन्सान जो बोता है

वही काटता है

पर हमने कभी

ऐसा कुछ नहीं बोया

मगर फिर भी

कुछ हमें काटना पड़ा

फिर वो किसने बोया

जिसे हम काट रहे हैं

बगैर बोये ?

                 हे दयानिधान !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें