शुक्रवार, 23 मार्च 2018

शान्ति सुत्र

जीवों की दु:ख भरी स्थिति तथा उनके अंधकारमय भविष्य  को देखकर वसुदेव भगवान् कृष्ण ने भग्वतगीता प्रदान की । भग्वतगीता में मानव - जातु के कल्याण के लिये़ सुस्पष्ट शिक्षाय़ें दी गईं हैं ।
ये शिक्षाय़ें भौतिक जगत् में जंगल की आग के समान कष्ट भरे जीवन पर शान्ति रुपी शितल वृष्टिधारा के समान है ! लोगों के सामान्य़ कार्यकलाप श्रीमद्भागवत गीता के आदेशों से बिल्कुल अलग हैं ! ईस अन्तर को समझना हमारे लिय़े अत्यावश्यक है ।
ईस युग में अनेक यै़से भोगी मिलेगें जो अपने आपको कर्मयोगी बतलाते हैं , किन्तु वस्तुत: वे अपने परिश्रम् का फल भोगते देखे जाते हैं ! हमें ईस झूठे कर्मयोग की नहीं ,अपितु असली बुद्धियोग की आवश्यकता है ! परम् भगवान ने बुद्धियोग की व्याख्या कई बार भग्वत जी में की है ! बुद्धियोग का अर्थ है परम् भगवान् की भक्ति ।
गीता १०-१० में भगवान कहते है - जो प्रेमपुर्वक निरन्तर मेंरी सेवा करने में लगे रहते हैं , उन्हे मैं बुद्धि प्रदान करता हूं जिसके द्वारा वे मुझतक आ सकें ! अन्यत्र गीता में ही ( १८.५६) भगवान कहते हैं -  " भक्ति के द्वारा ही मुझे मेरे वास्तविक स्वरुप , परम् पुरुषोत्तम भगवान में समझा जा सकता है ।" 
बुद्धियोग भगवान को प्राप्त करने का साधन है , अत: बुद्धियोग और भक्तियोग में कोई भेद नहीं है ! यह बात विख्यात है कि भगवान् को प्रेमपुर्वक भक्ति के माध्यम् से ही प्राप्त किया जाता है ! अत: भगवान को भक्तवत्सल भी कहा जाता है अर्थात् वे जो अपने भक्तों के प्रति विशेष रुप से स्नेहिल है ।

बुद्धियोग का मार्ग ही मनुष्य के लिय़े स्थायी शान्ति प्राप्त करने का साधन है यह कार्य ही मनुष्य को "विधाता के विधान से" विश्राम दिला सकेगा ! भग्वतगीता (२.३९-४०) से हम बुद्धियोग का सार स्पष्टत: समझ सकते हैं -
" अबतक मैने विश्लेषणात्मक अध्ययन द्वारा इस ज्ञान का वर्णन किया ।
"अब मुझसे निष्काम भाव से कर्म के विषय में सुनो ! हे पृथा - पुत्र ! इस ज्ञान में स्थिर होकर कार्य करने से तुम कर्म-बन्धन से अपने आपको मुक्त कर सकते हो ! ईस प्रयास में न तो हानि होती है न कमी ! ईस मार्ग में थोङी सी प्रगति भी महान भय से रक्षा कर सकती है !"
आधूनिक युगके लिये़ सांख्ययोग द्वारा शान्ति की प्राप्ति लगभग असम्भव है ! किन्तु बुद्धियोग अर्थात् भग्वान की प्रेम सहित भक्ति के माध्यम् से शान्ति आसानी से उप्लब्ध है ! यह शान्ति उच्चकोटि की है ! किसी भी विधा से अनुभव किये गये सुख से कई गुना अच्छी है ! भक्ति से सीधे सम्बन्धित कार्य किसी भी बाह्य कारण से बिना अवरुद्ध हुये़ संपुर्ण है ! भक्ति का फल सदैव अक्षत रहता है ! भक्ति करनेवाले के लिय़े यह स्थायी आध्यात्मिक लाभ प्रदान करता है जो कभी निष्फल नहीं जाता है ! थोङी सी भक्ति मनुष्य को महानतम भय से बचाने में सक्षम् है ।
शुद्ध भक्ति की येकही विधि है साथ ही साथ गीता में बताया गया है कि ज्ञान तथा कर्म के माध्यम् से किस तरह बुद्धियोग सम्पन्न किया जाता है तब यह कर्म योग कहलाता है ; ज्ञान के साथ सम्पन्न करने से यह ज्ञानयोग कहलाता है ! जब बुद्धियोग अर्थात् भक्ति कर्मयोग तथा ज्ञानयोग दोनों को ही पार कर जाता है और पूरी तरह शुद्ध हो जाता है तो यह परम् ईश्वर के प्रति शुद्ध भक्तियोग अथवा प्रेमाभक्ति कहलाता है ।

इस जगत् में सामाजिक मर्यादा या वैदिक मामकों के अनूरुप किये गये सकाम कर्मों का अलग - अलग फल मिलता है ! ईन फलों का भोग करते हुवे मनुष्य और कर्मों और फलों का निर्माण करता है जिससे पुन: नये कर्म तथा कर्मफल उत्पन्न होते हैं ! इन सभी कर्मों तथा उनके फलों को कर्मयोग नहीं कहा जा सकता है ! हम देखते सकते हैं कि सकाम कर्म करना तथा उनके फलों को भोगना य़ेक यै़से विशाल वृक्ष के समान है जिसमें अनन्त शाखांय़ें निकलती रहतीं हैं ! क्या य़ैसे विशाल वृक्ष के अनन्त फलों का भोग करनेवाला कार्यकर्ता कभी सुख-शान्ति का आनन्द ले सकता है ? नहीं ! ईसलिये कहा जाता है "विधाता के विधान में मनुष्य को विश्राम नहीं मिल सकता है" इसी जीवन काल में , सकाम कर्म करने वाला व्यक्ति , भौतिक प्रकृति रुपी वृक्ष पर बैठ कर , कर्म चक्र में पूरी तरह फंसा रहता है ! फल स्वरुप आत्मा को ४८,००,००० योनियों में प्रविष्ट होना और तीन प्रकार के कष्टों को भोगना ही पङता है जिससे उसे कभी विश्राम या शान्ति नहीं मिल पाती !
फिर भी लोगों के लिय़े सकाम-कर्मों का त्याग कर पाना असम्भव होता है !

यहां तक कि कर्मों के परित्याग का दिखावा करने वाले तथाकथित संन्यासी भी, कम से कम अपनी भूख मिटाने के लिय़े , कई कर्म करने पर विवश हो जाते हैं ! शंकराचार्य महाभाग ने अपने समय में संन्यासियों कि दशा देखकर कहा था " अपना पेट भरने के लिय़े मनुष्य नाना प्रकार के भेष धारण करते हैं ! " समस्त कर्मों के परित्याग का प्रयास इसका समाधान नहीं ! जब योद्धा अर्जुन युद्ध में लङने के अपने धर्म को त्यागना चाहा तो परम् भगवान् कृष्ण ने उसे सलाह दी "- अपने नत कर्म का पालन करो , क्योकि! कर्म ना करने की अपेक्षा य़ैसा करना श्रेष्ठतर है ! बिना कर्म कोई भी व्यक्ति अपने भौतिक शरीर का पालन भी नहीं कर सकता ! (भग्वतगीता -३.८)

व्यक्ति को शास्त्र-प्रमाण बिना अपने नियत कर्म को कभी नहीं त्यागना नहीं त्यागना चाहिये़ क्योकि ईससे संसार में अव्यवस्था फैलेगी ! कर्म के बिना शरीर का पालन असम्भव है अत: कर्मों का पूर्ण परित्याग असम्भव है ! दूसरी ओर भौतिक बन्धन-रुपी वृक्ष सकाम कर्मों तथा उनके फलों के बलपर ही पनपता है ! इस वृक्ष से शान्ति की आशा करना बेकार है !ईसी कारण भगवान ने बताया है कि मनुष्य को किस प्रकार कर्म करना चाहिय़े !

" श्रीविष्णु के लिय़े यज्ञ रुप में कर्म करना चाहिय़े अन्यथा कर्म के द्वारा व्यक्ति इस भौतिक जगत् में बन्ध जाता है , अत: हे कुन्तिपुत्र ! भगवान् की प्रसन्नता के लिय़े अपने नियत कर्म करो ! इस तरह तुम बन्धन से सदैव मुक्त रहोगे ! " (भग्वतगीता - ३.९)

यह भी "विधाता का विधान" ही है जिसमें कर्मफल किसी को नहीं बांधते ! समस्त कर्मों को केवल भगवान् विष्णु की तुष्टि यज्ञ के रुप में करना कर्मफल से असली मुक्ति या असली कर्मयोग है ! इस कर्म-योग द्वारा मनुष्य कर्मफल के बन्धनों से मुक्त हो जाता है और परम् भगवान् के लिय़े उसकी स्वाभाविक नित्य प्रेमाभक्ति धीरे-धीरे प्रकट होने लगती है ! इस तरह के कर्मयोग को नैष्कर्म्य , अर्थात् किसी प्रकार की इन्द्रियतृप्ति की लालसा के बिना किये गये कर्म भी कहते हैं ! इसतरह के कर्म करनेवाला व्यक्ति अपने सारे कर्मफल को, स्वयं भोगने की बजाय भगवान् को अर्पित करता है ।

हम सबों को अपने तथा अपने परिवार के भरण-पोषण के लिये़ आवश्यक धन कमाने का प्रयास अवश्य करना चाहिय़े ! धन से भोजन खरीदा जाता है और भोजन हमारे शरीर का पोषण करता है पर्याप्त भोजन के बिना शरीर कमजोर तथा बेकार हो जाता है और तब मनुष्य जीविका का कोई अन्य उपाय नहीं कर सकता ! कारण और फल में भेद कर पाना अति कठिन है ! सकाम कर्म के चक्र को समझ पाना आसान नहीं है ! जन्म-जन्मान्तर भौतिक जीवन का अर्थ है सकाम कर्म के विशाल चक्र के चारो ओर घूमना ! भगवान् या उनके शुद्ध प्रतिनीधि की कृपा से इस घूमते हुवे चक्र में फंसी हुई कोई भाग्यशाली आत्मा अपनी कष्ट-मय स्थिति को समझ सकती है ! य़ैसा होने पर आत्मा यै़से कर्म करने लगती है जो उसे इस बन्धन से मुक्त करा सकते हैं ।

शान्ति-सुत्र - समाप्त !!

धर्म और गीता रामायण पर मेरे विचार पढने के लिय़े पेज लाईक और शेयर आवश्य करें - अगली कथा #दुख_का_कारण आवश्य पढे !!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें