सच्चाई कड़वी भी हो तो शुतुरमुर्ग की तरह उससे मुँह छुपाना नहीं चाहिए |
पिछड़े वर्ग और दलित के प्रतिनिधि मोदी जी तथा राजपूतों के प्रतिनिधि राजनाथ जी के नेतृत्व में "कांग्रेस-मुक्त भारत" से अधिक प्राथमिकता दी गयी थी संघ परिवार को "ब्राह्मण-मुक्त" करने की, जिसके अन्तर्गत योगी जी के सत्ता में आते ही जयचन्द के राज्य में ब्राह्मणों को गरियाने की मुहम आरम्भ कर दी गयी थी | सपाइयों ने ब्राह्मणों की हत्या की तो जांच से पहले ही सरकार का बयान आया कि मारे गए ब्राह्मण अपराधी थे या नहीं इसकी जांच की जायेगी ! ब्राह्मण मारा जाय तो हत्यारा अपराधी नहीं हुआ, ब्राह्मण ही अपराधी हो सकता है, क्योंकि ब्राह्मण होना ही अपराध है | यह सब संयोगवश नहीं है, सुनियोजित नीति का अंग है |
बिहार में भी प्रधानसेवक ने मुजफ्फरपुर में मंच पर कहा था कि भाजपा ब्राह्मणों और बनियों की पार्टी नहीं रही | भाजपा सबकी पार्टी है यह कहना चाहिए, अमुक की पार्टी नहीं है यह कहने से कौन सा पुरुषार्थ सिद्ध होगा ?
परिणाम सामने है | नेतृत्व को शंका थी कि ब्राह्मण नाराज हैं, अतः गोरखपुर से ब्राह्मण प्रत्याशी को खड़ा किया गया | किन्तु देर हो चुकी थी |
"ब्राह्मणमुक्त हिन्दुत्व" तो अंग्रेजों की सोची समझी नीति थी, ताकि कालान्तर में भारत को ईसाई बनाने का रास्ता खुल सके, क्योंकि हिन्दू धर्मशास्त्र तो ब्राह्मणों के बूते ही बचा हुआ है |
"इजराइली जनता पार्टी" का धर्मशास्त्र कौन सा है ?
वेदव्यास जी ने अनेक बार लिखा था कि कलियुग का प्रधान लक्षण है वेद और ब्राह्मण की अवमानना | संघ परिवार और भाजपा दरअसल ब्राह्मण-विरोधी और वेद-विरोधी नहीं हैं, किन्तु समस्या यह है कि हज़ार वर्षों की दासता के दौरान ब्राह्मणों के विरुद्ध समाज के बड़े हिस्से को सुनियोजित तरीके से भड़काया गया है, जिस कारण उन तबकों को प्रसन्न करने के लिए संघ परिवार और भाजपा भी कभी कभी ब्राह्मण-विरोध की राजनीति के शिकार हो जाते हैं |
हिन्दुत्व के दीर्घ अन्धयुग की गड़बड़ी को सुधारने की बौद्धिक शक्ति संघ परिवार में नहीं है | यही कारण है कि शिक्षा प्रणाली को सुधारने के लिए संघ परिवार ने अपने पूरे इतिहास में एक भी गम्भीर प्रयास नहीं किया - संघ परिवार के पास समुचित संख्या में बुद्धिजीवी ही नहीं हैं जो समाधान प्रस्तुत कर सकें, और न ही कोई वैकल्पिक शिक्षा नीति संघ के पास है | शिशु मन्दिर खोलना अच्छी बात है, किन्तु केवल शिशु मन्दिर खोलकर भारत माता की जय कहने से विषविद्यालय और नौकरशाही सुधरने वाली नहीं |
संघ परिवार को अपनी शाखाओं के दायरे से बाहर निकलकर देश के समस्त राष्ट्रभक्त बुद्धिजीवियों को समेटने का गम्भीर प्रयास करना चाहिए | समाज को रास्ता कौन दिखाएगा ? चाणक्य रास्ता दिखा भी दे तो उसपर चलने वाले चन्द्रगुप्त भी तो होने चाहिए |
*********************
आपको पता है "बाहुबली" किसका नाम था ? इस फिल्म को बनाने वाले और कथा लिखने वाले उनके पिताजी को भी पता नहीं है कि 'बाहुबली' की जिस विशाल मूर्ति के पास भाषण देने प्रधानसेवक हाल में गए थे, वह "चन्द्रगिरी" पहाडी पर चन्द्रगुप्त मौर्य की मूर्ति है जो आज से पाँच सौ वर्ष पहले के जैन ग्रन्थ के अनुसार जैन साधु बन गए थे | सच्चाई यह है कि सनातनी परम्परा के अनुसार जब चन्द्रगुप्त मौर्य ने संन्यास लिया तो जैन साधुओं के साथ श्रवण बेलगोल चले गए, इसका यह अर्थ नहीं कि हिन्दुत्व को त्यागकर वे जैन बन गए | उस युग में जैन हिन्दुत्व से बाहर नहीं थे, संन्यासियों के 64 सम्प्रदायों में से एक थे | आम जनता ने चन्द्रगुप्त मौर्य को स्नेह से "बाहुबली" का नाम दिया - साधु होने के बाद भी ! प्राचीन संस्कृत नाटक में कथा है कि चन्द्रगुप्त जव युवक थे तो अकेले सिकन्दर की विशाल सेना में घुसकर उसे ललकार आये थे, सिकन्दर के आदेश देने पर भी दो लाख की उसकी विशाल सेना एक अकेले बाहुबली को पकड़ नहीं पायी, सैकड़ों यवनों को काटकर चन्द्रगुप्त मौर्य निकल आये | कुन्तीपुत्र अर्जुन के बाद समूचे इतिहास में चन्द्रगुप्त मौर्य जैसा दूसरा कोई बाहुबली पैदा नहीं हुआ था | इतिहासकारों ने बाहुबली की पहचान और उनके धर्म को भुला दिया, किन्तु जनमानस के अवचेतन में बाहुबली आज भी जीवित है |
वैसे बाहुबलियों ने पुनः जन्म ले लिया है, उन्हें बड़ा होने दीजिये, संघ भी ठोक-ठाककर ठीक कर दिया जाएगा और संघ विरोधियों का भी उपचार हो जाएगा | घमासान मचेगा | अभी तो हिन्दुत्व के नामपर जिनको हम चुनते हैं वे गद्दी मिलने के बाद हमें ही अपराधी कहने लगते हैं - बिना कोई कारण बताये | गड़बड़ी आम हिन्दू समाज में है | "समाज" की समाप्ति का युग आने वाला है | अशोक मौर्य के शिलालेख में "समाज पर निषेध" की आज्ञा है | "समाज" का भारत में अच्छा अर्थ कभी नहीं था, इसे अच्छे अर्थ में यूरोपियन बन्दरों की औलादों ने प्रचलित किया जो झुण्ड-वृत्ति में "शक्ति" खोजते थे |
किन्तु मानव प्रजाति के विकास के इंजन झुण्ड नहीं बल्कि बौद्धिक और शारीरिक बाहुबली होते हैं जिनके चार प्रकार हैं - ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र | ये चारों विराट पुरुष के शरीर हैं, अतः ये चारों पूजनीय हैं - बशर्तें अपने वर्ण के अनुरूप कर्म भी करें | पूर्ण शुद्ध ब्राह्मण, पूर्ण शुद्ध क्षत्रिय, पूर्ण शुद्ध वैश्य और पूर्ण शुद्ध शूद्र विरले ही कोई-कोई होते हैं, ये तो मर्त्यलोक में परम आदर्श हैं जिन्हें व्यवहारिक जीवन में ईमानदारी से उतारने का प्रयास करने वाला व्यक्ति असली "हिन्दू" होता है |
"हिन्दुत्व" का अन्धयुग समाप्त हो चुका है | उत्थान आरम्भ हुआ है, अतः अभी युद्ध का धुन्ध है, कुछ दशकों तक स्पष्ट नहीं दिखेगा, धीरे-धीरे सबकुछ साफ़ झलकने लगेगा |
#विनय_झा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें