: श्री गुरुभ्यो नमः :
॥ समष्टि - यज्ञ ॥
" आत्मवत् सर्वभूतेषु यः पश्यति सः पश्यति "
" जो सभी प्राणियों को आत्मवत् देखता है वही सच्चे अर्थों में देखता है । "
उसकी दृष्टि में स्वार्थ की मलिनता नहीं आती ,
उसके लिए अपने - पराये के भेद मिट जाते हैं ।
उसकी आँख सम्पूर्ण विश्व में अपने को और अपने में सम्पूर्ण विश्व को देखने की क्षमता रखती है ।
यह दृष्टि मनुष्य के हृदय में विचित्र अनुभूति जागृत कर देती है ।
यही अनुभव है जो जीवन का सबसे बड़ा अनुभव है ।
विश्वात्मा में अन्तरात्मा का अनुभव और अन्तरात्मा में विश्वात्मा का स्पन्दन अनुभव करने से -
बड़ा तथा रोमांचक अनुभव और कोई नहीं ।
इस अनुभव का एक - एक क्षण भी काल्पनातीत आनन्द देता है ।
यही समष्टि यज्ञ है ।
नारायण स्मृतिः
साधु - साधु
जवाब देंहटाएं