🙏 जय श्रीमन्नारायण 🙏
वेद मन्त्र एवं वैदिक ब्राह्मणों की महत्ता के विषय में शेष, शारदा, महेश और श्री गणेश जी जैसे कुछ नहीं कह पाते तो हम क्या कहेंगें, लेकिन शास्त्रों के आधार पर आज आपलोगों के समक्ष कुछ इस विषय को प्रस्तुत करता हूँ ।।
वेद प्रणिहितो धर्मों ह्यधर्मस्तदविपर्ययः ।।
वेदो नारायणः साक्षात् स्वयंभूरिति शुश्रुम ।।
(भागवत महापुराण - षष्ठ स्कंध, प्रथम अध्याय, श्लोक - ४०)
अर्थ:- वेदों में जो कुछ भी करने को कहा गया है, वही धर्म है । और जिन बातों का निषेध किया गया है, वो अधर्म है । क्योंकि वेद स्वयं भगवान नारायण के स्वाभाविक श्वास-प्रश्वास एवं उनका स्वयं ज्ञान ही है, ऐसा हमने सुना है ।।
ये बात तब की है जब एक महापापी अजामिल नाम के व्यक्ति को यमराज के दूत प्राण हरने आये थे, और वो घबराकर अपने पुत्र नारायण को पुकार रहा था आर्त स्वर से ।।
तब वैष्णव दूत आये और उन्होंने कहा - इसे छोड़ दो । यमदूतों ने कहा - ये महापापी है और आपलोग इसे छोड़ने की बात क्यों कर रहे हैं ?
वैष्णव दूतों ने कहा - कि तुमलोगों को धर्मराज का सेवक नहीं होना चाहिए । क्यों ? क्योंकि तुम्हें धर्म की परिभाषा ज्ञात नहीं है ।।
तब यमदूतों ने बताया - वेद ही सम्पूर्ण धर्म है । क्योंकि वही नारायण है । वेदो नारायणः साक्षात् = वेद ही साक्षात् नारायण हैं, अथवा नारायण ही वेद हैं ।।
अन्य जगहों पर स्पष्टता से कहा गया है - वेदोऽखिलोधर्ममूलं = सम्पूर्ण धर्म का सार वेद ही है ।।
और कहा तो यहाँ तक गया है, कि वेदः शिवो शिवो वेदः वेदाध्यायी सदाशिवः = वेद ही ब्रह्म है और ब्रह्म ही वेद है इसलिए वेद पढ़ने वाला स्वयं ब्रह्म ही अथवा ब्रह्म स्वरूप ही होता है ।।
वेदाध्यायी (वेदपाठी) ही सच्चे मायनों में ब्रह्मज्ञानी कहा जाता है । वही ब्रह्म है, वही राम है, वही कृष्ण है, वही विष्णु है और साक्षात् नारायण का स्वरूप भी वेदपाठी को ही कहा गया है ।।
इसीलिए कहा गया है - ब्रह्म जानाति ब्राह्मण = जो ब्रह्म (वेद) को जानता है वही ब्राह्मण है । अभिप्राय यह है, कि जिसने अपने जाति, धर्म, संप्रदाय कॉम आदि की चिंता न करते हुए वेद का अध्ययन किया, वेदों के सम्मान में अपना समय दिया, वेदों के विस्तार में अपने धन खर्च किये सही मायने में वो सभी जाति, धर्म और सभी कॉम से उपर है और वही ब्राह्मण होने या कहलाने का सच्चा अधिकारी है ।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें