गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

जलियावाला बाग

स्वतंत्रता आन्दोलन का क्रूरतम हत्याकाण्ड है जलियाँवाला बाग़ की घटना I इस दिन इंसानियत की सारी हदें पार हो गई I वह एक समय था  जब स्वतंत्रता आन्दोलन को दबाने के लिए अंग्रेज विभिन्न हथखंडे अपना रहे थे I 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जालियाँवाला बाग में अन्याय पूर्ण रोलेक्ट एक्ट के विरोध में शांतिपूर्ण जनसभा हो रही थी I आम सभा में 5000 लोग एकत्रित थे I बाहर निकलने वाले एक मात्र रास्ते को रोकते हुए ब्रिगेडियर जनरल रेजीनॉल्ड डायर 90 ब्रिटिश सैनिकों को लेकर वहाँ पहुँचे I इनके पास बंदूकें थी I बिना कोई पूर्व चेतावनी के आमसभा में भाषण सुन रहे निहत्ते लोगों पर गोलियां बरसने लगी I 10 मिनिट में 1650 राउंड गोलियां चलाई गयी I भागने के रास्ते से अंग्रेजी सेना फायर कर रही थी I भागने के लिए दूसरा कोई स्थान नहीं था I जान बचाने के लिए मैदान में स्थित कुएँ में लोगों ने छलांग लगाई लेकिन देखते ही देखते कुआँ लाशों से पट गया I हर गोली मौत बन कर बरस रही थी I तो दूसरी और भगदड़ के कारण मौत का तांडव हो रहा था I पंडित मदन मोहन मालवीय के अनुसार कम से कम 1300 लोग मारे गए। स्वामी श्रद्धानंद के अनुसार मरने वालों की संख्या 1500 से अधिक थी जबकि अमृतसर के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉक्टर स्मिथ के अनुसार मरने वालों की संख्या 1800 से अधिक थी। इस जधन्य ह्त्या कांड के कारण क्रांति की चिंगारियां भड़क उठी और शोले बनकर अंग्रेजी हुकुमत पर बरसने लगी I महान क्रन्तिकारी उधमसिंह ने 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में इस घटना के पक्षधर  ब्रिटिश लेफ़्टिनेण्ट गवर्नर माइकल ओ ड्वायर पर  गोलियाँ  बरसाकर हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को गले लगाया थाI जालियाँवाला बाग़ हत्याकाण्ड ने भगत सिंह की सोच पर गहरा प्रभाव डाला I यहाँ के मिट्टी का तिलक लगाकर अनेकों ने आजादी की कसमें खाई तथा क्रांति की हवाएँ तूफनों मे तब्दील हो गई I जालियाँवाला बाग़ के अमर शहीदों को नमन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें