राम भक्तों की याद में यह येक छोटी सी कविता मेरे मन से छल्क उठी !
राम के उनबलिदानी भक्तों को नमन है मेरा - बाबादुबे 🙏
धूप हो या छाँव हो काली घटा बरसात हो,
पूर्णिमा की चाँदनी या बसंत की सौगात हो।
चल पड़े बाँधे कफन वो तोड़ दी सब बेडि़यॉ,
शौर्य की इतिहास जिनके गढ़ रहा कहानियाँ॥
दे गये हमको निशानी प्यार के अहसास की,
बहन को राखी की यादें भाई को विश्वास की।
माँ को त्याग पन्ना के समर्पण की वेदियॉ,
शौर्य की इतिहास जिनके गढ़ रहा कहानियाँ॥
श्रद्धा सुमन अर्पित समर्पित भाव युक्त वाणियॉ।
शौर्य की इतिहास जिनके गढ़ रहा कहानियाँ॥
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें