जो राम का नहीं वो काम का नहीं
हनुमान जी शक्ति के उत्तुंग शिखर है I
ज्ञान के महासागर है I राम काज के लिए सदा समर्पित बल एवं बुद्धि का अनुपम संगम है हनुमान I राम महापुरुष हैं I सत्य न्याय एवं मानवता का नाम है राम I भारतीय संस्कृति के प्रकाश पुंज है श्रीराम I ईश्वरीय गुणों से युक्त है प्रभु श्रीराम I परन्तु कुछ लोग राम के अस्तित्व को नकारते हुए दिखाई देते हैं I इसलिए राम काज के लिए हनुमान आज भी प्रासंगिक है I II विद्यावान गुनी अति चातुर II राम काज करिबे को आतुर II
तथाकथित प्रगतिवादी तत्व राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाते आएं हैंI प्रभु श्री राम के लिए नल एवं नील द्वारा निर्मित राम सेतु को तोड़ने का प्रयास पिछली कांग्रेस सरकार ने 2005 में किया था I तत्कालीन मनमोहन सिंह की सरकार ने वर्ष 2007 में सुप्रीम कोर्ट में एक शपथपत्र दाखिल किया था जिसमें लिखा गया था कि यह मानव निर्मित ढांचा नहीं है I राम भक्तों द्वारा विरोध करने पर संशोधित शपथ पत्र पेश करते हुए कहा गया कि राम के अस्तित्व का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है तथा यह सेतु नहीं अपितु प्राकृतिक संरचना है Iयह देश की सांस्कृतिक आस्था पर आघात है I इस सम्पूर्ण एपिसोड के पीछे भारत के गौरव शाली परम्परा के प्रमाणों को नष्ट करने की वामपंथी सोच काम कर रही हैI ऐसे तत्वों को पहचानना हनुमान भक्ति है Iजो राम का नहीं वो काम का नहीं I मोदी सरकार आने के बाद राष्ट्र के हित में सेतुसमुद्रम प्रोजेक्ट के तहत रामसेतु को कोई नुकसान नहीं पहुँचाने का ऐलान किया गया I यह राम भक्तों के लिए खुश खबरी है कि अमेरिकी वैज्ञानिकों ने राम सेतु मानव निर्मित होने का दावा किया है I राम सेतु को आदम ब्रिज कहने के पीछे भी नियत में खोट दिखाई देती है I भारत की पहचान राम है I सत्य, न्याय एवं मानवता के राम को साधने के लिए हमें हनुमान होना पड़ेगा I हनुमान को समझना होगा II जय हनुमान ज्ञान गुन सागर II का साक्षात्कार करना होगा I हनुमान के हुंकार को भी समझना होगा I जब समाज का कण कण हनुमान मय होगा तो चाहे राम जन्म भूमि हो या राम सेतु, वतन की अमानत को कोई छू नहीं सकता I
आप सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभ कामनाएँ I
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें